तद्विष्णोः॑ पर॒मं प॒दं सदा॑ पश्यन्ति सू॒रयः॑ । दि॒वी॑व॒ चक्षु॒रात॑तम् ॥
मन्त्रद्रष्टा ऋषिSeer (ṛṣi) · मेधातिथिः काण्वः
शब्दों के अर्थ · हिन्दीWord meanings · Hindi
| सूरयः | धार्मिक बुद्धिमान् पुरुषार्थी विद्वान् लोग |
|---|---|
| दिवि | सूर्य आदि के प्रकाश में |
| आततम् | फैले हुए |
| चक्षुरिव | नेत्रों के समान जो |
| विष्णोः | व्यापक आनन्दस्वरूप परमेश्वर का विस्तृत |
| परमम् | उत्तम से उत्तम |
| पदम् | चाहने जानने और प्राप्त होने योग्य उक्त वा वक्ष्यमाण पद हैं |
| तत् | उस को |
| सदा | सब काल में विमल शुद्ध ज्ञान के द्वारा अपने आत्मा में |
| पश्यन्ति | देखते हैं |
स्वामी दयानन्द सरस्वती
अन्य सस्वर पाठ
यहाँ से पाठ करेंStart pāṭha here
अंग्रेज़ी में अर्थMeaning in English
सन्दर्भ के लिएFor reference only · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
There is Upamalankar or simile used in this Mantra. As ordinary beings see in the light of the sun with pure or healthy eyes all embodied substances, so wise learned persons see within their souls purified with wisdom and noble thoughts, with pure knowledge the Blissful state of emancipation worthy of attainment and attain it. No one can enjoy real happiness without attaining this state. Therefore every one should exert one's best to attain this happiness. Wilson's statement in his notes on the translation of the Rigveda regarding the words Paramam Padam that "Supreme degree or station.
प्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जैसे प्राणी सूर्य्य के प्रकाश में शुद्ध नेत्रों से मूर्त्तिमान् पदार्थों को देखते हैं, वैसे ही विद्वान् लोग निर्मल विज्ञान से विद्या वा श्रेष्ठ विचारयुक्त शुद्ध अपने आत्मा में जगदीश्वर को सब आनन्दों से युक्त और प्राप्त होने योग्य मोक्ष पद को देखकर प्राप्त होते हैं । इस की प्राप्ति के विना कोई मनुष्य सब सुखों को प्राप्त होने में समर्थ नहीं हो सकता । इस से इसकी प्राप्ति के निमित्त सब मनुष्यों को निरन्तर यत्न करना चाहिये । इस मन्त्र में ‘परमम्’ ‘पदम्’ इन पदों के अर्थ में यूरोपियन विलसन साहब ने कहा है कि इन का अर्थ स्वर्ग नहीं हो सकता, यह उनकी भ्रान्ति है, क्योंकि परमपद का अर्थ स्वर्ग ही है
रोमन लिपि में पढ़ें (IAST)
tadviṣṇoḥ paramaṃ padaṃ sadā paśyanti sūrayaḥ | divīva cakṣurātatam ||
पदपाठ पढ़ें
तत् । विष्णोः॑ । प॒र॒मम् । प॒दम् । सदा॑ । प॒श्य॒न्ति॒ । सू॒रयः॑ । दि॒विऽइ॑व । चक्षुः॑ । आऽत॑तम् ॥
दूसरे संस्करण का विवरण
रोमन लिपि (IAST)
tad viṣṇoḥ paramam padaṁ sadā paśyanti sūrayaḥ | divīva cakṣur ātatam ||
पारम्परिक मन्त्र-संख्या
- ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:22» मन्त्र:20
- अष्टक:1» अध्याय:2» वर्ग:7» मन्त्र:5
- मण्डल:1» अनुवाक:5» मन्त्र:20
इस मन्त्र का अध्ययनStudy this mantra
अक्षर गिनेंCount its syllables · शब्दों की जाँच करेंAnalyse its words · पठन ऐप में खोलेंOpen in the reading app
भाष्य पढ़ें