प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
मनुष्यों को उचित है कि सबसे उत्कृष्ट सेना सभाध्यक्ष सबका मित्र दूत पढ़ाने वा उपदेश करनेवाले धार्मिक मनुष्य को न्यायाधीश करें; तथा उन विद्वानों के सकाश से रक्षा आदि को प्राप्त हो सब शत्रुओं को शीघ्र मार और चक्रवर्त्तिराज्य का पालन करके सबके हित को संपादन करें किसी को भी मृत्यु से भय करना योग्य नहीं है क्योंकि जिनका जन्म हुआ है उनका मृत्यु अवश्य होता है । इसलिये मृत्यु से डरना मूर्खों का काम है
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तअंग्रेज़ी में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
Men should elect the best person as the President of the Assembly or Commander-in-Chief of the Army, one who is friendly to all as ambassador, teacher and preacher and a righteous person as dispenser of justice. Having obtained protection from them, they should kill all their enemies, properly administer a vast Government and bring about the welfare of all. None should be afraid of death, as death inevitable to all living beings.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मंत्र में उपमालंकार है । जैसे सभा और सेनाध्यक्ष के सहित राजपुरुष बाहुबल वा उपाय के द्वारा शत्रु डांकू चोर आदि और दरिद्रपन को निवारण कर मनुष्यों की अच्छे प्रकार रक्षा पूर्ण सुखों को संपादन सब विघ्नों को दूर पुरुषार्थ में संयुक्त कर ब्रह्मचर्य सेवन वा विषयों की लिप्सा छोड़ने में शरीर की वृद्धि और विद्या वा उत्तम शिक्षा से आत्मा की उन्नति करते हैं; वैसे ही प्रजा जन भी किया करें
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तअंग्रेज़ी में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
There is Upamalankara or simile used in the Mantra. As President of the Assembly, the Commander-in-Chief of the army and other officers of the State set aside or remove with their power and strength all wicked robbers and thieves as well as poverty, protect well all subjects, make all happy, eliminate all obstacles, keep them engaged in doing noble deeds, observe Brahmacharya (continence), renounce hankering after lustful indulgence and develop their physical and spiritual faculties with wisdom and good education, so should all people among the subjects also do.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
जो अन्याय करनेवाले मनुष्य धार्मिक मनुष्यों को पीड़ा देकर दुर्ग में रहते और फिर आकर दुःखी करते हों उनको नष्ट और श्रेष्ठों के पालन करने के लिये विद्वान् धार्मिक राजा लोगों को चाहिये कि उनके प्रकोट और नगरों का विनाश और शत्रुओं को छिन्न-भिन्न मार और वशीभूत करके धर्म से राज्य का पालन करें
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तअंग्रेज़ी में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
Men should ever try to destroy those wicked persons, who trouble the righteous and then enter their forts, come out of them and then again cause trouble to the noble. They should always be engaged in protecting the righteous, in overcoming, subduing or even killing the wicked and administering the country righteously. ( राजानः ) ये राजन्ते सत्कर्मगुणैः प्रकाशन्ते ते | Those who shine on account of their virtues.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
मनुष्यों को भूमि समुद्र अन्तरिक्ष में रथ नौका विमानों के लिये सरल दृढ़ कण्टक चोर डाकू भय आदि दोष रहित मार्गों को संपादन करना चाहिये; जहां किसी को कुछ भी दुःख वा भय न होवे इन सब को सिद्ध करके अखण्ड चक्रवर्ती राज्य को भोग करना वा कराना चाहिये
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में पूर्व मंत्र से (न) इस पद की अनुवृत्ति हैं जहां विद्वान् लोग सभा सेनाध्यक्ष सभा में रहनेवाले भृत्य होकर विनयपूर्वक न्याय करते हैं, वहां सुख का नाश कभी नहीं होता
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
विद्वान् मनुष्यों से अच्छे प्रकार रक्षा किये हुए मनुष्य आदि प्राणी सब उत्तम से उत्तम पदार्थ और सन्तानों को प्राप्त होते हैं रक्षा के विना किसी पुरुष वा प्राणी की बढ़ती नहीं होती
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
जब कोई मनुष्य किसी को पूछे कि हम लोग किस प्रकार से मित्रपन न्याय और उत्तम विद्याओं को प्राप्त होवें वह उनको ऐसा कहे कि परस्पर मित्रता विद्यादान और परोपकार ही से यह सब प्राप्त हो सकता है इसके विना कोई भी मनुष्य किसी सुख को सिद्ध करने को समर्थ नहीं हो सकता
मा वो॒ घ्नन्तं॒ मा शप॑न्तं॒ प्रति॑ वोचे देव॒यन्त॑म् । सु॒म्नैरिद्व॒ आ वि॑वासे ॥
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
मनुष्य को योग्य है कि न अपने शत्रु और न मित्र के शत्रु में प्रीति करे मित्र की रक्षा और विद्वानों की प्रियवाक्य, भोजन वस्त्र पान आदि से सेवा सदा करनी चाहिये क्योंकि मित्र रहित पुरुष सुख की वृद्धि नहीं कर सकता; इससे विद्वान् लोग बहुत से धर्मात्माओं को मित्र करें
च॒तुर॑श्चि॒द्दद॑मानाद्बिभी॒यादा निधा॑तोः । न दु॑रु॒क्ताय॑ स्पृहयेत् ॥
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
जैसे# मनुष्य को दुष्ट कर्म्म करने वा दुष्ट वचन बोलने वाले मनुष्यों का संग विश्वास और मित्र से द्रोह, दूसरे का अपमान और विश्वासघात आदि कर्म्म कभी न करें ॥९ ॥ #[सं० भा० के अनुसार ‘जैसे’ पद नहीं चाहिये । सं०] इस सूक्त में प्रजा की रक्षा शत्रुओं को जीतना, मार्ग का शोधना यान की रचना और उनका चलाना, द्रव्यों की उन्नति करना श्रेष्ठों के साथ मित्रता दुष्टों में विश्वास न करना और अधर्माचरण से नित्य डरना; इस प्रकार कथन से पूर्व सूक्तार्थ के साथ इस सूक्त के अर्थ की सङ्गति जाननी चाहिये । यह पहिले अष्टक के तीसरे अध्याय में तेईसवां वर्ग । २३ । और पहिले मण्डल में इकतालीसवां सूक्त समाप्त हुआ
भाष्य पढ़ें