प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जो वायु, बिजुली और सूर्य के गुणयुक्त पुरुष प्रजाओं का पालन करते हैं, वे उस सत्य न्याय से बहुत रत्नों के कोष को प्राप्त हैं
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
Endowed th the energy, generated through the air, electricity and the sun, one sustains and protects the people. May we obtain the treasures of gems or wealth with truth and justice?
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । इस सृष्टि में परमात्मा ने जैसे सूर्य्य की उत्पत्ति से जल, अग्नि और पवन रचे, वैसे ही पृथिवी आदिकों के भी निमित्तकारण रचे, यह जानना चाहिये
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
Men should know that God has created water, fire and air after creating the sun, so He has generated the earth and other worlds. (He is the efficient cause of the Universe).
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
हे मनुष्यो ! जैसे किरणें सूर्य्य को अन्धकार के दूर करने के लिये धारण करती हैं, वैसे ही सम्पूर्ण जगत् की अविद्या दूर करने के लिये और विद्या की रक्षा के लिये सब प्रकार सत्य के उपदेश करो
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
O men ! the rays carry the sun for dispelling darkness, so the enlightened "persons should deliver true sermons for dispelling the darkness of ignorance from the whole world and for the preservation of knowledge.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । हे उपदेशक ! जैसे सूर्य प्राप्त करानेवाले किरणों के आकर्षणादिकों से अपने प्रकाश का विस्तार करता हुआ, चर्म से देह के सदृश [अन्धकार को] ढाँपता हुआ, अन्तरिक्ष के मध्य में विहार करता है, वैसे ही अविद्या का नाश और विद्या का प्रकाश [=विस्तार] करके इस संसार में विचरिये
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
O preacher! the sun spreads its light with the attraction of the rays and covers darkness like the skin covers body. It roams in the firmament, so you should roam about in the world dispelling all ignorance and spreading knowledge.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
हे विद्वन् ! यह सूर्य्य अन्तरिक्ष के मध्य में स्थित हुआ क्यों नीचे नहीं गिरता है? किससे चलता है? और कैसे प्रकाश का धारण करनेवाला और सुखकारक होता है? इस प्रश्न का उत्तर−परमेश्वर ने स्थापित और धारण किया इससे नीचे नहीं गिरता है और अपने समीप वर्त्तमान भूगोलों के साथ अपनी कक्षा में चलता हुआ वर्त्तमान है और सम्पूर्ण समीप में वर्त्तमान पदार्थों के आकर्षण से धारणकर्त्ता और परमेश्वर की व्यवस्था से सुखकारक वर्त्तमान है, यह जानना चाहिये ॥५ ॥ इस सूक्त में सूर्य और विद्वानों के गुणों का वर्णन करने से इस सूक्त के अर्थ की पूर्व सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥५ ॥ यह तेरहवाँ सूक्त और तेरहवाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
O learned person! why does not the sun standing in the firmament fall down? How does the sun give light and happiness? How does it move? The answers to these questions are that the sun does not fall down as it is upheld by God. It moves in its circumference along with the planets surrounding it. It is the upholder of the worlds near it by the law of gravitation. It gives happiness by the Laws of God.
भाष्य पढ़ें