प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमावाचकलुप्तोपमालङ्कार हैं । हे राजन् ! आप सत्य आचरण करनेवाले हुए यथार्थ वक्ताओं के सहाय से चक्रवर्त्ती सार्वभौम हूजिये और जैसे सूर्य्य मेघ का नाश करके संसार को सुख देता है, वैसे चोर डाकुओं का नाश करके प्रजाओं को आनन्द दीजिये
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
Here is a smile in the mantra. O king ! being a man of truthful character a conduct, you become a sovereign with the help of the absolutely truthful enlightened persons. As the sun destroys the cloud and gladdens the world, so you smash the gangs of thieves robbers and other wicked persons and make your subjects full of bliss.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जैसे सूर्य्य किरणों से मेघ को काट के और पृथिवी पर गिरा के नाना प्रकार के मार्गों में बहाता है, वैसे ही विद्या से अविद्या का नाश करके दण्ड से अधार्मिक पुरुषों को कारगृह अर्थात् जेलखाने में छोड़ के बहुत शाखायुक्त नीति का सर्वत्र प्रचार करे
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
As the sun pierces the clouds with its rays, and makes it rain down on earth and flow in various channels, in the same manner, a king should dispel ignorance through knowledge. He should remove wrong persons in the faith and work out polities with details.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जैसे वायु अग्नि से सूक्ष्म किये हुए जल को अन्तरिक्ष में पहुँचा और वर्षा कर संसार को आनन्द देता है, वैसे ही सामग्री, विद्या और सेना के सहित राजा दुष्टों को न्यून करके दण्ड और उपदेश से दुष्टों का नाश कर और सज्जनों को सिद्ध करके प्रजाओं को निरन्तर सुख दीजिये
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
हे राजन् ! आप जो राज्य को प्राप्त हो, आप ही आनन्दित हो हम लोगों को नहीं आनन्द देवें तो आपका आनन्द शीघ्र नष्ट हो और आप सब लोगों के सुख के लिये नदी, नद, तड़ाग और समुद्र आदिकों के पार उतरने के लिये नौका आदि बना के धनाढ्य निरन्तर करिये
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जिस राजा की नदी के सदृश और शत्रुओं के नाश करनेवाली, अन्न और पान आदि से तृप्त और अपने विवर के ढाँपनेवाली पतिव्रता स्त्रियों के सदृश राजभक्त सेना होवे, वही विजय प्राप्त होने योग्य है
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जो राजा प्रातःकाल के सदृश उत्तम नीति और नदी के समूह के सदृश सेना को निर्मित करता है, वही पृथिवी के राज्य के योग्य है
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे राजन् ! अपना पुत्र भी बुरे लक्षणोंवाला हो तो नहीं अधिकार देने योग्य है और वर्षाकालों में नदियाँ बढ़ती हैं, वैसे ही प्रजाओं की वृद्धि करनी चाहिये
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । हे राजन् ! जो प्रशंसित कर्म्म करें, उनका आप निरन्तर सत्कार करिये और वे आपके अनुकूल हुए और तुम लोग सब धर्म्म, अर्थ और काम के साधक हूजिये ॥११ ॥ इस सूक्त में इन्द्र, मेघ, सेना, सेनापति, राजा, प्रजा और विद्वान् के गुण वर्णन करने से इस सूक्त के अर्थ की इस से पूर्व सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥११ ॥ यह उन्निसवाँ सूक्त और द्वितीय वर्ग समाप्त हुआ ॥
भाष्य पढ़ें