सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
O men! God Who is never born or dead or decayed is endowed with divine nature and is absolutely pure. He should be worshipped through noble thinking and purity.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
हे मनुष्यो ! जैसे मध्य में अग्नि सब का पालन और नाश करनेवाला है, वैसे ही इस संसार में विद्वान् पुत्र तो पालन करनेवाला और मूर्ख विनाश करनेवाला होता है । तिससे दीर्घ ब्रह्मचर्य से अपनी सन्तानों को उत्तम करके कृतकृत्यता अर्थात् जन्मसाफल्य जानो
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
As the Agni preserves all, as well as destroys, Them too; in the same manner, a learned son preserves peace and an ignorant or stupid son destroys it. Therefore, you should gratify yourselves by making your children exalted and admirable through the observance of longer span of Brahamcharya.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
जो मनुष्य लोग वायु और अग्नि को जलों के साथ वाहन के यन्त्रों में संयुक्त करके चलाते हैं तो वेग और प्रहरण नामक जल और भाफ के गुण, मन के सदृश वाहन आदिकों को चलाते हैं
सस्वर पाठ सुनें · यह मन्त्रअन्य सस्वर पाठसस्वर पाठ सुनें · पूरा सूक्तआङ्ग्ल भाषा में अर्थMeaning in English · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
If men drive machines in which air and fire have been properly applied, then the properties of water and steam in the form of speed and striking move their vehicles of different kinds like the wind.
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
हे विद्वन् ! आप अग्नि और जलादि पदार्थों को उत्तम प्रकार जान के और कार्य्यों में संयुक्त कर प्रत्यक्ष करके अन्य जनों के लिये उपदेश दीजिये, जिससे कि सब लोग धन धान्य और सुखों से युक्त होवें
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
मनुष्यों को वही सभाध्यक्ष करना चाहिये कि जो गौओं, भेड़ों और घोड़ों का पालक और दूसरों से नहीं भय करने और दुष्ट जनों को दूर करनेवाला, अच्छे प्रबन्ध से युक्त तथा प्रजावाला हो
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जैसे ऊँट आदि पीठों से भार को ले चलते हैं, वैसे ही बलवान् पुरुष सब व्यवहार के भार को धारण करते हैं और व्यवहार में जिसका खण्डन और जिसका मण्डन करने योग्य होवे, वह उसका वैसा ही करना चाहिये
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे मनुष्यो ! जो अध्यापक और उपदेशक लोग बुद्धिमान् पुरुषों को पढ़ाते और उपदेश देते हैं, उनका सदा ही सत्कार करो, जिससे कि मनुष्य लोग आश्चर्ययुक्त गुण, कर्म और स्वभाववाले होवें
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
हे राजन् ! जो धार्मिक शूरवीर विद्वान् लोग शत्रु के बल के उल्लङ्घन करने, परस्पर पदार्थों के घिसने से बिजुली आदि की विद्या के प्रकाश करने और मनुष्यों की रक्षा करनेवाले मन्त्री आदि नौकर होवें, उनके लिये ऐश्वर्य निरन्तर धारण करो
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । मनुष्यों को चाहिये कि आलस्य त्याग के शरीरादिकों से पुरुषार्थ को सदा ही करके प्रजा और राज्य का धर्म से नियम करें, जिससे सब लोग धनयुक्त होवें
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जो राजा लोग बुद्धिमान् मन्त्रियों का सत्कार करके रक्षा करते हैं, वे सूर्य्य के सदृश प्रकाशित यशवाले होते हैं और सभी काल में उद्योगियों की रक्षा और दुष्टों का निरन्तर ताड़न करें, जिससे कि सब शुद्ध आचरणवाले होवें
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जो राजा और राजपुरुष प्रजाओं में पिता के सदृश वर्त्ताव करके सत्य, न्याय का प्रकाश कर और अविद्या को दूर करके प्रजाओं को शिक्षा देते हैं, वे पवित्र गिने जाते हैं
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमा और वाचकलुप्तोपमालङ्कार हैं । सब मनुष्यों को चाहिये कि धर्मयुक्त कर्मों को करके विद्या और सभा में प्रीति उत्पन्न करके पवित्रता की कामना करते हुए विद्या और जन्म से बढ़नेवाले बिजुली आदि की विद्या को बढ़ाते हुए चक्रवर्त्ती राज्य करके आनन्द का निरन्तर भोग करें
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जो मनुष्यों के मध्य में राजा का जन्म वह बड़े पुण्य से उत्पन्न हुआ ऐसा जानना चाहिये । जो राजा विद्यमान न हो तो कोई भी स्वस्थता को नहीं प्राप्त हो और जैसे मेघ के समीप से सब का जीवन और वृद्धि होती है, वैसे ही राजा के समीप से सब प्रजा की वृद्धि और जीवन होता है
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
हे राजन् ! जैसे सूर्य्य से उत्पन्न प्रातःकाल सब को शोभित करता है, वैसे ही ब्रह्मचर्य्य से हुए विद्वान् हम लोग आपकी आज्ञानुकूल जैसे वर्ते, वैसे ही आप हम लोगों का हित निरन्तर करो और सब हम लोग परस्पर मेल करके और अन्याय दूर करके धर्मसम्बन्धी कर्मों को प्रवृत्त करें
प्रमाणप्रमाण अर्थ · हिन्दीAuthoritative meaning · Hindi
स्वामी दयानन्द सरस्वती
राजा को चाहिये कि यथार्थवक्ता ही पुरुषों के वचनों को सुन और उत्तम प्रकार विचार कर सेवन करें, उन यथार्थवक्ता पुरुषों के लिये प्रिय वस्तुओं को देकर वे निरन्तर सन्तुष्ट करने योग्य हैं, इस प्रकार राजा और यथार्थवक्ता पुरुषों की सभा सब मिल कर सब कर्म्मों को सिद्ध करें ॥२० ॥ इस सूक्त में राजा, प्रजा और यथार्थवक्ता पुरुष के कृत्यवर्णन करने से इस सूक्त के अर्थ की इससे पूर्व सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥२० ॥ यह द्वितीय सूक्त और उन्नीसवाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥
भाष्य पढ़ें