सामग्री पर जाएँSkip to content
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

ऋग्वेद 1.146.5 · भाष्य

← मन्त्र पर लौटें

दि॒दृ॒क्षेण्यः॒ परि॒ काष्ठा॑सु॒ जेन्य॑ ई॒ळेन्यो॑ म॒हो अर्भा॑य जी॒वसे॑ । पु॒रु॒त्रा यदभ॑व॒त्सूरहै॑भ्यो॒ गर्भे॑भ्यो म॒घवा॑ वि॒श्वद॑र्शतः ॥

हिन्दी · स्वामी दयानन्द सरस्वती

भाष्य-परिवर्तन
प्रमाण

मन्त्रविषय

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

पदार्थ

हे मनुष्यो ! (यत्) जो (अह) ही (एभ्यः) इन (गर्भेभ्यः) स्तुति करने के योग्य उत्तम विद्वानों से (महः) बहुत और (अर्भाय) अल्प (जीवसे) जीवन के लिये (पुरुत्रा) बहुतों में (मघवा) परम प्रतिष्ठित धनयुक्त (विश्वदर्शतः) समस्त विद्वानों से देखने के योग्य (दिदृक्षेण्यः) वा देखने की इच्छा से चाहने योग्य (काष्ठासु) दिशाओं में (जेन्यः) जीतनेवाला अर्थात् दिग्विजयी (ईळेन्यः) और स्तुति प्रशंसा करने के योग्य (सूः) सब ओर से उत्पन्न (परि, अभवत्) हो सो सबको सत्कार करने के योग्य है ॥ ५ ॥

भावार्थ

जो दिशाओं में व्याप्त कीर्त्ति अर्थात् दिग्विजयी, प्रसिद्ध शत्रुओं को जीतनेवाले, उत्तम विद्वानों से विद्या उत्तम शिक्षाओं को पाये हुए शुभ गुणों से दर्शनीय जन हैं, वे संसार के मङ्गल के लिये समर्थ होते हैं ॥ ५ ॥इस सूक्त में अग्नि और विद्वानों के गुणों का वर्णन होने से इस सूक्त के अर्थ की पिछले सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जानना चाहिये ॥यह एकसौ छयालीसवाँ सूक्त और पन्द्रहवाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

संस्कृत · स्वामी दयानन्द सरस्वती

भाष्य-परिवर्तन
प्रमाण

मन्त्रविषय

पुनस्तमेव विषयमाह ।

अन्वय

हे मनुष्या यद्योऽहैभ्यो गर्भेभ्यो विद्वत्तमेभ्यो महोऽर्भाय जीवसे पुरुत्रा मघवा विश्वदर्शतो दिदृक्षेण्यः काष्ठासु जेन्य ईळेन्यस्सूः पर्यभवत्स सर्वैः सत्कर्त्तव्यः ॥ ५ ॥

पदार्थ

(दिदृक्षेण्यः) द्रष्टुमिच्छयैष्टव्यः (परि) सर्वतः (काष्ठासु) दिक्षु (जेन्यः) जेतुं शीलः (ईळेन्यः) स्तोतुमर्हः (महः) महते (अर्भाय) अल्पाय (जीवसे) जीवितुम् (पुरुत्रा) पुरुषु बहुष्विति (यत्) यः (अभवत्) भवेत् (सूः) यः सूते सः (अह) विनिग्रहे (एभ्यः) (गर्भेभ्यः) गर्त्तुं स्तोतुं योग्येभ्यः (मघवा) परमपूजितधनयुक्तः (विश्वदर्शतः) विश्वैरखिलैर्विद्वद्भिर्द्रष्टुं योग्यः ॥ ५ ॥

भावार्थ

ये दिक्षु व्याप्तकीर्त्तयः शत्रूणां जेतारो विद्वत्तमेभ्यः प्राप्तविद्यासुशिक्षाः शुभगुणैर्दर्शनीया जनाः सन्ति ते जगन्मङ्गलाय प्रभवन्ति ॥ ५ ॥ अस्मिन् सूक्तेऽग्निविद्वद्गुणवर्णनादेतदर्थस्य पूर्वसूक्तार्थेन साकं सङ्गतिर्वेद्या ॥इति षट्चत्वारिंशदुत्तरं शततमं सूक्तं पञ्चदशो वर्गश्च समाप्तः ॥

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

हिन्दी · हरिशरण सिद्धान्तालंकार

भाष्य-परिवर्तन

मन्त्रविषय

प्रभुस्तवन से रक्षण

पदार्थ

१. हे (सहस्य) = शत्रुओं के मर्षण करनेवाली शक्तियों में उत्तम अग्ने परमात्मन्! (उत वा) = और (यः) = जो (प्रविद्वान् मर्त:) = बड़ा कुशल मनुष्य (मर्तम्) = हम मनुष्यों को (द्वयेन मर्चयति) = अन्दर शत्रुता का भाव रखता हुआ और बाहर मीठा बना हुआ द्विविध नीति से हिंसित करता है, अतः इस व्यक्ति से पाहि हमें बचाइए । २. हे (स्तवमान) = स्तुति किये जाते हुए (अग्ने) = प्रभो! (स्तुवन्तम्) = स्तुति करते हुए मुझे आप रक्षित कीजिए। (नः) = हमें (दुरिताय) = दुरित के लिए (माकिः धायीः) = धारण मत कीजिए। आपकी कृपा से हम ग़लत मार्ग पर जाने से सदा बचे रहें, उस चालाक व्यक्ति की बातों में आकर भटक न जाएँ।

भावार्थ

भावार्थ - प्रभुस्तवन हमें अमित्रों व मित्राभासों की कुमन्त्रणाओं का शिकार होने से बचाए ।

अन्य संदर्भ

विशेष- सूक्त की मूल भावना यही है कि हम प्रभु स्तवन करते हुए शुचि व शत्रुशोषक बनें [१] । सदा प्रभु भक्त बने रहें [२] । ममता से अन्धे न हो जाएँ [३]। गूढ़ शत्रुओं की मीठी बातों से बहक न जाएँ [४]। प्रभुस्तवन सदा हमारा रक्षण करनेवाला हो [५] । 'हम सदा प्रभु का ही मन्थन करें इन शब्दों से अगला सूक्त आरम्भ होता है-

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

आङ्ग्ल · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

भाष्य-परिवर्तन

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The scholars should be invariably honored.

Prose order · अन्वय

An excellent scholar is ever to be honored. Such a person is within the reach of a common man, and is victorious, adorable, the source of inspiration and protector of life to all. The respectable other great scholars also when approached and interviewed can face the questions. He possesses the greatest wealth. of wisdom and is the producer and giver of the divine knowledge. We should honor such a person.

Meaning · भावार्थ

The really enlightened teachers are capable to educate similar other persons with their wisdom and action.

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem