सामग्री पर जाएँSkip to content
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

ऋग्वेद 4.2.15 · भाष्य

← मन्त्र पर लौटें

अधा॑ मा॒तुरु॒षसः॑ स॒प्त विप्रा॒ जाये॑महि प्रथ॒मा वे॒धसो॒ नॄन् । दि॒वस्पु॒त्रा अङ्गि॑रसो भवे॒माद्रिं॑ रुजेम ध॒निनं॑ शु॒चन्तः॑ ॥

हिन्दी · स्वामी दयानन्द सरस्वती

भाष्य-परिवर्तन
प्रमाण

मन्त्रविषय

अब इस अगले मन्त्र में राजा के विषय को कहते हैं ॥

पदार्थ

हे मनुष्यो ! जैसे (उषसः) प्रभातवेला के दिन के समान सात प्रकार के किरणें होते हैं, वैसे ही (मातुः) माता के सदृश वर्त्तमान विद्या से हम लोग (प्रथमाः) प्रथम प्रसिद्ध (विप्राः) बुद्धिमान् (सप्त) सात प्रकार के अर्थात् राजा, प्रधान, मन्त्री, सेना, सेना के अध्यक्ष, प्रजा और चारादि (जायेमहि) होवें और (वेधसः) बुद्धिमान् (नॄन्) नायक पुरुषों को प्राप्त हों और (दिवः) प्रकाश के (पुत्राः) विस्तारनेवाले (अङ्गिरसः) जैसे प्राणवायु (अद्रिम्) मेघ को वैसे शत्रु को (रुजेम) छिन्न-भिन्न करें (अध) इसके अनन्तर (धनिनम्) बहुत धनयुक्त प्रजा में विद्यमान को (शुचन्तः) विद्या और विनय से पवित्र करते हुए (भवेम) प्रसिद्ध होवें ॥१५॥

भावार्थ

इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। जो राजा लोग बुद्धिमान् मन्त्रियों का सत्कार करके रक्षा करते हैं, वे सूर्य्य के सदृश प्रकाशित यशवाले होते हैं और सभी काल में उद्योगियों की रक्षा और दुष्टों का निरन्तर ताड़न करें, जिससे कि सब शुद्ध आचरणवाले होवें ॥१५॥

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

संस्कृत · स्वामी दयानन्द सरस्वती

भाष्य-परिवर्तन
प्रमाण

मन्त्रविषय

अथ राजविषयमाह ॥

अन्वय

हे मनुष्या ! यथोषसः सप्तविधाः किरणा जायन्ते तथैव मातुर्विद्याया वयं प्रथमा विप्राः सप्त जायेमहि। वेधसो नॄन् प्राप्नुयाम दिवस्पुत्रा अङ्गिरसोऽद्रिमिव शत्रून् रुजेमाऽध धनिनं शुचन्तः प्रशंसिता भवेम ॥१५॥

पदार्थ

(अध) आनन्तर्य्ये (मातुः) मातृवद्वर्त्तमानाया विद्यायाः (उषसः) प्रभातवेलाया दिनमिव (सप्त) राजप्रधानाऽमात्यसेनासेनाध्यक्षप्रजाचाराः (विप्राः) धीमन्तः (जायेमहि) (प्रथमाः) प्रख्याता आदिमाः (वेधसः) प्राज्ञान् (नॄन्) नायकान् (दिवः) प्रकाशस्य (पुत्राः) तनयाः (अङ्गिरसः) प्राणा इव (भवेम) (अद्रिम्) मेघमिव शत्रुम् (रुजेम) प्रभग्नान् कुर्य्याम (धनिनम्) बहुधनवन्तं प्रजास्थम् (शुचन्तः) विद्याविनयाभ्यां पवित्राः ॥१५॥

भावार्थ

अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। ये राजानो बुद्धिमतोऽमात्यान् सत्कृत्य रक्षन्ति ते सूर्य इव प्रकाशितकीर्त्तयो भवन्ति सर्वदैव व्यवसायिनो रक्षित्वा दुष्टान् सततं ताडयेयुर्येन सर्वे पवित्राचाराः स्युः ॥१५॥

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

हिन्दी · हरिशरण सिद्धान्तालंकार

भाष्य-परिवर्तन

मन्त्रविषय

दिवस्पुत्रा अंगिरसः

पदार्थ

[१] (अधा) = अब (उषस:) = [उष दाहे] सब दोषों का दहन करनेवाली (मातुः) = वेदमाता से, (विप्राः) = अपना विशेषरूप से पूरण करनेवाले, (प्रथमाः) = शक्तियों का विस्तार करनेवाले, (वेधसः) = बुद्धिमान् लोग (सप्त) = सात (नॄन्) = उन्नतिपथ पर ले चलनेवाले 'कर्णाविमौ नासिके चक्षणी मुखम्' कान आदि को (जायेमहि) = [जनयाम:] उत्पन्न करते हैं। वेद के अध्ययन प्रवृत्त होने से सब कान आदि इन्द्रियाँ विषयासक्ति से बचकर हमें उन्नति की ओर ले चलनेवाली बनती हैं। (२) दिवस्पुत्रा:- हम ज्ञान के पुत्र, ज्ञान के पुतले, ज्ञान के पुञ्ज बनें | अंगिरसः- अंग-प्रत्यंग में रसवाले भवेम हों।

शुचन्तः = अपने जीवन को पवित्र करते हुए हम धनिनम्-धन में आसक्तिवाले अद्रिम् अविद्या पर्वत को रुजेम= भग्न करनेवाले हों। अविद्या में फँसा हुआ व्यक्ति धन का ही उपासक बन जाता है। इस धनासक्ति से जीवन अपवित्र बन जाता है। हम इस अविद्या पर्वत का विदारण करके पवित्र बनते हैं।

भावार्थ

भावार्थ - वेदाध्ययन से हम सातों कान आदि इन्द्रियों को उन्नतिपथ पर चलनेवाला बनाते हैं। ज्ञान के पुञ्ज शक्तिशाली बनते हुए हम धनासक्ति को विनष्ट करते हैं।

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

आङ्ग्ल · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

भाष्य-परिवर्तन

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The duties of a ruler are explained.

Prose order · अन्वय

As seven kinds of rays usher out of the dawn, in the same manner, let us be born out of the womb of the mother Vidya (thereby meaning full wisdom) illustrious and wise. That kingdom is divided in seven categories of the King, President, Ministers, Men of the army, Commander-in-chief of the army, the subjects (civilians or people) and spies. Let us always approach wise leaders. Being the sons of light (enlightened) and dear to all like the Pranas (vital breaths), let us cut into pieces the enemies like the clouds, and may we be admired everywhere being pure with knowledge and humility and purifying the rich among the subjects.

Meaning · भावार्थ

Those kings who maintain and honor wise minister become illustrious like the sun. It is their duty to protect the industrious and punish the wicked, so that all may become men and women of pure character and conduct.

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem