ऋग्वेद 4.32.2 · भाष्य
भृमि॑श्चिद्घासि॒ तूतु॑जि॒रा चि॑त्र चि॒त्रिणी॒ष्वा । चि॒त्रं कृ॑णोष्यू॒तये॑ ॥
हिन्दी · स्वामी दयानन्द सरस्वती
भाष्य-परिवर्तनमन्त्रविषय
फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥
पदार्थ
हे (चित्र) आश्चर्य्यवान् गुण, कर्म स्वभावयुक्त (तूतुजिः) शीघ्रकारी (भृमिः) घूमनेवाले आप (ऊतये) रक्षा आदि के लिये (चित्रिणीषु) अद्भुत सेनाओं में (चित्रम्) अद्भुत व्यवहार को (आ, कृणोषि) करते हो (चित्) और (आ, घ, असि) अभीष्टकारी होते हो, इससे सत्कार करने योग्य हो ॥२॥
भावार्थ
हे राजन् ! जो आप सब जगह घूमके शीघ्र न्याय करके सब की रक्षा करें तो आपकी आश्चर्यजनक प्रजा अद्भुत ऐश्वर्य की उन्नति करे ॥२॥
संस्कृत · स्वामी दयानन्द सरस्वती
भाष्य-परिवर्तनमन्त्रविषय
पुनस्तमेव विषयमाह ॥
अन्वय
हे चित्र ! तूतुजिर्भृमिस्त्वमूतये चित्रिणीषु चित्रमाकृणोषि चिदाघासि तस्मात् सत्कर्त्तव्योऽसि ॥२॥
पदार्थ
(भृमिः) भ्रमणशीलः (चित्) अपि (घ) (असि) अभीष्टकारी भवसि (तूतुजिः) शीघ्रकारी (आ) (चित्र) आश्चर्यगुणकर्मस्वभाव (चित्रिणीषु) अद्भुतासु सेनासु (आ) (चित्रम्) अद्भुतम् (कृणोषि) (ऊतये) रक्षाद्याय ॥२॥
भावार्थ
हे राजन् ! यदि भवान्त्सर्वत्र भ्रमित्वा सद्यो न्यायं कृत्वा सर्वस्य रक्षां कुर्यात्तर्हि भवत आश्चर्याः प्रजा अद्भुतमैश्वर्यमुन्नयेयुः ॥२॥
हिन्दी · हरिशरण सिद्धान्तालंकार
भाष्य-परिवर्तनमन्त्रविषय
भूमि+तूतुजि
पदार्थ
[१] हे प्रभो! आप (चित् घ) = निश्चय से (भृमि:) = गलत मार्ग पर जा रहे सोम्य व्यक्तियों के मुख को मोड़कर उन्हें ठीक मार्ग पर ले चलनेवाले (असि) = हैं ['सोम्यानां भृमिरसि'] इस प्रकार ठीक मार्ग पर चलनेवाले इन सोम्य पुरुषों के (तूतुजि:) = वासनात्मक शत्रुओं का संहार करनेवाले हैं। [२] (आ) = और [आकारस्वार्थे सा०] चित्र हे [चित्र] सब ज्ञानों के देनेवाले प्रभो ! (चित्रिणीषु) = इन ज्ञानपूर्वक उत्तम कर्म करनेवाली प्रजाओं में (ऊतये) = रक्षण के लिए (चित्रम्) = चायनीय, पूजनीय, प्रशस्त, सुपथार्जित धन को (आकृणोषि) = सर्वथा करते हैं । इस धन द्वारा वे अपनी जीवनयात्रा को ठीक से पूरा कर पाती हैं।
भावार्थ
भावार्थ- वे प्रभु मार्गदर्शक हैं, वासनाओं का संहार करनेवाले हैं। कर्मशील प्रजाओं को कार्यसाधक धन देते हैं ।
आङ्ग्ल · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
भाष्य-परिवर्तनSubject of the mantra · मन्त्रविषय
The relationship between the ruler and his subjects are extensively described.
Prose order · अन्वय
O ruler! you are endowed with peculiar qualities actions and temperament. In order to ensure security of your kingdom, you move from pillar to post among your army formations and behave in a peculiar way. Because you fulfil our desires, hence you are worthy of honor or respect.
Meaning · भावार्थ
O king! if you succeed in protecting your subjects by arranging mobile courts to administer justice quickly, then your people will certainly achieve miraculous progress.