ऋग्वेद 6.38.1 · भाष्य
अपा॑दि॒त उदु॑ नश्चि॒त्रत॑मो म॒हीं भ॑र्षद्द्यु॒मती॒मिन्द्र॑हूतिम् । पन्य॑सीं धी॒तिं दैव्य॑स्य॒ याम॒ञ्जन॑स्य रा॒तिं व॑नते सु॒दानुः॑ ॥
हिन्दी · स्वामी दयानन्द सरस्वती
भाष्य-परिवर्तनमन्त्रविषय
अब पाँच ऋचावाले अड़तीसवें सूक्त का प्रारम्भ है, उसके प्रथम मन्त्र में मनुष्यों को कैसे विद्वान् की सेवा करनी चाहिये, इस विषय को कहते हैं ॥
पदार्थ
जो (अपात्) पैरों से रहित (इतः) प्राप्त हुआ (चित्रतमः) अत्यन्त अद्भुत गुण, कर्म्म और स्वभाववाला (सुदानुः) उत्तम दानवाला (नः) हम लोगों के लिये (द्युमतीम्) विद्या के प्रकाशवाली (इन्द्रहूतिम्) अत्यन्त ऐश्वर्य्य की प्रकाशिका (पन्यसीम्) प्रशंसा करने योग्य (दैव्यस्य) श्रेष्ठ गुण अथवा विद्वानों में हुए (जनस्य) मनुष्य की (धीतिम्) धारणा से युक्त बुद्धि को और (महीम्) महती वाणी को तथा (यामन्) चलते हैं जिसमें उस मार्ग में (रातिम्) दान को (उत्, भर्षत्) धारण करता (उ) और (वनते) सेवन करता है, वह विद्वान् मङ्गल करनेवाला होता है ॥१॥
भावार्थ
हे मनुष्यो ! जिस यथार्थवक्ता विद्वान् की सब के ऊपर दया, विद्यादान, निष्कपटता और उत्तम दृष्टि वर्त्तमान है, वही सब से सत्कार करने योग्य होता है ॥१॥
संस्कृत · स्वामी दयानन्द सरस्वती
भाष्य-परिवर्तनमन्त्रविषय
अथ मनुष्यैः कीदृशो विद्वान्त्सेवनीय इत्याह ॥
अन्वय
योऽपादितश्चित्रतमस्सुदानुर्नो द्युमतीमिन्द्रहूतिं पन्यसीं दैव्यस्य जनस्य धीतिं महीं यामन् रातिमुद्भर्षदु वनते स विद्वन्मङ्गलकारी भवति ॥१॥
पदार्थ
(अपात्) अविद्यमानाः पादा यस्य सः (इतः) प्राप्तः (उत्) (उ) (नः) अस्माकम् (चित्रतमः) अतिशयेनाद्भुतगुणकर्मस्वभावः (महीम्) महतीं वाचम्। महीति वाङ्नाम। (निघं०१.११ (भर्षत्) बिभर्ति (द्युमतीम्) विद्याप्रकाशवतीम् (इन्द्रहूतिम्) परमैश्वर्य्यप्रकाशिकाम् (पन्यसीम्) प्रशंसनीयाम् (धीतिम्) धारणायुक्तां धियम् (दैव्यस्य) देवेषु दिव्यगुणेषु विद्वत्सु वा भवस्य (यामन्) यान्ति यस्मिन् मार्गे तस्मिन् (जनस्य) मनुष्यस्य (रातिम्) दानम् (वनते) सम्भजति (सुदानुः) शोभनदानः ॥१॥
भावार्थ
हे मनुष्या ! यस्याप्तस्य विदुषः सर्वेषामुपरि दया विद्यादानं निष्कपटता सुदृष्टिश्च वर्त्तते स एव सर्वैः सत्कर्त्तव्योऽस्ति ॥१॥
हिन्दी · हरिशरण सिद्धान्तालंकार
भाष्य-परिवर्तनमन्त्रविषय
ध्यानशील व दानशील
पदार्थ
[१] (चित्रतमः) = वह चायमीयतम- सर्वाधिक पूज्य अथवा आश्चर्यभूत प्रभु (नः) = हमें (इत्) = इधर से, अर्थात् इन काम-क्रोध-लोभ आदि शत्रुओं से (उत् उ) = निश्चयंपूर्वक ही (अपात्) = रक्षित करें । वे प्रभु हमारे अन्दर (महीम्) = पूजा की भावना से युक्त (द्युमती) = ज्योतिर्मयी (इन्द्रहूतिम्) = प्रभु की पुकार को, प्रभु की आराधना को (भर्षद्) = धारण करें। वस्तुतः यह प्रभु की आराधना ही हमें काम-क्रोध आदि शत्रुओं से रक्षित करेगी ।
[२] (सुदानु:) = वे शोभन दानवाले व अच्छी प्रकार शत्रुओं को नष्ट करनेवाले प्रभु [दाप् लवने] (दैव्यस्य) = देववृत्तिवाले (जनस्य) =पुरुष के (यामन्) = जीवनमार्ग में (पन्यसीं धीतिम्) = स्तुत्य [प्रशंसनीय] ध्यान की वृत्ति को व (रातिम्) = दानशीलता को (वनते) = सम्भक्त करते हैं। अर्थात् इस दैव्यजन को प्रभु ध्यानशील व दानशील बनाते हैं ।
भावार्थ
भावार्थ - प्रभु हमारा रक्षण करते हैं। वे हमारे में आराधना की वृत्ति को जगाते हैं। हमें ध्यानशील व दानशील बनाते हैं।
आङ्ग्ल · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
भाष्य-परिवर्तनSubject of the mantra · मन्त्रविषय
What kind of an enlightened person should be served by men—is told?
Prose order · अन्वय
That enlightened person is auspicious, who is free from all ignorance, endowed with wonderful merits, actions and temperament, good donor and who upholds that intellect, which is full of the light of true knowledge, revealer of great wealth and admirable steadfast wisdom of the person of divine virtues, great speech and charity given while walking on the path of righteousness.
Meaning · भावार्थ
O men! that absolutely truthful enlightened person alone is worthy of respect, who is king to all, is giver of knowledge, is free from deceit and he has good outlook in life and loving sight (epleasing appearance).