ऋग्वेद 6.38.5 · भाष्य
ए॒वा ज॑ज्ञा॒नं सह॑से॒ असा॑मि वावृधा॒नं राध॑से च श्रु॒ताय॑ । म॒हामु॒ग्रमव॑से विप्र नू॒नमा वि॑वासेम वृत्र॒तूर्ये॑षु ॥
हिन्दी · स्वामी दयानन्द सरस्वती
भाष्य बदलेंमन्त्रविषय
फिर उसी विषय को कहते हैं ॥
पदार्थ
हे (विप्र) बुद्धियुक्त (असामि) उपमारहित को (सहसे) बलके लिये (जज्ञानम्) विद्या और विनयों में प्रकट हुए को (राधसे) असंख्य धनयुक्त के लिये (श्रुताय) सम्पूर्ण विद्याओं का किया श्रवण जिसने उसके लिये (च) भी (वावृधानम्) बढ़ते हुए को (वृत्रतूर्येषु) शत्रुओं में हिंसा करने योग्य संग्रामों में (अवसे) रक्षण आदि के लिये (महाम्) बड़े (उग्रम्) तेजस्वी को हम लोग (नूनम्) निश्चित (आ) सब प्रकार से (विवासेम) नित्य सेवा करें, उस (एवा) ही की आप भी सेवा करो ॥५॥
भावार्थ
जब मनुष्य सम्पूर्ण श्रेष्ठ गुण, कर्म्म और स्वभावों में वर्त्तमान शूरवीर विद्वान् की सेवा कर और विद्या को ग्रहण करके बल आदि को बढ़ावें तो वे कौन सा उत्तम कार्य्य न सिद्ध कर सकें ॥५॥ इस सूक्त में इन्द्र, विद्वान्, उत्तम बुद्धि और वाणी के गुण वर्णन करने से इस सूक्त के अर्थ की इससे पूर्वसूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥ यह अड़तीसवाँ सूक्त और दशवाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥
संस्कृत · स्वामी दयानन्द सरस्वती
भाष्य बदलेंमन्त्रविषय
पुनस्तमेव विषयमाह ॥
अन्वय
हे विप्र ! असामि सहसे जज्ञानं राधसे श्रुताय च वावृधानं वृत्रतूर्येष्ववसे महामुग्रं वयं नूनमाऽऽविवासेम तमेवा त्वमपि सेवस्व ॥५॥
पदार्थ
(एवा) निश्चये। अत्र निपातस्य चेति दीर्घः। (जज्ञानम्) विद्याविनयेषु जायमानम् (सहसे) बलाय (असामि) अतुलम् (वावृधानन्) वर्धमानम् (राधसे) असंख्यधनाय (च) (श्रुताय) अखिलविद्यानां कृतश्रवणाय (महाम्) महान्तम् (उग्रम्) तेजस्विनम् (अवसे) रक्षणाद्याय (विप्र) मेधाविन् (नूनम्) निश्चितम् (आ) समन्तात् (विवासेम) नित्यं परिचरेम (वृत्रतूर्येषु) शत्रुहिंसनीयेषु सङ्ग्रामेषु ॥५॥
भावार्थ
यदा मनुष्याः सर्वेषु शुभगुणकर्मस्वभावेषु प्रतिष्ठितं शूरवीरं विद्वांसं संसेव्य विद्यां गृहीत्वा बलादिकं वर्धेयुस्तर्हि ते किमुत्तमं कार्य्यं न साध्नुयुरिति ॥५॥ अत्रेन्द्रविद्वदुत्तमप्रज्ञावाग्गुणवर्णनादेतदर्थस्य पूर्वसूक्तार्थेन सह सङ्गतिर्वेद्या ॥ इत्यष्टत्रिंशत्तमं सूक्तं दशमो वर्गश्च समाप्तः ॥
हिन्दी · हरिशरण सिद्धान्तालंकार
भाष्य बदलेंमन्त्रविषय
सहसे-राधसे-श्रुताय अवसे
पदार्थ
[१] (एवा) = गतमन्त्र में वर्णित 'यज्ञ, सोमरक्षण, तप, ज्ञान व स्तवन' से (जज्ञानम्) = प्रादुर्भूत होते हुए आपको (वृत्रतूर्येषु) = वासनाओं के संहार रूप कार्यों के निमित्त (नूनम्) = निश्चय से (आविवासेम) = परिचरित करें। [२] हे (विप्र) = मेधाविन् प्रभो ! (असामि वावृधानम्) = पूर्णरूप से वृद्धि को प्राप्त होते हुए (महान्) = महान्, (उग्रम्) = तेजस्वी आपको (सहसे) = शत्रुओं के पराभव के लिये, (राधसे) = सब कार्यसाधक ऐश्वर्यों की प्राप्ति के लिये (च) = और (श्रुताय) = ज्ञान के लिये तथा (अवसे) = रक्षण के लिये हम आपका पूजन करें।
भावार्थ
भावार्थ- प्रभु का पूजन 'शत्रु मर्षण के लिये, ऐश्वर्य के लिये, ज्ञान के लिये व रक्षण के लिये' होता है। अगले सूक्त में भी 'भरद्वाज बार्हस्पत्य' इन्द्र का स्तवन करते हैं
अंग्रेज़ी · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड
भाष्य बदलेंSubject of the mantra · मन्त्रविषय
The same subject-whom should men serve-is continued.
Prose order · अन्वय
O wise man ! let us always and with certainty serve from all sides that great 'man' who is endowed with and renowned for knowledge and humility for incomparable strength, working for strong infinite wealth and hearing of all sciences, full of splendor. We serve him for protection in battles. You should also serve him.
Meaning · भावार्थ
When men serve well a brave enlightened person, who is established in good virtues, actions and temperament, receive knowledge from him and enhance their strength and other virtues. What good work is there that they cannot accomplish?