सामग्री पर जाएँSkip to content
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

ऋग्वेद 6.47.14 · भाष्य

← मन्त्र पर लौटें

अव॒ त्वे इ॑न्द्र प्र॒वतो॒ नोर्मिर्गिरो॒ ब्रह्मा॑णि नि॒युतो॑ धवन्ते । उ॒रू न राधः॒ सव॑ना पु॒रूण्य॒पो गा व॑ज्रिन्युवसे॒ समिन्दू॑न् ॥

हिन्दी · स्वामी दयानन्द सरस्वती

भाष्य-परिवर्तन
प्रमाण

मन्त्रविषय

फिर उस राजा का कौन गुण सेवन करते हैं, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थ

हे (वज्रिन्) शस्त्र और अस्त्रों से युक्त (इन्द्र) राजन् ! जो (त्वे) आप में (नियुतः) निश्चित सत्यवाद जिनमें ऐसी (गिरः) श्रेष्ठ वाणियाँ (ब्रह्माणि) धनों वा अन्नों को और (प्रवतः) निम्नों को (ऊर्मिः) लहर (न) जैसे वैसे (अव, धवन्ते) चलाती हैं और (उरू) बहुत (राधः) धनों को (न) जैसे वैसे (पुरूणि) बहुत (सवना) प्रेरणायें प्राप्त होती हैं और जिस कारण (अपः) जलों (गाः) भूमि वा वाणियों को और (इन्दून्) आनन्दों को (सम्) (युवसे) संयुक्त करते हो, इससे आप श्रेष्ठ हो ॥१४॥

भावार्थ

इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। जो ब्रह्मचर्य्य आदि श्रेष्ठ कर्मों को करते हैं, उनको नीचे के स्थान को जल जैसे और पुरुषार्थी को लक्ष्मी जैसे वैसे सम्पूर्ण विद्या, सम्पूर्ण ऐश्वर्य और सम्पूर्ण आनन्द प्राप्त होते हैं ॥१४॥

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

संस्कृत · स्वामी दयानन्द सरस्वती

भाष्य-परिवर्तन
प्रमाण

मन्त्रविषय

पुनस्तं राजानं के गुणा सेवन्त इत्याह ॥

अन्वय

हे वज्रिन्निन्द्र ! यस्त्वे नियुतो गिरो ब्रह्माणि प्रवत ऊर्मिर्नाऽव धवन्ते, उरू राधो न पुरूणि सवनाऽव धवन्ते यतोऽपो गा इन्दूँश्च संयुवसे तस्माद्भवाञ्छ्रेष्ठोऽस्ति ॥१४॥

पदार्थ

(अव) (त्वे) त्वयि (इन्द्र) राजन् (प्रवतः) नम्रान् (न) (ऊर्मिः) तरङ्गः (गिरः) सुवाचः (ब्रह्माणि) धनान्यन्नानि वा (नियुतः) निश्चितसत्यवादाः (धवन्ते) चालयन्ति (उरू) बहु (न) इव (राधः) धनानि (सवना) सवनानि प्रेरणानि (पुरूणि) बहूनि (अपः) जलानि (गाः) भूमीर्वाचो वा (वज्रिन्) शस्त्रास्त्रयुक्त (युवसे) संयोजयसि (सम्) (इन्दून्) आह्लादान् ॥१४॥

भावार्थ

अत्रोपमालङ्कारः। ये ब्रह्मचर्यादीनि शुभानि कर्माण्याचरन्ति तान्निम्नदेशं जलमिव पुरुषार्थिनं श्रीरिव सर्वा विद्याः सकलमैश्वर्य्यमखिलानन्दश्च प्राप्नुवन्ति ॥१४॥

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

हिन्दी · हरिशरण सिद्धान्तालंकार

भाष्य-परिवर्तन

मन्त्रविषय

उरू राधः-सवना पुरूणि

पदार्थ

[१] हे (इन्द्र) = परमैश्वर्यशालिन् प्रभो ! (नियुतः) = [a praiser] स्तोता की (गिरः) = उच्चारण की गई (ब्रह्माणि) = स्तुति वाणियाँ (त्वे अवधवन्ते) = आपकी ओर इस प्रकार शीघ्रता से प्राप्त होती हैं (न) = जैसे कि (ऊर्मिः) = जल (संघात प्रवतः) = निम्न देशों की ओर। [२] इन स्तुति वाणियों के होने पर, हे (वज्रिन्) = वज्रहस्त प्रभो! आप (उरू राधः न) = विशाल ऐश्वर्य की तरह (पुरूणि सवना) = पालक व पूरक यज्ञों को, (अपः) = कर्मों को (गाः) = ज्ञान की वाणियों को तथा (इन्दून्) = सोमकणों को (संयुवसे) = हमारे साथ सम्यक् जोड़ते हैं ।

भावार्थ

भावार्थ– उपासकों के लिये प्रभु ऐश्वर्यों को व यज्ञों को [यज्ञ सिद्धि के लिये ऐश्वर्यों को], कर्मों व ज्ञान की वाणियों को [ज्ञानपूर्वक किये जानेवाले कर्मों को] तथा शक्ति के प्रापण के लिये सोमकणों को प्राप्त कराते हैं ।

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

आङ्ग्ल · आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

भाष्य-परिवर्तन

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

Virtues of a king-is told.

Prose order · अन्वय

O Indra (King) ! you are the wielder of the thunderbolt-like powerful weapons and missiles. Sure and true good words, wealth and grains come to you as waters of rivers rushing down a slope. Likewise abundant wealth, good urges move · you. You unite waters, lands or speeches and joys, therefore you are the best.

Meaning · भावार्थ

All sciences, all wealth and all joy are attained by those people, who perform good actions (like Brahmacharya-abstinence). These things go to such persons, as water goes down a slope and wealth comes to an industrious person.

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem