सामग्री पर जाएँSkip to content
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

ऋग्वेद 8.26.25 · भाष्य

← मन्त्र पर लौटें

स त्वं नो॑ देव॒ मन॑सा॒ वायो॑ मन्दा॒नो अ॑ग्रि॒यः । कृ॒धि वाजाँ॑ अ॒पो धियः॑ ॥

हिन्दी · शिव शंकर शर्मा

भाष्य-परिवर्तन

मन्त्रविषय

पुनः उसी को दिखलाते हैं।

पदार्थ

(देव+वायो) हे दिव्यगुणसम्पन्न नायक ! जिस हेतु आप (मन्दानः) आनन्दित होकर प्रजाओं को आनन्दित कर रहे हैं (अग्रियः) सेनाओं के अग्रगामी होते हैं, इसलिये (स त्वम्) वह आप (मनसा) अपने मन से (नः) हम लोगों के (वाजान्) अन्नों को (अपः) क्षेत्र के लिये जलों को (धियः) और उत्साहों को (कृधि) बढ़ावें ॥२५॥

भावार्थ

सेनानी अन्न, जल और प्रजोत्साह को भी विविध उपायों से बढ़ाया करें ॥२५॥

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

हिन्दी · हरिशरण सिद्धान्तालंकार

भाष्य-परिवर्तन

मन्त्रविषय

वाजान् अपः धियः

पदार्थ

[१] हे (देव) = सब न्यूनताओं व रोगों को पराजित करनेवाले (वायो) = वायुदेव ! (सः त्वम्) = वह तू (नः) = हमें (मनसा) = उत्तम मन के द्वारा (मन्दानः) = आनन्दित करनेवाला हो। (अग्रियः) = तेरा ही सब देवों में प्रमुख स्थान है, तू सर्वश्रेष्ठ है । [२] तू हमारे जीवनों में (वाजान्) = शक्तियों को (कृधि) = कर । (अपः) = रेतःकण रूप जलों को तू करनेवाला हो। (धियः) = बुद्धियों का तू सम्पादन कर।

भावार्थ

भावार्थ- वायु का देवों में प्रथम स्थान है, यह हमारे जीवनों में शक्ति, बुद्धि व रेतःकणों को जन्म देता है। वायु के आराधन से उत्कृष्ट मन को प्राप्त करके यह 'मनु' बनता है। प्रकाश की किरणोंवाला होता हुआ यह 'वैवस्वत' होता है। यह 'मनु वैवस्वत' ही अगले सूक्त का ऋषि है-

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem

संस्कृत · शिव शंकर शर्मा

भाष्य-परिवर्तन

मन्त्रविषय

पुनस्तदेव दर्शयति।

पदार्थ

हे देव ! वायो ! मनसा=स्वकीयेन चेतसा। मन्दानः=हृष्यन्। अग्रियः=अग्रगामी। स त्वम्। नः=अस्माकम्। वाजान्=अन्नानि। अपः=जलानि। धियः=कर्माणि। कृधि=कृणु ॥२५॥

दूसरा भाष्य चुनेंयह भाष्य खोलेंसमस्या बताएँReport a problem