ऋग्वेद 8.67.18 · भाष्य
तत्सु नो॒ नव्यं॒ सन्य॑स॒ आदि॑त्या॒ यन्मुमो॑चति । ब॒न्धाद्ब॒द्धमि॑वादिते ॥
हिन्दी · शिव शंकर शर्मा
भाष्य-परिवर्तनपदार्थ
(आदित्याः) हे सभासदों माननीय पुरुषो ! आप लोगों की कृपा और राज्यप्रबन्ध से (इयम्+शरुः) यह हिंसा करनेवाला दुर्भिक्षादिरूप आपत्तिजाल (नः) हम लोगों को (अजघ्नुषी) न सताते हुए (अस्मद्) हम लोगों से (सु+अपो+एतु) कहीं दूर चला जाए और इसी प्रकार (दुर्मतिः) हमारी दुर्मति भी (अप) यहाँ से कहीं दूर भाग जाए ॥१५॥
भावार्थ
अज्ञानता और दरिद्रता ये दोनों महापाप हैं, इनको यथाशक्ति सदा क्षीण हीन बनाया करो ॥१५॥
संग्रह में उपलब्ध दूसरा पाठ
पदार्थ
(आदित्याः) हे प्रकाशमान सभासदों ! (अदिते) हे सभे ! (सन्यसे) हमारे कल्याण और महोत्सव के लिये (तत्+नव्यम्) क्या आप लोगों की ओर से वह नूतन साहाय्य और रक्षण (नः) हमको (सु) सुविधा और आराम के साथ प्राप्त हो सकता है, (यत्+मुमोचति) जो हमको विविध क्लेशों से छुड़ाया करता है । यहाँ दृष्टान्त देते हैं, (बन्धात्+बद्धम्+इव) जैसे बन्धन से बद्ध पशु या पुरुष को खोलते हैं ॥१८ ॥
भावार्थ
हे सभ्यो ! प्रजाओं में नूतन-नूतन उपाय और साहाय्य पहुँचाने का प्रबन्ध करो ॥१८ ॥
हिन्दी · हरिशरण सिद्धान्तालंकार
भाष्य-परिवर्तनमन्त्रविषय
[नव्य] स्तुत्य ज्ञान
पदार्थ
[१] हे (आदित्याः) = ऊँचे-से-ऊँचे ज्ञान का आदान करनेवाले ज्ञानी पुरुषो ! (नः) = हमारे लिए (तत्) = वह (नव्यं) = स्तुत्य [नु स्तुतौ] अथवा हमें गतिशील बनानेवाला [नव गतौ] ज्ञान (सुसंन्यसे) = सम्यक् सेवनीय हो (यत्) = जो (मुमोचति) = सब अशुभ कर्मों से छुड़ानेवाला होता है। [२] हे (अदिते) = स्वास्थ्य की देवते ! मुझे वह ज्ञान प्राप्त हो जो (बद्धम् इव) = विषय-जाल से बद्ध-सा हुए हुए मुझको (बन्धात्) = बन्धन से (मुमोचति) = छुड़ा देता है।
भावार्थ
भावार्थ- हम आदित्यों के सम्पर्क में स्वस्थ रहते हुए उस ज्ञान को प्राप्त करें जो हमें विषयों के बन्धन से मुक्त करनेवाला हो।
संस्कृत · शिव शंकर शर्मा
भाष्य-परिवर्तनपदार्थ
हे आदित्याः=सभासदः ! युष्माकं कृपया। इयं शरुः=दुर्भिक्षादिरूपा हिंसिका प्रसितिः। नः=अस्मान्। अजघ्नुषी=अहिंसन्ती सती। अस्मद्=अस्मत्तः। सु=सुष्ठु। अपो+एतु=अपैतु=अपगच्छतु। एवम् दुर्मतिरपि अपगच्छतु ॥१५॥
संग्रह में उपलब्ध दूसरा पाठ
पदार्थ
हे आदित्याः=सभासदः ! हे अदिते=सभे ! युष्माकम् । तत् नव्यं=नूतनं=साहाय्यं रक्षणम् । सन्यसे=संभजनाय । नः=अस्माकम् । सुभवतु । यद्रक्षणम् अस्मान् । क्लेशात् । मुमोचति=मुञ्चति । अत्र दृष्टान्तः=बन्धात्=बन्धनात् । बद्धं पुरुषमिव ॥१८ ॥