Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

ऋग्वेद १.२२.२१

Ṛgveda 1.22.21 · विष्णुः

तद्विप्रा॑सो विप॒न्यवो॑ जागृ॒वांसः॒ समि॑न्धते । विष्णो॒र्यत्प॑र॒मं प॒दम् ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मेधातिथिः काण्वः

Word meanings · Hindiशब्दों के अर्थ · हिन्दी
विष्णोःव्यापक जगदीश्वर का
यत्जो उक्त
परमम्सब उत्तम गुणों से प्रकाशित
पदम्प्राप्त होने योग्य पद है
तत्उसको
विपन्यवःअनेक प्रकार के जगदीश्वर के गुणों की प्रशंसा करनेवाले
जागृवांसःसत्कर्म में जागृत
विप्रासःबुद्धिमान् सज्जन पुरुष हैं, वे ही
समिन्धतेअच्छे प्रकार प्रकाशित करके प्राप्त होते हैं

Swami Dayananda Saraswati

Listen to the recitation · This mantra
More recordings
Listen to the recitation · Complete hymn

Start pāṭha hereयहाँ से पाठ करें

Read a commentary

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

जो मनुष्य अविद्या और अधर्माचरणरूप नींद को छोड़कर विद्या धर्माचरण में जाग रहे हैं, वे ही सच्चिदानन्दस्वरूप सब प्रकार से उत्तम सबको प्राप्त होने योग्य निरन्तर सर्वव्यापी विष्णु अर्थात् जगदीश्वर को प्राप्त होते हैं ॥२१ ॥पहिले सूक्त में जो दो पदों के अर्थ कहे थे, उनके सहचारि अश्वि, सविता, अग्नि, देवी, इन्द्राणी, वरुणानी, अग्नायी, द्यावापृथिवी, भूमि, विष्णु और इनके अर्थों का प्रकाश इस सूक्त में किया है, इससे पहिले सूक्त के साथ इस सूक्त की सङ्गति जाननी चाहिये । इसके आगे सायण और विलसन आदि विषय में जो यह सूक्त के अन्त में खण्डन द्योतक पङ्क्ति लिखते हैं, सो न लिखी जायेगी, क्योंकि जो सर्वथा अशुद्ध है, उसको बारंबार लिखना पुनरुक्त और निरर्थक है, जहाँ कहीं लिखने योग्य होगा, वहाँ तो लिखा ही जायेगा, परन्तु इतने लेख से यह अवश्य जानना कि ये टीका वेदों की व्याख्या तो नहीं हैं, किन्तु इनको व्यर्थ दूषित करनेहारी हैं ॥

Read in Roman script (IAST)

tadviprāso vipanyavo jāgṛvāṃsaḥ samindhate | viṣṇoryatparamaṃ padam ||

Read the separated words (Padapāṭha)

तत् । विप्रा॑सः । वि॒प॒न्यवः॑ । जा॒गृ॒ऽवांसः॑ । सम् । इ॒न्ध॒ते॒ । विष्णोः॑ । यत् । प॒र॒मम् । प॒दम् ॥

Compare edition details

Roman script (IAST)

tad viprāso vipanyavo jāgṛvāṁsaḥ sam indhate | viṣṇor yat paramam padam ||

Traditional numbering

  • ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:22» मन्त्र:21
  • अष्टक:1» अध्याय:2» वर्ग:7» मन्त्र:6
  • मण्डल:1» अनुवाक:5» मन्त्र:21
Study this mantraइस मन्त्र का अध्ययन

Count its syllablesअक्षर गिनें · Analyse its wordsशब्दों की जाँच करें · Open in the reading appपठन ऐप में खोलें

Metre (chandas)
गायत्री
Share or copy this mantraमन्त्र साझा या कॉपी करें

Add to my notesमेरे नोट्स में जोड़ें
Report a problemसमस्या बताएँ

Read the whole hymn from this mantraइस मन्त्र से पूरा सूक्त पढ़ें