Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

ऋग्वेद १.३

Ṛgveda 1.3 · अश्विनौ

Ṛgveda 1.3.1

अश्वि॑ना॒ यज्व॑री॒रिषो॒ द्रव॑त्पाणी॒ शुभ॑स्पती । पुरु॑भुजा चन॒स्यत॑म् ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

Word meanings · Hindiशब्दों के अर्थ · हिन्दी
द्रवत्पाणीशीघ्र वेग का निमित्त पदार्थविद्या के व्यवहारसिद्धि करने में उत्तम हेतु
शुभस्पतीशुभ गुणों के प्रकाश को पालने और
पुरुभुजाअनेक खाने-पीने के पदार्थों के देने में उत्तम हेतु
अश्विनाअर्थात् जल और अग्नि तथा
Other readings of this word · Reading 2
यज्वरीःशिल्पविद्या का सम्बन्ध करानेवाली
इषःअपनी चाही हुई अन्न आदि पदार्थों की देनेवाली कारीगरी की क्रियाओं को
चनस्यतम्अन्न के समान अति प्रीति से सेवन किया करो
या सुरथाहम लोग अच्छी अच्छी सवारियों को सिद्ध करने के लिये
अश्विनापूर्वोक्त जल और अग्नि को, कि जिनके गुणों से अनेक सवारियों की सिद्धि होती है, तथा
देवाजो कि शिल्पविद्या में अच्छे-अच्छे गुणों के प्रकाशक और
दिविस्पृशासूर्य्य के प्रकाश से युक्त अन्तरिक्ष में विमान आदि सवारियों से मनुष्यों को पहुँचानेवाले होते हैं,
ताउन दोनों को शिल्पविद्या की सिद्धि के लिये ग्रहण करते हैं
न हि वामस्तिमनुष्य लोग जहाँ-जहाँ साधे हुए अग्नि और जल के सम्बन्धयुक्त रथों से जाते हैं, वहाँ सोमविद्यावाले विद्वानों का विद्याप्रकाश निकट ही है
तथाऽश्विनौजबकि पूर्वोक्त अश्वि धारण और हनन करने के लिये शिल्पविद्या के व्यवहारों अर्थात् कारीगरियों के निमित्त विमान आदि सवारियों में जोड़े जाते हैं, तब सब कलाओं के साथ उन सवारियों के धारण करनेवाले, तथा जब उक्त कलाओं से ताड़ित …

Swami Dayananda Saraswati

Listen to the recitation · This mantra
More recordings
Listen to the recitation · Complete hymn

Start pāṭha hereयहाँ से पाठ करें

Meaning in Englishअंग्रेज़ी में अर्थ

For reference onlyसन्दर्भ के लिए · Acharya Dharmadev Vidya Martand

God instructs in this Mantra the means of the Science of arts and crafts, so that with the manufacture of various machines, men may enjoy happiness by making aero planes and other conveyances for their own as well as for others' benefit. Authorities quoted by the Commentator regarding the meanings of the अश्विनौ as जलाग्नी water and fire etc. या सुरथा॑ र॒थीत॑म॒नो॒भा देवा दि॑वि॒स्पृशा। अश्विना ता हवामहे ।। न॒हि वा॒मिस्त॑ दूर॒के यत्रा रथेन गच्छ॑थः ॥

Read the full English readingपूरा अंग्रेज़ी भाष्य पढ़ें

Read a commentary

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मन्त्र में ईश्वर ने शिल्पविद्या को सिद्ध करने का उपदेश किया है, जिससे मनुष्य लोग कलायुक्त सवारियों को बनाकर संसार में अपना तथा अन्य लोगों के उपकार से सब सुख पावें

Read in Roman script (IAST)

aśvinā yajvarīriṣo dravatpāṇī śubhaspatī | purubhujā canasyatam ||

Read the separated words (Padapāṭha)

अश्वि॑ना । यज्व॑रीः । इषः॑ । द्रव॑त्पाणी॒ इति॒ द्रव॑त्ऽपाणी । शुभः॑ । प॒ती॒ इति॑ । पुरु॑ऽभुजा । च॒न॒स्यत॑म् ॥

Compare edition details

Traditional numbering

  • ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:3» मन्त्र:1
  • अष्टक:1» अध्याय:1» वर्ग:5» मन्त्र:1
  • मण्डल:1» अनुवाक:1» मन्त्र:1
Study this mantraइस मन्त्र का अध्ययन

Count its syllablesअक्षर गिनें · Analyse its wordsशब्दों की जाँच करें · Open this mantra on its own pageयह मन्त्र अपने पृष्ठ पर · Open in the reading appपठन ऐप में खोलें

Metre (chandas)
गायत्री
Share or copy this mantraमन्त्र साझा या कॉपी करें

Add to my notesमेरे नोट्स में जोड़ें
Report a problemसमस्या बताएँ

Ṛgveda 1.3.2

अश्वि॑ना॒ पुरु॑दंससा॒ नरा॒ शवी॑रया धि॒या । धिष्ण्या॒ वन॑तं॒ गिरः॑ ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

Word meanings · Hindiशब्दों के अर्थ · हिन्दी
पुरुदंससाजिनसे शिल्पविद्या के लिये अनेक कर्म सिद्ध होते हैं
धिष्ण्याजो कि सवारियों में वेगादिकों की तीव्रता के उत्पन्न करने में प्रबल
नराउस विद्या के फल को देनेवाले और
शवीरयावेग देनेवाली
धियाक्रिया से कारीगरी में युक्त करने योग्य अग्नि और जल हैं, वे
गिरःशिल्पविद्यागुणों की बतानेवाली वाणियों को
वनतम्सेवन करनेवाले हैं, इसलिये इनसे अच्छी प्रकार उपकार लेते रहो

Swami Dayananda Saraswati

Listen to the recitation · This mantra
More recordings
Listen to the recitation · Complete hymn

Start pāṭha hereयहाँ से पाठ करें

Meaning in Englishअंग्रेज़ी में अर्थ

For reference onlyसन्दर्भ के लिए · Acharya Dharmadev Vidya Martand

The use of the second person in the text is to show that they (fire and water etc.) should be visualized and utilized with intelligence and industriousness in order to accomplish technology. Those who desire to acquire proficiency in art and industry, should make experiments with hands utilizing the water and अग्नि ( fire, electricity etc. ) properly. धीरिति कर्मनाम (निघ० २.१) धोरितिप्रज्ञानाम (निघ० ३.९) Not understanding proper rule about the use of second person given for inanimate objects, Sayanacharya and Wilson etc. have interpreted this Mantra wrongly.

Read the full English readingपूरा अंग्रेज़ी भाष्य पढ़ें

Read a commentary

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

यहाँ भी अग्नि और जल के गुणों को प्रत्यक्ष दिखाने के लिये मध्यम पुरुष का प्रयोग है । इससे सब कारीगरों को चाहिये कि तीव्र वेग देनेवाली कारीगरी और अपने पुरुषार्थ से शिल्पविद्या की सिद्धि के लिये उक्त अश्वियों की अच्छी प्रकार से योजना करें । जो शिल्पविद्या को सिद्ध करने की इच्छा करते हैं, उन पुरुषों को चाहिये कि विद्या और हस्तक्रिया से उक्त अश्वियों को प्रसिद्ध कर के उन से उपयोग लेवें । सायणाचार्य्य आदि तथा विलसन आदि साहबों ने मध्यम पुरुष के विषय में निरुक्तकार के कहे हुए विशेष अभिप्राय को न जान कर इस मन्त्र के अर्थ का वर्णन अन्यथा किया है

Read in Roman script (IAST)

aśvinā purudaṃsasā narā śavīrayā dhiyā | dhiṣṇyā vanataṃ giraḥ ||

Read the separated words (Padapāṭha)

अश्वि॑ना । पुरु॑ऽदंससा । नरा॑ । शवी॑रया । धि॒या । धिष्ण्या॑ । वन॑तम् । गिरः॑ ॥

Compare edition details

Roman script (IAST)

aśvinā purudaṁsasā narā śavīrayā dhiyā | dhiṣṇyā vanataṁ giraḥ ||

Traditional numbering

  • ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:3» मन्त्र:2
  • अष्टक:1» अध्याय:1» वर्ग:5» मन्त्र:2
  • मण्डल:1» अनुवाक:1» मन्त्र:2
Study this mantraइस मन्त्र का अध्ययन

Count its syllablesअक्षर गिनें · Analyse its wordsशब्दों की जाँच करें · Open this mantra on its own pageयह मन्त्र अपने पृष्ठ पर · Open in the reading appपठन ऐप में खोलें

Share or copy this mantraमन्त्र साझा या कॉपी करें

Add to my notesमेरे नोट्स में जोड़ें
Report a problemसमस्या बताएँ

Ṛgveda 1.3.3

दस्रा॑ यु॒वाक॑वः सु॒ता नास॑त्या वृ॒क्तब॑र्हिषः । आ या॑तं रुद्रवर्तनी ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

Word meanings · Hindiशब्दों के अर्थ · हिन्दी
युवाकवःएक दूसरी से मिली वा पृथक् क्रियाओं को सिद्ध करने
सुताःपदार्थविद्या के सार को सिद्ध करके प्रकट करने
वृक्तबर्हिषःउसके फल को दिखानेवाले विद्वान् लोगो !
रुद्रवर्त्तनीजिनका प्राणमार्ग है, वे
दस्रादुःखों के नाश करनेवाले
नासत्याजिनमें एक भी गुण मिथ्या नहीं
आयातम्जो अनेक प्रकार के व्यवहारों को प्राप्त करानेवाले हैं, उन पूर्वोक्त अश्वियों को जब विद्या से उपकार में ले आओगे, उस समय तुम उत्तम सुखों को प्राप्त होवोगे

Swami Dayananda Saraswati

Listen to the recitation · This mantra
More recordings
Listen to the recitation · Complete hymn

Start pāṭha hereयहाँ से पाठ करें

Meaning in Englishअंग्रेज़ी में अर्थ

For reference onlyसन्दर्भ के लिए · Acharya Dharmadev Vidya Martand

God instructs all persons that they should properly utilize the fire and water which are destroyers of miseries by the accomplishment of useful arts and crafts.

Read the full English readingपूरा अंग्रेज़ी भाष्य पढ़ें

Read a commentary

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

परमेश्वर मनुष्यों को उपदेश करता है कि हे मनुष्य लोगो ! तुमको सब सुखों की सिद्धि के लिये तथा दुःखों के विनाश के लिये शिल्पविद्या में अग्नि और जल का यथावत् उपयोग करना चाहिये

Read in Roman script (IAST)

dasrā yuvākavaḥ sutā nāsatyā vṛktabarhiṣaḥ | ā yātaṃ rudravartanī ||

Read the separated words (Padapāṭha)

दस्रा॑ । यु॒वाक॑वः । सु॒ताः । नास॑त्या । वृ॒क्तऽब॑र्हिषः । आ । या॒त॒म् । रु॒द्र॒व॒र्त॒नी॒ इति॑ रुद्रऽवर्तनी ॥

Compare edition details

Roman script (IAST)

dasrā yuvākavaḥ sutā nāsatyā vṛktabarhiṣaḥ | ā yātaṁ rudravartanī ||

Traditional numbering

  • ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:3» मन्त्र:3
  • अष्टक:1» अध्याय:1» वर्ग:5» मन्त्र:3
  • मण्डल:1» अनुवाक:1» मन्त्र:3
Study this mantraइस मन्त्र का अध्ययन

Count its syllablesअक्षर गिनें · Analyse its wordsशब्दों की जाँच करें · Open this mantra on its own pageयह मन्त्र अपने पृष्ठ पर · Open in the reading appपठन ऐप में खोलें

Metre (chandas)
गायत्री
Share or copy this mantraमन्त्र साझा या कॉपी करें

Add to my notesमेरे नोट्स में जोड़ें
Report a problemसमस्या बताएँ

Show every mantra in fullसब मन्त्र पूरे दिखाएँ

Ṛgveda 1.3.4

इन्द्रा या॑हि चित्रभानो सु॒ता इ॒मे त्वा॒यवः॑ । अण्वी॑भि॒स्तना॑ पू॒तासः॑ ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

यहाँ श्लेषालङ्कार समझना । जो-जो इस मन्त्र में परमेश्वर और सूर्य्य के गुण और कर्म प्रकाशित किये गये हैं, इनसे परमार्थ और व्यवहार की सिद्धि के लिये अच्छी प्रकार उपयोग लेना सब मनुष्यों को योग्य है

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.3.5

इन्द्रा या॑हि धि॒येषि॒तो विप्र॑जूतः सु॒ताव॑तः । उप॒ ब्रह्मा॑णि वा॒घतः॑ ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

सब मनुष्यों को उचित है कि जो सब कार्य्यजगत् की उत्पत्ति करने में आदिकारण परमेश्वर है, उसको शुद्ध बुद्धि विज्ञान से साक्षात् करना चाहिये

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.3.6

इन्द्रा या॑हि॒ तूतु॑जान॒ उप॒ ब्रह्मा॑णि हरिवः । सु॒ते द॑धिष्व न॒श्चनः॑ ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

जो शरीरस्थ प्राण है, वह सब क्रिया का निमित्त होकर खाना पीना पकाना ग्रहण करना और त्यागना आदि क्रियाओं से कर्म का कराने तथा शरीर में रुधिर आदि धातुओं के विभागों को जगह-जगह में पहुँचानेवाला है, क्योंकि वही शरीर आदि की पुष्टि वृद्धि और नाश का हेतु है

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.3.7

ओमा॑सश्चर्षणीधृतो॒ विश्वे॑ देवास॒ आग॑त । दा॒श्वांसो॑ दा॒शुषः॑ सु॒तम् ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

ईश्वर विद्वानों को आज्ञा देता है कि-तुम लोग एक जगह पाठशाला में अथवा इधर-उधर देशदेशान्तरों में भ्रमते हुए अज्ञानी पुरुषों को विद्यारूपी ज्ञान देके विद्वान् किया करो, कि जिससे सब मनुष्य लोग विद्या धर्म और श्रेष्ठ शिक्षायुक्त होके अच्छे-अच्छे कर्मों से युक्त होकर सदा सुखी रहें

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.3.8

विश्वे॑ दे॒वासो॑ अ॒प्तुरः॑ सु॒तमाग॑न्त॒ तूर्ण॑यः । उ॒स्रा इ॑व॒ स्वस॑राणि ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मन्त्र में उपमालङ्कार है ।

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.3.9

विश्वे॑ दे॒वासो॑ अ॒स्रिध॒ एहि॑मायासो अ॒द्रुहः॑ । मेधं॑ जुषन्त॒ वह्न॑यः ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

ईश्वर आज्ञा देता है कि-हे विद्वान् लोगो ! तुम दूसरे के विनाश और द्रोह से रहित तथा अच्छी विद्या से क्रियावाले होकर सब मनुष्यों को सदा विद्या से सुख देते रहो

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.3.10

पा॒व॒का नः॒ सर॑स्वती॒ वाजे॑भिर्वा॒जिनी॑वती । य॒ज्ञं व॑ष्टु धि॒याव॑सुः ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

सब मनुष्यों को चाहिये कि वे ईश्वर की प्रार्थना और अपने पुरुषार्थ से सत्य विद्या और सत्य वचनयुक्त कामों में कुशल और सब के उपकार करनेवाली वाणी को प्राप्त रहें, यह ईश्वर का उपदेश है

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.3.11

चो॒द॒यि॒त्री सू॒नृता॑नां॒ चेत॑न्ती सुमती॒नाम् । य॒ज्ञं द॑धे॒ सर॑स्वती ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

जो आप्त अर्थात् पूर्ण विद्यायुक्त और छल आदि दोषरहित विद्वान् मनुष्यों की सत्य उपदेश करानेवाली यथार्थ वाणी है, वही सब मनुष्यों के सत्य ज्ञान होने के लिये योग्य होती है, अविद्वानों की नहीं

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.3.12

म॒हो अर्णः॒ सर॑स्वती॒ प्र चे॑तयति के॒तुना॑ । धियो॒ विश्वा॒ वि रा॑जति ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मन्त्र में वाचकोपमेयलुप्तोपमालङ्कार दिखलाया है । जैसे वायु से तरङ्गयुक्त और सूर्य्य से प्रकाशित समुद्र अपने रत्न और तरङ्गों से युक्त होने के कारण बहुत उत्तम व्यवहार और रत्नादि की प्राप्ति में बड़ा भारी माना जाता है, वैसे ही जो आकाश और वेद का अनेक विद्यादि गुणवाला शब्दरूपी महासागर को प्रकाशित करानेवाली वेदवाणी का उपदेश है, वही साधारण मनुष्यों की यथार्थ बुद्धि का बढ़ानेवाला होता है ॥१२ ॥ दो सूक्तों की विद्या का प्रकाश करके इस तृतीय सूक्त से क्रियाओं का हेतु अश्विशब्द का अर्थ और उसके सिद्ध करनेवाले विद्वानों का लक्षण तथा विद्वान् होने का हेतु सरस्वती शब्द से सब विद्याप्राप्ति के निमित्त वाणी के प्रकाश करने से जान लेना चाहिये । दूसरे सूक्त के अर्थ के साथ तीसरे सूक्त के अर्थ की सङ्गति है । इस सूक्त का अर्थ सायणाचार्य्य आदि नवीन पण्डितों ने अशुद्ध प्रकार से वर्णन किया है । उनके व्याख्यानों में पहले सायणाचार्य्य का भ्रम दिखलाते हैं । उन्होंने सरस्वती शब्द के दो अर्थ माने हैं । एक अर्थ से देहवाली देवतारूप और दूसरे से नदीरूप सरस्वती मानी है । तथा उनने यह भी कहा है कि इस सूक्त में पहले दो मन्त्र से शरीरवाली देवरूप सरस्वती का प्रतिपादन किया है, और अब इस मन्त्र से नदीरूप सरस्वती का वर्णन करते हैं । जैसे यह अर्थ उन्होंने अपनी कपोलकल्पना से विपरीत लिखा है, इसी प्रकार अध्यापक विलसन की व्यर्थ कल्पना जाननी चाहिये । क्योंकि जो मनुष्य विद्या के बिना किसी ग्रन्थ की व्याख्या करने को प्रवृत्त होते हैं, उनकी प्रवृत्ति अन्धों के समान होती है ॥

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Show every mantra in fullसब मन्त्र पूरे दिखाएँ

Read or listen to this hymnयह सूक्त क्रम से पढ़ें या सुनें