Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

ऋग्वेद १.३३

Ṛgveda 1.33 · इन्द्रः

Ṛgveda 1.33.1

एताया॒मोप॑ ग॒व्यन्त॒ इन्द्र॑म॒स्माकं॒ सु प्रम॑तिं वावृधाति । अ॒ना॒मृ॒णः कु॒विदाद॒स्य रा॒यो गवां॒ केतं॒ पर॑मा॒वर्ज॑ते नः ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

Word meanings · Hindiशब्दों के अर्थ · हिन्दी
गव्यन्तःअपने आत्मा गौ आदि पशु और शुद्ध इन्द्रियों की इच्छा करनेवाले हम लोग जो
अस्माकम्हम लोगों और
अस्यइस जगंत् के
कुवित्अनेक प्रकार के
रायःउत्तम धनों को
वावृधातिबढ़ाता और जो
आत्इसके अनन्तर
नःहम लोगों के लिये
अनामृणःहिंसा वैर पक्षपात रहित होकर
गवाममन आदि इन्द्रिय पृथिवी आदि लोक तथा गौ आदि पशुओं के
परमउत्तम
केतम्ज्ञान को बढ़ाता और अज्ञान का
आवर्जतेनाश करता है उस
सुप्रमतिम्उत्तम ज्ञान युक्त
इन्द्रम्परमेश्वर और न्यायकर्ता को
उपायाम्प्राप्त होते हैं वैसे तुम लोग भी
गतप्राप्त होओ

Swami Dayananda Saraswati

Listen to the recitation · This mantra
More recordings
Listen to the recitation · Complete hymn

Start pāṭha hereयहाँ से पाठ करें

Meaning in Englishअंग्रेज़ी में अर्थ

For reference onlyसन्दर्भ के लिए · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Men should increase the power of their body and soul by obeying the commands of and the communion with that God who causes the growth of our real wealth by dispelling our darkness and augmenting our knowledge. Without His aid, none can attain the fruit of Dharma (righteousness) wealth, fulfillment of noble desires and emancipation).

Read the full English readingपूरा अंग्रेज़ी भाष्य पढ़ें

Read a commentary

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

यहां श्लेषालंकार है । मनुष्यों को योग्य है कि जो पुरुष संसार में अविद्या का नाश तथा विद्या के दान से उत्तम-२ धनों को बढ़ाता है परमेश्वर की आज्ञा का पालन और उपासना करके उसीके शरीर तथा आत्मा का बल नित्य बढ़ावे और इसकी सहायता के विना कोई भी मनुष्य धर्म, अर्थ, काम, और मोक्ष रूपी फल प्राप्त होने को समर्थ नहीं हो सकता

Read in Roman script (IAST)

etāyāmopa gavyanta indramasmākaṃ su pramatiṃ vāvṛdhāti | anāmṛṇaḥ kuvidādasya rāyo gavāṃ ketaṃ paramāvarjate naḥ ||

Read the separated words (Padapāṭha)

आ । इ॒त॒ । अया॒म । उप॑ । ग॒व्यन्तः॑ । इन्द्र॑म् । अ॒स्माक॑म् । सु । प्रऽम॑तिम् । व॒वृ॒धा॒ति॒ । अ॒ना॒मृ॒णः । कु॒वित् । आत् । अ॒स्य । रा॒यः । गवा॒म् । केत॑म् । पर॑म् । आ॒ऽवर्ज॑ते । नः॒ ॥

Compare edition details

Roman script (IAST)

etāyāmopa gavyanta indram asmākaṁ su pramatiṁ vāvṛdhāti | anāmṛṇaḥ kuvid ād asya rāyo gavāṁ ketam param āvarjate naḥ ||

Padapāṭha

आ । इ॒त॒ । अया॒म । उप॑ । ग॒व्यन्तः॑ । इन्द्र॑म् । अ॒स्माक॑म् । सु । प्रम॑तिम् । व॒वृ॒धा॒ति॒ । अ॒ना॒मृ॒णः । कु॒वित् । आत् । अ॒स्य । रा॒यः । गवा॒म् । केत॑म् । पर॑म् । आ॒वर्ज॑ते । नः॒॥

Traditional numbering

  • ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:33» मन्त्र:1
  • अष्टक:1» अध्याय:3» वर्ग:1» मन्त्र:1
  • मण्डल:1» अनुवाक:7» मन्त्र:1
Study this mantraइस मन्त्र का अध्ययन

Count its syllablesअक्षर गिनें · Analyse its wordsशब्दों की जाँच करें · Open this mantra on its own pageयह मन्त्र अपने पृष्ठ पर · Open in the reading appपठन ऐप में खोलें

Share or copy this mantraमन्त्र साझा या कॉपी करें

Add to my notesमेरे नोट्स में जोड़ें
Report a problemसमस्या बताएँ

Ṛgveda 1.33.2

उपेद॒हं ध॑न॒दामप्र॑तीतं॒ जुष्टां॒ न श्ये॒नो व॑स॒तिं प॑तामि । इन्द्रं॑ नम॒स्यन्नु॑प॒मेभि॑र॒र्कैर्यः स्तो॒तृभ्यो॒ हव्यो॒ अस्ति॒ याम॑न् ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

Word meanings · Hindiशब्दों के अर्थ · हिन्दी
यःजो
हव्यःग्रहण करने योग्य ईश्वर
स्तोतृभ्यःअपनी स्तुति करनेवालों के लिये धन देनेवाला
अस्तिहै उस
अप्रतीतम्चक्षु आदि इन्द्रियों से अगोचर
धनदाम्धन देनेवाले
इन्द्रम्परमेश्वर को
नमस्यन्नमस्कार करता हुआ
अहम्मैं
नजैसे
जुष्टाम्पूर्व काल में सेवन किये हुए
वसतिम्*घुसला को
श्येनःवाज पक्षी प्राप्त होता है वैसे
यामन्गमनशील अर्थात् चलायमान इस संसार में
उपमेभिःउपमा देने के योग्य
अर्कैःअनेक सूर्यों से
इत्ही
उपपतामिप्राप्त होता हूँ

Swami Dayananda Saraswati

Listen to the recitation · This mantra
More recordings
Listen to the recitation · Complete hymn

Start pāṭha hereयहाँ से पाठ करें

Meaning in Englishअंग्रेज़ी में अर्थ

For reference onlyसन्दर्भ के लिए · Acharya Dharmadev Vidya Martand

There is Upamalankara or simile used in this Mantra. As a hawk reaches its cherished pleasant nest from other places quickly, in the same manner, men should adore God bowing before Him and verifying His glory through the illustration of the solar worlds and other wonderful things. All the created substances in the world ensure the presence of the Creator. Nothing can be created without a creator. As in this world, nothing can be made unless there is a maker, in the same way, we should know about the creation made by God. That being.

Read the full English readingपूरा अंग्रेज़ी भाष्य पढ़ें

Read a commentary

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में उपमालङ्कार है । जैसे श्येन अर्थात् वेगवान् पक्षी अपने पहिले सेवन किये हुए सुख देनेवाले स्थान को स्थानान्तर से चलकर प्राप्त होता है वैसे ही परमेश्वर को नमस्कार करते हुए मनुष्य उसीके बनाये इस संसार में सूर्य आदि लोकों के दृष्टान्तों से ईश्वर का निश्चय करके उसीकी प्राप्ति करें क्योंकि जितने इस संसार में रचे हुए पदार्थ हैं वे सब रचनेवाले का निश्चय कराते हैं और रचनेवाले के विना किसी जड़ पदार्थ की रचना कभी नहीं हो सकती जैसे इस व्यवहार में रचनेवाले के विना कुछ भी पदार्थ नहीं बन सकता वैसे ही ईश्वर की सृष्टि में भी जानना चाहिये, बड़ा आश्चर्य है कि ऐसे निश्चय हो जाने पर भी जो ईश्वर का अनादर करके नास्तिक हो जाते हैं उनको यह बड़ा अज्ञान क्योंकर प्राप्त होता है

Read in Roman script (IAST)

upedahaṃ dhanadāmapratītaṃ juṣṭāṃ na śyeno vasatiṃ patāmi | indraṃ namasyannupamebhirarkairyaḥ stotṛbhyo havyo asti yāman ||

Read the separated words (Padapāṭha)

उप॑ । इत् । अ॒हम् । ध॒न॒ऽदाम् । अप्र॑तिऽइतम् । जुष्टा॑म् । न । श्ये॒नः । व॒स॒तिम् । प॒ता॒मि॒ । इन्द्र॑म् । न॒म॒स्यन् । उ॒प॒ऽमेभिः॑ । अ॒र्कैः । यः । स्तो॒तृऽभ्यः॑ । हव्यः॑ । अस्ति॑ । याम॑न् ॥

Compare edition details

Roman script (IAST)

uped ahaṁ dhanadām apratītaṁ juṣṭāṁ na śyeno vasatim patāmi | indraṁ namasyann upamebhir arkair yaḥ stotṛbhyo havyo asti yāman ||

Padapāṭha

उप॑ । इत् । अ॒हम् । ध॒न॒दाम् । अप्र॑तिइतम् । जुष्टा॑म् । न । श्ये॒नः । व॒स॒तिम् । प॒ता॒मि॒ । इन्द्र॑म् । न॒म॒स्यन् । उ॒प॒मेभिः॑ । अ॒र्कैः । यः । स्तो॒तृभ्यः॑ । हव्यः॑ । अस्ति॑ । याम॑न्॥

Traditional numbering

  • ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:33» मन्त्र:2
  • अष्टक:1» अध्याय:3» वर्ग:1» मन्त्र:2
  • मण्डल:1» अनुवाक:7» मन्त्र:2
Study this mantraइस मन्त्र का अध्ययन

Count its syllablesअक्षर गिनें · Analyse its wordsशब्दों की जाँच करें · Open this mantra on its own pageयह मन्त्र अपने पृष्ठ पर · Open in the reading appपठन ऐप में खोलें

Share or copy this mantraमन्त्र साझा या कॉपी करें

Add to my notesमेरे नोट्स में जोड़ें
Report a problemसमस्या बताएँ

Ṛgveda 1.33.3

नि सर्व॑सेन इषु॒धीँर॑सक्त॒ सम॒र्यो गा अ॑जति॒ यस्य॒ वष्टि॑ । चो॒ष्कू॒यमा॑ण इन्द्र॒ भूरि॑ वा॒मं मा प॒णिर्भू॑र॒स्मदधि॑ प्रवृद्ध ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

Word meanings · Hindiशब्दों के अर्थ · हिन्दी
अधिप्रवृद्धमहोत्तमगुणयुक्त
इन्द्रशत्रुओं को विदीर्ण करनेवाले !
सर्वसेनःजिसके सब सेना
पणिःसत्य व्यवहारी
चोष्कूयमाणःसब शत्रुओं को भगानेवाले आप
भूरिबहुत
इषुधीन्जिसमें बाण रक्खे जाते हैं उसको धर के जैसे
अर्य्यःवैश्य
गाःपशुओं को
समजतिचलाता और खवाता है वैसे
न्यसक्तशत्रुओं को दृढ़बन्धनों से बांध और
अस्मत्हमसे
वामम्अरुचिकार कर्म के कर्त्ता
मा भूःमत हो जिससे
यस्यआपका प्रताप
वष्टिप्रकाशित हो और आप विजयी हों

Swami Dayananda Saraswati

Listen to the recitation · This mantra
More recordings
Listen to the recitation · Complete hymn

Start pāṭha hereयहाँ से पाठ करें

Meaning in Englishअंग्रेज़ी में अर्थ

For reference onlyसन्दर्भ के लिए · Acharya Dharmadev Vidya Martand

As a trader arranges to graze and feed his cattle properly and with their milk, his purpose is accomplished well, as the rays of the grand solar world created by God penetrate all the objects of the world like arrows and with the help of the air make them move upward and downward, making them full of sap and gladden all, in the same manner, a king should protect and preserve his subjects.

Read the full English readingपूरा अंग्रेज़ी भाष्य पढ़ें

Read a commentary

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । राजा को चाहिये कि जैसे वैश्य गौओं का पालन तथा चराकर दुग्धादिकों से व्यवहार सिद्ध करता है और जैसे ईश्वर से उत्पन्न हुए सब लोकों में बड़े सूर्यलोक की किरणें बाण के समान छेदन करनेवाली सब पदार्थों को प्रवेश करके वायु से ऊपर नीचे चला कर रस सहित सब पदार्थों करके सब सुख सिद्ध करते हैं इसके समान प्रजा का पालन करे

Read in Roman script (IAST)

ni sarvasena iṣudhīm̐rasakta samaryo gā ajati yasya vaṣṭi | coṣkūyamāṇa indra bhūri vāmaṃ mā paṇirbhūrasmadadhi pravṛddha ||

Read the separated words (Padapāṭha)

नि । सर्व॑ऽसेनः । इ॒षु॒ऽधीन् । अ॒स॒क्त॒ । सम् । अ॒र्यः । गाः । अ॒ज॒ति॒ । यस्य॑ । वष्टि॑ । चो॒ष्कू॒यमा॑णः । इ॒न्द्र॒ । भूरि॑ । वा॒मम् । मा । प॒णिः । भूः॒ । अ॒स्मत् । अधि॑ । प्र॒ऽवृ॒द्ध॒ ॥

Compare edition details

Roman script (IAST)

ni sarvasena iṣudhīm̐r asakta sam aryo gā ajati yasya vaṣṭi | coṣkūyamāṇa indra bhūri vāmam mā paṇir bhūr asmad adhi pravṛddha ||

Padapāṭha

नि । सर्व॑सेनः । इ॒षु॒धीन् । अ॒स॒क्त॒ । सम् । अ॒र्यः । गाः । अ॒ज॒ति॒ । यस्य॑ । वष्टि॑ । चो॒ष्कू॒यमा॑णः । इ॒न्द्र॒ । भूरि॑ । वा॒मम् । मा । प॒णिः । भूः॒ । अ॒स्मत् । अधि॑ । प्र॒वृ॒द्ध॒॥

Traditional numbering

  • ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:33» मन्त्र:3
  • अष्टक:1» अध्याय:3» वर्ग:1» मन्त्र:3
  • मण्डल:1» अनुवाक:7» मन्त्र:3
Study this mantraइस मन्त्र का अध्ययन

Count its syllablesअक्षर गिनें · Analyse its wordsशब्दों की जाँच करें · Open this mantra on its own pageयह मन्त्र अपने पृष्ठ पर · Open in the reading appपठन ऐप में खोलें

Share or copy this mantraमन्त्र साझा या कॉपी करें

Add to my notesमेरे नोट्स में जोड़ें
Report a problemसमस्या बताएँ

Show every mantra in fullसब मन्त्र पूरे दिखाएँ

Ṛgveda 1.33.4

वधी॒र्हि दस्युं॑ ध॒निनं॑ घ॒नेनँ॒ एक॒श्चर॑न्नुपशा॒केभि॑रिन्द्र । धनो॒रधि॑ विषु॒णक्ते व्या॑य॒न्नय॑ज्वानः सन॒काः प्रेति॑मीयुः ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जैसे ईश्वर शत्रुओं से रहित तथा सूर्यलोक भी मेघ से निवृत्त हो जाता है वैसे ही मनुष्यों को चोर, डाकू, वा शत्रुओं को मार और धनवाले धर्मात्माओं की रक्षा करके शत्रुओं से रहित होना अवश्य चाहिये

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.5

परा॑ चिच्छी॒र्षा व॑वृजु॒स्त इ॒न्द्राय॑ज्वानो॒ यज्व॑भिः॒ स्पर्ध॑मानाः । प्र यद्दि॒वो ह॑रिवः स्थातरुग्र॒ निर॑व्र॒ताँ अ॑धमो॒ रोद॑स्योः ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में उपमालङ्कार है । जैसे सूर्य दिन और पृथिवी और प्रकाश को धारण तथा मेघ रूप अन्धकार को निवारण करके वृष्टि द्वारा सब प्राणियों को सुख युक्त करता है वैसे ही मनुष्यों को उत्तम-२ गुणों का धारण खोटे गुणों को छोड़ धार्मिकों की रक्षा और अधर्मी दुष्ट मनुष्यों को दंड देकर विद्या उत्तम शिक्षा और धर्मोपदेश की वर्षा से सब प्राणियों को सुख देके सत्य के राज्य का प्रचार करना चाहिये

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.6

अयु॑युत्सन्ननव॒द्यस्य॒ सेना॒मया॑तयन्त क्षि॒तयो॒ नव॑ग्वाः । वृ॒षा॒युधो॒ न वध्र॑यो॒ निर॑ष्टाः प्र॒वद्भि॒रिन्द्रा॑च्चि॒तय॑न्त आयन् ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में उपमालङ्कार है । जो मनुष्य शरीर और आत्मबलवाले शूरवीर धार्मिक मनुष्य को सेनाध्यक्ष और सर्वथा उत्तम सेना को संपादन करके जब दुष्टों के साथ युद्ध करते हैं तभी जैसे सिंह के समीप बकरी और मनुष्य के समीप से भीरु मनुष्य और सूर्य्य के ताप से मेघ के अवयव नष्ट होते हैं वैसे ही उक्त वीरों के समीप से शत्रु लोग सुख से रहित और पीठ दिखाकर इधर-उधर भाग जाते हैं इससे सब मनुष्यों को इस प्रकार का सामर्थ्य संपादन करके राज्य का भोग सदा करना चाहिये

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.7

त्वमे॒तान्रु॑द॒तो जक्ष॑त॒श्चायो॑धयो॒ रज॑स इन्द्र पा॒रे । अवा॑दहो दि॒व आ दस्यु॑मु॒च्चा प्र सु॑न्व॒तः स्तु॑व॒तः शंस॑मावः ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

मनुष्यों को युद्ध के लिये अनेक प्रकार के कर्म करने अर्थात् पहिले अपनी सेना के मनुष्यों की पुष्टि आनन्द तथा दुष्टों का दुर्बलपन वा उत्साहभंग नित्य करना चाहिये जैसे सूर्य अपनी किरणों से सबको प्रकाशित करके मेघ के अन्धकार निवारण के लिये प्रवृत्त होता है वैसे सब काल में उत्तम कर्म वा गुणों के प्रकाश और दुष्ट कर्म दोषों की निवृत्ति के लिये नित्य यत्न करना चाहिये

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.8

च॒क्रा॒णासः॑ परी॒णहं॑ पृथि॒व्या हिर॑ण्येन म॒णिना॒ शुम्भ॑मानाः । न हि॑न्वा॒नास॑स्तितिरु॒स्त इन्द्रं॒ परि॒ स्पशो॑ अदधा॒त्सूर्ये॑ण ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जैसे परमेश्वर ने सूर्य के साथ प्रकाश आकर्षणादि कर्मों का निबन्धन किया है वैसे ही विद्या धर्म न्याय शूरवीरों की सेनादि सामग्री को प्राप्त हुए पुरुष के साथ इस पृथिवी के राज्य को नियुक्त किया है

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.9

परि॒ यदि॑न्द्र॒ रोद॑सी उ॒भे अबु॑भोजीर्महि॒ना वि॒श्वतः॑ सीम् । अम॑न्यमानाँ अ॒भि मन्य॑मानै॒र्निर्ब्र॒ह्मभि॑रधमो॒ दस्यु॑मिन्द्र ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जैसे सूर्य्यलोक सब पृथिव्यादि मूर्त्तिमान् लोकों का प्रकाश आकर्षण से धारण और पालन करनेवाला होकर मेघ और रात्रि के अन्धकार को निवारण करता है वैसे ही हे मनुष्यो आप लोग उत्तम शिक्षित विद्वानों से मूर्खों को मूढ़ेता छुड़ा और दुष्ट शत्रुओं को शिक्षा देकर बड़े राज्य के सुख का भोग नित्य कीजिये

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.10

न ये दि॒वः पृ॑थि॒व्या अन्त॑मा॒पुर्न मा॒याभि॑र्धन॒दां प॒र्यभू॑वन् । युजं॒ वज्रं॑ वृष॒भश्च॑क्र॒ इन्द्रो॒ निर्ज्योति॑षा॒ तम॑सो॒ गा अ॑दुक्षत् ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । मनुष्यों को योग्य है कि सूर्य के तेजरूप स्वभाव और प्रकाश के सदृश कर्म कर और सब शत्रुओं के अन्यायरूप अंधकार का नाश करके धर्म से राज्य का सेवन करें । क्योंकि छली कपटी लोगों का राज्य स्थिर कभी नहीं होता इससे सबको छलादि दोष रहित विद्वान् होके शत्रुओं की माया में न फँस के राज्य का पालन करने के लिये अवश्य उद्योग करना चाहिये

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.11

अनु॑ स्व॒धाम॑क्षर॒न्नापो॑ अ॒स्याव॑र्धत॒ मध्य॒ आ ना॒व्या॑नाम् । स॒ध्री॒चीने॑न॒ मन॑सा॒ तमिन्द्र॒ ओजि॑ष्ठेन॒ हन्म॑नाहन्न॒भि द्यून् ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जैसे बिजुली ने मेघ को मार कर पृथिवी पर गिरी हुई वृष्टि यव आदि अन्न-२ को बढ़ाती और नदी तड़ाग समुद्र के जल को बढ़ाती है वैसे ही मनुष्यों को चाहिये कि सब प्रकार शुभ गुणों की वर्षा से प्रजा सुख शत्रुओं का मारण और विद्या वृद्धि से उत्तम गुणों का प्रकाश करके धर्म का सेवन सदैव करें

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.12

न्या॑विध्यदिली॒बिश॑स्य दृ॒ळ्हा वि शृ॒ङ्गिण॑मभिन॒च्छुष्ण॒मिन्द्रः॑ । याव॒त्तरो॑ मघव॒न्याव॒दोजो॒ वज्रे॑ण॒ शत्रु॑मवधीः पृत॒न्युम् ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जैसे बिजुली मेघ के अवयवों को भिन्न-२ और जल को वर्षा कर सबको सुखयुक्त करती है वैसे ही सब मनुष्यों को उचित है कि उत्तम-२ शिक्षायुक्त सेना से दुष्टगुणवाले दुष्ट मनुष्यों को उपदेश दे और शस्त्र अस्त्र वृष्टि से शत्रुओं को निवारण कर प्रजा में सुखों की वृष्टि निरन्तर किया करें

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.13

अ॒भि सि॒ध्मो अ॑जिगादस्य॒ शत्रू॒न्वि ति॒ग्मेन॑ वृष॒भेणा॒ पुरो॑ऽभेत् । सं वज्रे॑णासृजद्वृ॒त्रमिन्द्रः॒ प्र स्वां म॒तिम॑तिर॒च्छाश॑दानः ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जैसे बिजुली मेघ के अवयव बद्दलों को तीक्ष्णवेग से छिन्न-भिन्न और भूमि में गेर कर उसको वश में करती है वैसे ही सभासेनाध्यक्ष को चाहिये कि बुद्धिशरीर बल वा सेना के वेग से शत्रुओं को छिन्न-भिन्न और शस्त्रों के अच्छे प्रकार प्रहार से पृथिवी पर गिरा कर अपनी सम्मति में लावें

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.14

आवः॒ कुत्स॑मिन्द्र॒ यस्मि॑ञ्चा॒कन्प्रावो॒ युध्य॑न्तं वृष॒भं दश॑द्युम् । श॒फच्यु॑तो रे॒णुर्न॑क्षत॒ द्यामुच्छ्वै॑त्रे॒यो नृ॒षाह्या॑य तस्थौ ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जैसे सूर्यलोक अपनी किरणों से पृथिवी में मेघ को गिराकर सब प्राणियों को सुखयुक्त करता है वैसे ही हे सभाध्यक्ष तूं भी सेना शिक्षा और शस्त्र बल से शत्रुओं को अस्त व्यस्त कर नीचे गिरा के प्रजा की रक्षा निरन्तर किया कर

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Ṛgveda 1.33.15

आवः॒ शमं॑ वृष॒भं तुग्र्या॑सु क्षेत्रजे॒षे म॑घव॒ञ्छ्वित्र्यं॒ गाम् । ज्योक् चि॒दत्र॑ तस्थि॒वांसो॑ अक्रञ्छत्रूय॒तामध॑रा॒ वेद॑नाकः ॥

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · हिरण्यस्तूप आङ्गिरसः

प्रमाण

Authoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी

Swami Dayananda Saraswati

इस मंत्र में उपमालङ्कार है । जैसे सूर्य अन्तरिक्ष से मेघ के जल को भूमि पर गिरा के सब प्राणियों के लिये सुख देता है वैसे सेनाध्यक्षादि लोग दुष्ट मनुष्य शत्रुओं को बांधकर धार्मिक मनुष्यों की रक्षा करके सुखों का भोग करें और करावें ॥१५ ॥ इस सूक्त में सूर्य मेघ के युद्धार्थ के वर्णन तथा उपमान उपमेय अलंकार वा मनुष्यों के युद्धविद्या के उपदेश करने से पिछले सूक्तार्थ के साथ इस सूक्तार्थ की संगति जाननी चाहिये । यह तीसरा वर्ग ३ तैतीसवां सूक्त समाप्त हुआ

Open this mantra in fullयह मन्त्र पूरा खोलें

Show every mantra in fullसब मन्त्र पूरे दिखाएँ

Read or listen to this hymnयह सूक्त क्रम से पढ़ें या सुनें