प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
जब तक मनुष्य हठ, छल और अभिमान को छोड़कर सत्य प्रीति के साथ परस्पर मित्रता करके परोपकार करने के लिये तन मन और धन से यत्न नहीं करते, तब तक उनके सुखों और विद्या आदि उत्तम गुणों की उन्नति कभी नहीं हो सकती
परमेश्वर वा बिजली से युक्त वायु को-‘इन्द्रेण वायुना०’ इस ऋग्वेद के प्रमाण से शिल्पविद्या और प्राणियों के जीवन हेतु से इन्द्र शब्द से स्पर्शगुणवाले वायु का भी ग्रहण किया है-
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
So long as men do not try to give up obstinacy, deceit and haughtiness and to do good to one another like friends, there cannot be the growth of happiness and knowledge.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में श्लेषालङ्कार है । पीछे के मन्त्र से इस मन्त्र में ‘सखायः; तु; अभिप्रगायत’ इन तीन शब्दों को अर्थ के लिये लेना चाहिये । इस मन्त्र में यथायोग्य व्यवस्था करके उनके किये हुए कर्मों का फल देने से ईश्वर तथा इन कर्मों के फल भोग कराने के कारण वा विद्या और सब क्रियाओं के साधक होने से भौतिक अर्थात् संसारी वायु का ग्रहण किया है
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
There is Shleshalankar or double entendre in this Mantra and so the word Indra denotes here both God as Lord of the Universe and Dispenser of justice according to the good or bad actions of the people and air. God is to be glorified and the air which is the cause of the sustenance of all creatures and should be properly utilized for the benefit of all.
स घा॑ नो॒ योग॒ अ भु॑व॒त्स रा॒ये स पुरं॑ध्याम् । गम॒द्वाजे॑भि॒रा स नः॑ ॥
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में भी श्लेषालङ्कार है । ईश्वर पुरुषार्थी मनुष्य का सहायकारी होता है, आलसी का नहीं, तथा स्पर्शवान् वायु भी पुरुषार्थ ही से कार्य्यसिद्धि का निमित्त होता है, क्योंकि किसी प्राणी को पुरुषार्थ के विना धन वा बुद्धि का और इन के विना उत्तम सुख का लाभ कभी नहीं हो सकता । इसलिये सब मनुष्यों को उद्योगी अर्थात् पुरुषार्थी आशावाले अवश्य होना चाहिये
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
There is Shleshalanakar (Double entendre) in this Mantra. God helps those who are industrious and not lazy fellows. The air also is made useful for various purposes by industriousness. No one can increase his wealth without exerting himself. No one can attain true happiness without God and air. Therefore all men should become diligent and optimistic.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में श्लेषालङ्कार है । जब तक मनुष्य लोग परमेश्वर को अपने इष्ट देव समझनेवाले और बलवान् अर्थात् पुरुषार्थी नहीं होते, तब तक उनको दुष्ट शत्रुओं की निर्बलता करने को सामर्थ्य भी नहीं होता
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में श्लेषालङ्कार है । ईश्वर ने सब जीवों पर कृपा करके उनके कर्मों के अनुसार यथायोग्य फल देने के लिये सब कार्य्यरूप जगत् को रचा और पवित्र किया है, तथा पवित्र करने करानेवाले सूर्य्य और पवन को रचा है, उसी हेतु से सब जड़ पदार्थ वा जीव पवित्र होते हैं । परन्तु जो मनुष्य पवित्र गुणकर्मों के ग्रहण से पुरुषार्थी होकर संसारी पदार्थों से यथावत् उपयोग लेते तथा सब जीवों को उनके उपयोगी कराते हैं, वे ही मनुष्य पवित्र और सुखी होते हैं
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
ईश्वर जीव के लिये उपदेश करता है कि-हे मनुष्य ! तू जबतक विद्या में वृद्ध होकर अच्छी प्रकार परोपकार न करेगा, तब तक तुझको मनुष्यपन और सर्वोत्तम सुख की प्राप्ति कभी न होगी, इससे तू परोपकार करनेवाला सदा हो
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
ईश्वर ऐसे मनुष्यों को आशीर्वाद देता है कि जो मनुष्य विद्वान् परोपकारी होकर अच्छी प्रकार नित्य उद्योग करके इन सब पदार्थों से उपकार ग्रहण करके सब प्राणियों को सुखयुक्त करता है, वही सदा सुख को प्राप्त होता है, अन्य कोई नहीं
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
जो विश्व में पृथिवी सूर्य्य आदि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रचे हुए पदार्थ हैं, वे सब जगत् की उत्पत्ति करनेवाले तथा धन्यवाद देने के योग्य परमेश्वर ही को प्रसिद्ध करके जनाते हैं, जिससे न्याय और उपकार आदि ईश्वर के गुणों को अच्छी प्रकार जानके विद्वान् भी वैसे ही कर्मों में प्रवृत्त हों
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
जिसकी सत्ता से संसार के पदार्थ बलवान् होकर अपने-अपने व्यवहारों में वर्त्तमान हैं, उन सब बल आदि गुणों से उपकार लेकर विश्व के नाना प्रकार के सुख भोगने के लिये हम लोग पूर्ण पुरुषार्थ करें, तथा ईश्वर इस प्रयोजन में हमारा सहाय करे, इसलिये हम लोग ऐसी प्रार्थना करते हैं
मा नो॒ मर्ता॑ अ॒भिद्रु॑हन्त॒नूना॑मिन्द्र गिर्वणः । ईशा॑नो यवया व॒धम् ॥
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
कोई मनुष्य अन्याय से किसी प्राणी को मारने की इच्छा न करे, किन्तु परस्पर मित्रभाव से वर्त्तें, क्योंकि जैसे परमेश्वर विना अपराध से किसी का तिरस्कार नहीं करता, वैसे ही सब मनुष्यों को भी करना चाहिये
Read a commentary