प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
जो ब्रह्मचर्य्य, जितेन्द्रियत्व और युक्त आहार-विहारों से शरीर और आत्मा के बल से युक्त होते हैं, उनको सङ्ग्रामों में सहने को शत्रु समर्थ नहीं हो सकते हैं
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
No foes can conquer those in battles, who are endowed with physical and spiritual power by the observance of Brahmcharya (abstinence-self-control), regularity and proper food.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे मनुष्यो ! जिसका उत्तम स्वाद और जिससे बल बुद्धि तथा पराक्रम बढ़ते हैं, उसके सेवन से शत्रुओं को जीत कर निष्कण्टक राज्य का सेवन करो
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
O men! by taking that invigorating juice which is very delicious and which augments strength intellect and vigor, conquer your enemies and enjoy thornless (complete) kingdom.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । हे मनुष्यो ! जिस पिये हुए से वाणी, बुद्धि, शरीर बढ़े और जिससे शास्त्र उत्तम प्रकार ग्रहण किये जायें, इसका ही सेवन करना चाहिये, न कि बुद्धि आदिकों के नाश करनेवाले का
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
O men! only such articles should be taken as increase the strength of the speech, intellect and body and by which knowledge of the scriptures can be easily grasped. Things which diminish or spoil the power of intellect and body should never be taken.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे विद्वान् जनो ! आप लोग सूर्य्य के सदृश प्रातःकाल से लेकर प्रयत्न से विद्याओं को प्रकाशित करके सुख को प्राप्त होओ
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे राजन् ! जैसे मध्याह्न में वर्त्तमान सूर्य्य सम्पूर्ण समीप में वर्त्तमान जगत् को प्रकाशित करता है, वैसे न्याय में वर्त्तमान हुए आप वादी और प्रतिवादी जनों की व्यवस्था करके राजनीति से न्याय को प्रकाशित कीजिये
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
जो राजा मनुष्यों की परीक्षा लेनेवाला और सब को न्याय मार्ग से ऐश्वर्य्य को प्राप्त कराने और दुःख और सङ्ग्राम से पार पहुँचानेवाला और सदा धर्मपूर्वक नीतियुक्त होवे, वही इस संसार में प्रशंसा को पावे
वरि॑ष्ठे न इन्द्र व॒न्धुरे॑ धा॒ वहि॑ष्ठयोः शताव॒न्नश्व॑यो॒रा । इष॒मा व॑क्षी॒षां वर्षि॑ष्ठां॒ मा न॑स्तारीन्मघव॒न्रायो॑ अ॒र्यः ॥
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
प्रजा और सेना के जनों को चाहिये कि राजा को ऐसी प्रेरणा करें कि आप हम लोगों को उत्तम वाहनों में उत्तम प्रकार बैठाकर अधिक धन प्राप्त कराइये, जिससे हम लोगों के वञ्चन को कभी मनुष्य न करें अर्थात् हम लोगों को कभी न ठगें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । हे राजन् ! जैसे सब जन सुवर्ण आदि धन की इच्छा करते हैं, वैसे ही आप अपनी प्रजा के पालन की इच्छा करिये और सम्पूर्ण प्रजायें जैसे उत्तम प्रकार शिक्षित वाणी, यथार्थ ज्ञान, अवस्था और विद्वानों के सङ्ग को प्राप्त होवें, वैसे करिये
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
हे मनुष्यो ! जो राजा सम्पूर्ण विद्या और किये हुए पूर्ण ब्रह्मचर्य्य से युक्त बहुत मित्रोंवाला और अपने सदृश श्रेष्ठ का रक्षक, दुष्टों को दण्ड देनेवाला, सब प्रकार से निर्भयता करता है, उसकी रक्षा सब को चाहिये कि सब प्रकार से करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
हे राजा और प्रजाजनो ! जिस शुद्ध, न्याय और श्रेष्ठ गुणों में राजा वर्त्ताव करे, वैसे इस विषय में हम लोग भी वर्त्ताव करें और सब मिलकर मनुष्यों से दोषों को दूर करके गुणों को संयुक्त करके सब काल में न्याय और धर्म्म के पालन करनेवाले होवें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जो ब्रह्मचर्य्य आदि श्रेष्ठ कर्मों को करते हैं, उनको नीचे के स्थान को जल जैसे और पुरुषार्थी को लक्ष्मी जैसे वैसे सम्पूर्ण विद्या, सम्पूर्ण ऐश्वर्य और सम्पूर्ण आनन्द प्राप्त होते हैं
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । हे विद्वान् जनो ! हम लोग आप लोगों से पूछते हैं कि इस संसार में कौन ईश्वर की प्रशंसा करता, कौन सब का न्याय से पालन करता और कौन विद्वानों का सत्कार करता है, इन प्रश्नों का क्रम से उत्तर−जो विद्या के योग से धन से युक्त है, वह सर्वदा परमेश्वर ही की स्तुति करता है और जो न्यायकारी राजा पक्षपात का त्याग कर अपराधी को दण्ड देता और धार्मिक का सत्कार करता है, वह सर्वरक्षक है और जो स्वयं विद्वान् गुण और दोषों का जाननेवाला है, वही विद्वानों का सत्कार करने योग्य है, ये उत्तर हैं
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
हे मनुष्यो ! जो मनुष्य दुष्टों-दुष्टों को ताड़न करता, श्रेष्ठों-श्रेष्ठों का सत्कार करता, अन्य की वृद्धि देख कर द्वेष करनेवालों को दण्ड देता और प्रसन्नों का सत्कार करता हुआ सम्पूर्ण वादी और प्रतिवादी के वचनों को यथावत् सुन के सत्य न्याय को करता है, वही राजा होने के योग्य है
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जो राजा वृद्ध जनों के मित्रपन का त्याग करके नीच मित्रों को प्राप्त होता है, वह कल्याण से च्युत होता है और जो अनभिज्ञ मित्रों का त्याग करके अभिज्ञों को मित्र करता है, वही पूर्ण आयु भर सुख से पार होता है
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे मनुष्यो ! बिजुली पदार्थ के प्रति तद्रूप होती है, वैसे ही जीव शरीर-शरीर के प्रति तत्स्वभाववाला होता है और जब बाह्य विषय के देखने की इच्छा करता है, तब उसको देख के तत्स्वरूपज्ञान इस जीव को होता है और जो जीव के शरीर में बिजुली के सहित असङ्ख्य नाड़ी हैं, उन नाड़ियों से यह सब शरीर के समाचार को जानता है
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे मनुष्यो ! सदा ही मूर्खों का पक्ष त्याग के विद्वानों के पक्ष में वर्त्ताव करिये और जैसे अच्छा सारथी घोड़ों को अच्छे प्रकार [वश में करके] रथ में जोड़ कर सुख से गमन आदि कार्यों को सिद्ध करता है, वैसे जितेन्द्रिय जीव सम्पूर्ण अपने प्रयोजनों को सिद्ध कर सकता है और जैसे कोई दुष्ट सारथी घोड़ों से युक्त रथ में स्थित होकर दुःखी होता है, वैसे ही अजित इन्द्रियाँ जिसमें ऐसे शरीर में स्थित होकर जीव दुःखी होता है
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
हे मनुष्यो ! जो श्रेष्ठ वैद्य होवें उनके साथ मित्रता से रोग रहित, अधिक अवस्थावाले, बलिष्ठ, विद्वान् हो और भूमि के राज्य को प्राप्त होकर जहाँ कहीं विमान आदि वाहनों से जा-आ कर विद्वानों के मार्ग का आश्रयण करो
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
हे मनुष्यो ! जैसे सूर्य और मेघ समस्त पृथिवी का आकर्षण कर प्रकाश और जलयुक्त करते हैं वा जैसे सूर्य इस पृथिवी के अर्द्धभाग को प्रकाशित करता और वर्षा को करता है तथा अन्धकार का निवारण कर सबको सुखी करता है, वैसे ही राजा और प्रजाजन सत्य को खैंच असत्य को त्याग कर अन्याय का निवारण कर न्याय का प्रचार कर और उत्तम विद्या के उपदेशों की वृष्टि कर सब मनुष्यों को सुखी करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
हे राजन् ! जो आपके राज्य में असङ्ख्य धनों को देने, वृष्टि करने तथा अतिथियों के सङ्ग का सेवन करनेवाला जन होवे, उसकी रक्षा को आप करिये और जो हम लोगों को धन प्राप्त होवे, उसको आपके लिये हम लोग देवें और जो आपको प्राप्त होवे उसको हम लोगों के लिये दीजिये
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
जो धार्मिक, शूरवीर और शत्रुओं के जीतनेवाले, राजभक्त और प्रजा के पालन में तत्पर विद्वान् मन्त्रीजन होवें, वे घोड़े आदि सम्पूर्ण पदार्थों को दशगुने राजा के समीप से प्राप्त होवें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जो राजा आदि जन पालन करने योग्य के लिये पशु रथ आदि के रक्षण के अधिकार को देते हैं, वे अच्छी सामग्री से युक्त होते हैं
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे विद्वान् जनो ! बिजुली आदि पदार्थों और सम्पूर्ण मूर्त्त द्रव्यों के मध्य में वर्त्तमान कर्म्मों से युक्त सेना को करके विजय से शोभित हूजिये
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे विद्वानो ! जैसे ईश्वर ने पृथिवी और सूर्यादि सम्पूर्ण संसार को अपनी सत्ता से स्थापित किया, वैसे ही बिजुली सम्पूर्ण द्रव्यों में अभिव्याप्त होकर मध्य में प्रविष्ट है, ईश्वर की उपासना और बिजुली आदि के प्रयोगों से दूर पर स्थित भी शत्रुओं को जीत कर सब को जिलाओ
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
हे राजा आदि जनो ! तुम लोग दुन्दुभि आदि वाजनों से भूषित, हर्ष वा पुष्टि से युक्त सेनाओं को अच्छे प्रकार रख कर इनसे दूरस्थ भी शत्रुओं को अच्छे प्रकार जीतकर प्रजाओं को धर्मयुक्त व्यवहार से पालन करो ॥३१ ॥ इस सूक्त में सोम, प्रश्नोत्तर, बिजुली, राजा, प्रजा, सेना और वाजनों से भूषित कृत्य का वर्णन होने से इस सूक्त के अर्थ की इससे पूर्व सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥ इस अध्याय में इन्द्र, सोम, ईश्वर, राजा, प्रजा, मेघ, सूर्य, वीर, सेना, यान, यज्ञ, मित्र, ऐश्वर्य्य, प्रज्ञा, बिजुली, बुद्धिमान्, वाणी, सत्य, बल, पराक्रम, राजनीति, सङ्ग्राम और शत्रुविजय आदि गुणों का वर्णन होने से इस अध्याय की पूर्वाध्याय के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥ यह श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रीमद् विरजानन्द सरस्वती स्वामी के शिष्य श्रीमद्दयानन्दसरस्वती स्वामिविरचित, सुप्रमाणयुक्त, आर्यभाषाविभूषित, ऋग्वेदभाष्य के चौथे अष्टक में सप्तम अध्याय पैंतीसवाँ वर्ग और छठे मण्डल में सैंतालीसवाँ सूक्त भी समाप्त हुआ ॥
Read a commentary