Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

ऋग्वेद ७.१००.३

Ṛgveda 7.100.3 · विष्णुः देवता

त्रिर्दे॒वः पृ॑थि॒वीमे॒ष ए॒तां वि च॑क्रमे श॒तर्च॑सं महि॒त्वा । प्र विष्णु॑रस्तु त॒वस॒स्तवी॑यान्त्वे॒षं ह्य॑स्य॒ स्थवि॑रस्य॒ नाम॑ ॥

Meaning in Hindi · Aryamuni

तीन प्रकार से पृथिवी को रचने के अर्थ ये हैं कि प्रकृति के सत्त्वादि गुणोंवाले परमाणुओं को परमात्मा ने तीन प्रकार से रखा। तामस-भाववाले परमाणु, पृथिवी पाषाणादिरूप से, राजस नक्षत्रादिरूप से और दिव्य अर्थात् द्युलोकस्थ पदार्थों को सात्त्विक भाव से, ये तीन प्रकार की गतियें हैं, इसी का नाम ‘त्रेधा निधदे पदं’ है, इसी भाव को “इदं विष्णुर्विचक्रमे त्रेधा निधदे पदम्” ॥ मं. १।२२।१७॥

में वर्णन किया है। जो कई एक लोग इसके अर्थ ये करते हैं कि विष्णु ने वामनावतार को धारण करके तीन पैर से पृथिवी को नापा, इसका उत्तर यह है कि इसी विष्णुसूक्त में “तद् विष्णोः परमं पदं सदा पश्यन्ति सूरयः” ॥ मं. १।२२।२०॥ में इस पद को चक्षु की निराकार ज्योति के समान निराकार माना है। अन्य युक्ति यह है कि विष्णु का स्वरूपपद निराकार होने से एक कथन किया है, तीन संख्या केवल प्रकृतिरूपी पद में मानी है, विष्णु के पद में नहीं, फिर निराकार विष्णु का देह धर कर साकार पद कैसे ?

सबसे प्रबल प्रमाण इस विषय में यह है कि इसी प्रसङ्ग में सूक्त ९९वें के दूसरे मन्त्र में यह कथन किया है कि “न ते विष्णो जायमानो न जातो देव महिम्नः परमन्तमाप” हे देव ! तुम्हारी महिमा के अन्त को कोई नहीं पा सकता, क्योंकि तुमने ही लोक-लोकान्तरों को धारण किया हुआ है, तो फिर जब वह सर्वाधिष्ठान अर्थात् सब भुवनों का आश्रय है, तो उसके पैरों को अन्य वस्तुएँ कैसे आश्रय दे सकती हैं ॥३॥

Read the full commentary

Shareप्रसार करें
Add to my notesमेरे लेखन में योग करें
Report a problemसमस्या बताएँ

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · वसिष्ठः

Recite from hereयहाँ से पाठ करें

Listen to the recitation · This mantra
More recordings
Listen to the recitation · Complete hymn

Read a commentary

Read in Roman script (IAST)

trirdevaḥ pṛthivīmeṣa etāṃ vi cakrame śatarcasaṃ mahitvā | pra viṣṇurastu tavasastavīyāntveṣaṃ hyasya sthavirasya nāma ||

Read the separated words (Padapāṭha)

त्रिः । दे॒वः । पृ॒थि॒वीम् । ए॒षः । ए॒ताम् । वि । च॒क्र॒मे॒ । श॒तऽअ॑र्चसम् । म॒हि॒ऽत्वा । प्र । विष्णुः॑ । अ॒स्तु॒ । त॒वसः॑ । तवी॑यान् । त्वे॒षम् । हि । अ॒स्य॒ । स्थवि॑रस्य । नाम॑ ॥

Compare edition details

Roman script (IAST)

trir devaḥ pṛthivīm eṣa etāṁ vi cakrame śatarcasam mahitvā | pra viṣṇur astu tavasas tavīyān tveṣaṁ hy asya sthavirasya nāma ||

Padapāṭha

त्रिः । दे॒वः । पृ॒थि॒वीम् । ए॒षः । ए॒ताम् । वि । च॒क्र॒मे॒ । श॒तऽअ॑र्चसम् । म॒हि॒ऽत्वा । प्र । विष्णुः॑ । अ॒स्तु॒ । त॒वसः॑ । तवी॑यान् । त्वे॒षम् । हि । अ॒स्य॒ । स्थवि॑रस्य । नाम॑ ॥ ७.१००.३

Traditional numbering

  • ऋग्वेद » मण्डल:7» सूक्त:100» मन्त्र:3
  • अष्टक:5» अध्याय:6» वर्ग:25» मन्त्र:3
  • मण्डल:7» अनुवाक:6» मन्त्र:3
Study this mantraइस मन्त्र का अध्ययन

Count its syllablesअक्षर गिनें · Analyse its wordsशब्दों का परीक्षण करें · Open in the reading appपठन ऐप में खोलें

Type its number, as 7.59.12, or its first words.

Share or copy this mantraमन्त्र का प्रसार करें या कॉपी करें

Add to my notesमेरे लेखन में योग करें
Report a problemसमस्या बताएँ

Sourcesस्रोत

Meaningअर्थ

Aryamuni

For reference only · केवल संदर्भ के लिएकेवल संदर्भ के लिए

The other commentaries and the English meanings, each named beside its readingअन्य भाष्य और आङ्ग्ल अर्थ, हर एक अपने अर्थ के साथ नामित

Read the whole hymn from this mantraइस मन्त्र से पूरा सूक्त पढ़ें