Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

ऋग्वेद ७.८६.६

Ṛgveda 7.86.6 · वरुणः देवता

न स स्वो दक्षो॑ वरुण॒ ध्रुतिः॒ सा सुरा॑ म॒न्युर्वि॒भीद॑को॒ अचि॑त्तिः । अस्ति॒ ज्याया॒न्कनी॑यस उपा॒रे स्वप्न॑श्च॒नेदनृ॑तस्य प्रयो॒ता ॥

Meaning in Hindi · Aryamuni

इस मन्त्र का आशय यह है कि अपने स्वभाव द्वारा किया हुआ कर्म ही पाप की ओर नहीं ले जाता, किन्तु (१) जीव की प्रकृति=स्वभाव, (२) मन्दकर्म, (३) अज्ञान, (४) क्रोध, (५) ईश्वर का नियमन, ये पाँच जीव की सद्गति वा दुर्गति में कारण होते हैं, जैसा कि कौषीतकी उप० में वर्णन किया है कि “एष एव साधु कर्म कारयति, तं यमधो निनीषते” कौ० ३।३।८।=जिसको वह देव अधोगति को प्राप्त कराना चाहता है, उसको नीचे की ओर ले जाता और जिसको उच्च बनाना चाहता है, उसको उन्नति के पथ पर चलाता है।

यहाँ यह शङ्का होती है कि ऐसा करने से ईश्वर में वैषम्य तथा नैर्घृण्यरूप दोष आते हैं अर्थात् ईश्वर ही अपनी इच्छा से किसी को नीचा और किसी को ऊँचा बनाता है ? इसका उत्तर यह है कि ईश्वर पूर्वकृत कर्मों द्वारा फलप्रदाता है और उस फल से स्वयंसिद्ध ऊँच-नीचपन आजाता है। जैसे किसी पुरुष को जहाँ नीचकर्म करने का दण्ड मिला, उतने काल जो वह स्वकर्म करने से वञ्चित रहा, इससे वह दूसरों से पीछे रह गया।

इस भाव से ईश्वर जीव की उन्नति तथा अवनति का हेतु है, वास्तव में जीव के स्वकृत कर्म ही उसकी उन्नति तथा अवनति में कारण होते हैं। इसी भाव से जीव को कर्म करने में स्वतन्त्र और भोगने में परतन्त्र माना है, कर्मानुसार फल देने से ईश्वर में कोई दोष नहीं आता ॥६॥

Read the full commentary

Shareप्रसार करें
Add to my notesमेरे लेखन में योग करें
Report a problemसमस्या बताएँ

Seer (ṛṣi)मन्त्रद्रष्टा ऋषि · वसिष्ठः

Recite from hereयहाँ से पाठ करें

Listen to the recitation · This mantra
More recordings
Listen to the recitation · Complete hymn

Read a commentary

Read in Roman script (IAST)

na sa svo dakṣo varuṇa dhrutiḥ sā surā manyurvibhīdako acittiḥ | asti jyāyānkanīyasa upāre svapnaścanedanṛtasya prayotā ||

Read the separated words (Padapāṭha)

न । सः । स्वः । दक्षः॑ । व॒रु॒ण॒ । ध्रुतिः॑ । सा । सुरा॑ । म॒न्युः । वि॒ऽभीद॑कः । अचि॑त्तिः । अस्ति॑ । ज्याया॑न् । कनी॑यसः । उ॒प॒ऽअ॒रे । स्वप्नः॑ । च॒न । इत् । अनृ॑तस्य । प्र॒ऽयो॒ता ॥

Compare edition details

Devanagari

न स स्वो दक्षो॑ वरुण॒ ध्रुति॒: सा सुरा॑ म॒न्युर्वि॒भीद॑को॒ अचि॑त्तिः । अस्ति॒ ज्याया॒न्कनी॑यस उपा॒रे स्वप्न॑श्च॒नेदनृ॑तस्य प्रयो॒ता ॥

Padapāṭha

न । सः । स्वः । दक्षः॑ । व॒रु॒ण॒ । ध्रुतिः॑ । सा । सुरा॑ । म॒न्युः । वि॒ऽभीद॑कः । अचि॑त्तिः । अस्ति॑ । ज्याया॑न् । कनी॑यसः । उ॒प॒ऽअ॒रे । स्वप्नः॑ । च॒न । इत् । अनृ॑तस्य । प्र॒ऽयो॒ता ॥ ७.८६.६

Traditional numbering

  • ऋग्वेद » मण्डल:7» सूक्त:86» मन्त्र:6
  • अष्टक:5» अध्याय:6» वर्ग:8» मन्त्र:6
  • मण्डल:7» अनुवाक:5» मन्त्र:6
Study this mantraइस मन्त्र का अध्ययन

Count its syllablesअक्षर गिनें · Analyse its wordsशब्दों का परीक्षण करें · Open in the reading appपठन ऐप में खोलें

Type its number, as 7.59.12, or its first words.

Share or copy this mantraमन्त्र का प्रसार करें या कॉपी करें

Add to my notesमेरे लेखन में योग करें
Report a problemसमस्या बताएँ

Sourcesस्रोत

Meaningअर्थ

Aryamuni

For reference only · केवल संदर्भ के लिएकेवल संदर्भ के लिए

The other commentaries and the English meanings, each named beside its readingअन्य भाष्य और आङ्ग्ल अर्थ, हर एक अपने अर्थ के साथ नामित

Read the whole hymn from this mantraइस मन्त्र से पूरा सूक्त पढ़ें