प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जो विद्वान् जन सब मनुष्यों को विद्या और विनय आदि गुणों में प्रवृत्त कराते हैं, वे सब ओर से चाहे हुए पदार्थों की सिद्धि कर सकते हैं
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
Those persons who lead men to the discharge of their duties towards the State along with the learned Judges and Magistrates, become givers of happiness and joy among the people.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जो मनुष्य सब मनुष्यों के लिये मित्रभाव से सत्य का उपदेश करते वा धर्म का सेवन करते, वे परम सुख के देनेवाले होते हैं
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
Those persons are givers of great delight and joy to all who preach truth to all with friendliness and observe righteousness in their dealings.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । मनुष्यों को चाहिये कि जितना सामर्थ्य हो सके उतने से बहुत मित्र करने को उत्तम यत्न करें परन्तु अधर्मी दुष्ट जन मित्र न करने चाहिये और न दुष्टों में मित्रपन का आचरण करना चाहिये, ऐसे हुए पर शत्रुओं का बल नहीं बढ़ता है
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । अध्यापक विद्वान् जो शुभ गुण, कर्म, स्वभाववाले विद्यार्थी हैं, उनके लिये प्रीति से विद्याओं को देवे और निन्दा करनेहारे चोरों को निकाल देवे और आप भी सदैव धर्मात्मा हो
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । माता और पिता आदि को वा विद्वानों को चाहिये कि अपने सन्तानों को इस प्रकार उपदेश करें कि जो हमारे धर्म के अनुकूल काम हैं, वे आचरण करने योग्य किन्तु और काम आचरण करने योग्य नहीं, ऐसे सत्याचरणों और परोपकार से निरन्तर ऐश्वर्य्य की उन्नति करनी चाहिये
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जो दुष्टों के सङ्ग को छोड़ सत्सङ्ग से कीर्त्तिमान् होकर अतीव प्रशंसित सेना से प्रजा की रक्षा करते हैं, वे उत्तम ऐश्वर्य्यवाले होते हैं
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
उपदेशकों को चाहिये कि धर्म के अनुकूल मार्ग से आप प्रवृत्त हों और सबको प्रवृत्त करा कर अपने उपदेश के द्वारा समीपस्थ और दूरस्थ पदार्थों का सङ्ग कर भ्रम मिटाने और सत्यविज्ञान की प्राप्ति कराने से सबकी निरन्तर अच्छी रक्षा करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । यही विद्वानों का प्रशंसा करने योग्य काम है जो पाप का खण्डन और धर्म का मण्डन करना, किसी को दुष्ट का सङ्ग और श्रेष्ठजन का त्याग न करना चाहिये ॥ ११ ॥इस सूक्त में विद्वानों और राजजनों के धर्म का वर्णन होने से इस सूक्त में कहे हुए अर्थ की पिछले सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥यह एकसौ उनतीसवाँ सूक्त और सत्रहवाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥
Read a commentary