Ṛgveda 1.129.1 · Commentaries
यं त्वं रथ॑मिन्द्र मे॒धसा॑तयेऽपा॒का सन्त॑मिषिर प्र॒णय॑सि॒ प्रान॑वद्य॒ नय॑सि । स॒द्यश्चि॒त्तम॒भिष्ट॑ये॒ करो॒ वश॑श्च वा॒जिन॑म् । सास्माक॑मनवद्य तूतुजान वे॒धसा॑मि॒मां वाचं॒ न वे॒धसा॑म् ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
अब ग्यारह ऋचावाले एक सौ उनतीसवें सूक्त का आरम्भ है। उसके प्रथम मन्त्र में विद्वान् जन क्या करें, उस विषय को कहते हैं ।
पदार्थ
हे (इषिर) इच्छा करनेवाले (इन्द्र) विद्वान् सभापति ! (त्वम्) आप (मेधसातये) पवित्र पदार्थों के अच्छे प्रकार विभाग करने के लिये (यम्) जिस (अपाका) पूर्ण ज्ञानवाले (सन्तम्) विद्यमान (रथम्) विद्वान् को रमण करने योग्य रथ को (प्रणयसि) प्राप्त कराने के समान विद्या को (प्रणयसि) प्राप्त करते हो (च) और हे (अनवद्य) प्रशंसायुक्त (वशः) कामना करते हुए आप (अभिष्टये) चाहे हुए पदार्थ की प्राप्ति के लिये (वाजिनम्) प्रशंसित ज्ञानवान् के (चित्) समान (तम्) उसको (सद्यः) शीघ्र (करः) सिद्ध करें वा हे (तूतुजान) शीघ्र कार्यों के कर्त्ता (अनवद्य) प्रशंसित गुणों से युक्त (सः) सो आप (अस्माकम्) हम (वेधसाम्) धीर बुद्धिवालों के (न) समान (वेधसाम्) बुद्धिमानों की (इमाम्) इस (वाचम्) उत्तम शिक्षायुक्त वाणी को सिद्ध करें अर्थात् उसका उपदेश करें ॥ १ ॥
भावार्थ
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। जो विद्वान् जन सब मनुष्यों को विद्या और विनय आदि गुणों में प्रवृत्त कराते हैं, वे सब ओर से चाहे हुए पदार्थों की सिद्धि कर सकते हैं ॥ १ ॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
विद्वांसः किं कुर्युरित्याह ।
अन्वय
हे इषिरेन्द्र त्वं मेधसातये यमपाका सन्तं रथं प्रणयसीव विद्यां प्रणयसि च, हे अनवद्य वशस्त्वमभिष्टये च वाजिनं चित्तं सद्यः करः। हे तूतुजानानवद्य स त्वमस्माकं वेधसान्न वेधसामिमां वाचं करः ॥ १ ॥
पदार्थ
(यम्) (त्वम्) (रथम्) रमणीयम् (इन्द्र) विद्वन् सभेश (मेधसातये) मेधानां पवित्राणां संविभागाय (अपाका) अपगतमविद्याजन्यं दुःखं यस्य तम् (सन्तम्) विद्यमानम् (इषिर) इच्छो (प्रणयसि) (प्र) (अनवद्य) प्रशंसित (नयसि) प्रापयसि (सद्यः) (चित्) इव (तम्) (अभिष्टये) इष्टप्राप्तये (करः) कुर्य्याः। अत्र लेट्। (वशः) कामयमानः (च) (वाजिनम्) प्रशस्तज्ञानवन्तम् (सः) (अस्माकम्) (अनवद्य) प्रशंसितगुणयुक्त (तूतुजान) क्षिप्रकारिन् (वेधसाम्) मेधाविनाम् (इमाम्) (वाचम्) सुशिक्षितां वाणीम् (न) इव (वेधसाम्) मेधाविनाम् ॥ १ ॥
भावार्थ
अत्रोपमालङ्कारः। ये विद्वांसः सर्वान्मनुष्यान् विद्याविनयेषु प्रवर्त्तयन्ति तेऽभीष्टानि साद्धुं शक्नुवन्ति ॥ १ ॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
लक्ष्यस्थान की ओर
पदार्थ
१. हे (इन्द्र) = परमैश्वर्यशाली प्रभो! (इषिर) = सम्पूर्ण संसार को गति देनेवाले प्रभो! (त्वम्) = आप (यं रथम्) = जिस शरीररूप रथ को (मेधसातये) = यज्ञों की प्राप्ति के लिए, लोकहितात्मक उत्तम कर्मों की सिद्धि के लिए अपाका (सन्तम्) = [अपाकः - अपक्तव्यप्रज्ञः - निरु०] अपक्तव्य प्रज्ञावाले, परिपक्व बुद्धिवाले श्रेष्ठ व्यक्ति के लिए (प्रणयसि) = प्राप्त कराते हैं । हे (अनवद्य) = सब प्रकार की अप्रशस्तता से रहित प्रभो! (प्रनयसि) = आप ज्ञानी, श्रेष्ठ पुरुष के लिए उत्तम रथ प्राप्त कराते ही हो । (तम्) = उस रथ को आप (सद्यः चित्) = शीघ्र ही (अभिष्टये करः) = [अभिमतप्राप्तये - सा०] अभिमत लक्ष्यस्थान की प्राप्ति के लिए करते हैं (च) = और उस श्रेष्ठ व्यक्ति को आप (वाजिनं वशः) = अत्यन्त शक्तिशाली बनाना चाहते हो ।
वस्तुतः प्रभु इस श्रेष्ठ शरीररथ को यज्ञादि उत्तम कों को करते हुए प्रभु - प्राप्ति के लिए ही देते हैं । इसका उद्देश्य यही है । इस उद्देश्य की प्राप्ति से ज्ञानीपुरुष की शक्ति अतिशयेन प्रवृद्ध होती है । २. सः वह 'आप' अनवद्यः - अत्यन्त प्रशस्त प्रभो! तूतुजान - निरन्तर प्रेरणा देनेवाले प्रभो! (अस्माकम्) = हमारी (इमां वाचम्) = इस वाणी को वेधसां न मेधावी पुरुषों की भाँति (वेधसाम्) = [विविधकर्मकर्तृणाम्] कर्तव्यकर्मों को करनेवालों की वाणी (वशः) = बनाने की कामना कीजिए ।
जिस प्रकार मेधावी पुरुष जो बोलते हैं, वैसा करते भी हैं, उसी प्रकार हम भी वाणी से जो बोलें, वैसा करनेवाले भी बनें, केवल पर - उपदेश कुशल ही न बने रहें ।
भावार्थ
भावार्थ - हमारा यह शरीर - रथ सदा उत्तम मार्ग से चलता हुआ हमें लक्ष्यस्थान पर पहुँचानेवाला हो । हमारी वाणी क्रिया में परिणत होनेवाली हो ।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ