Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 1.112.1 · Commentaries

← Return to the mantra

ईळे॒ द्यावा॑पृथि॒वी पू॒र्वचि॑त्तये॒ऽग्निं घ॒र्मं सु॒रुचं॒ याम॑न्नि॒ष्टये॑ । याभि॒र्भरे॑ का॒रमंशा॑य॒ जिन्व॑थ॒स्ताभि॑रू॒ षु ऊ॒तिभि॑रश्वि॒ना ग॑तम् ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

अब एकसौ बारहवें सूक्त का आरम्भ है। इसके प्रथम मन्त्र में सूर्य्य और भूमि के गुणों का कथन किया है ।

पदार्थ

हे (अश्विना) विद्याओं में व्याप्त होनेवाले अध्यापक और उपदेशक ! आप जैसे (यामन्) मार्ग में (पूर्वचित्तये) पूर्व विद्वानों में संचित किये हुए (इष्टये) अभीष्ट सुख के लिये (द्यावापृथिवी) सूर्य्य का प्रकाश और भूमि (याभिः) जिन (ऊतिभिः) रक्षाओं से युक्त (भरे) संग्राम में (घर्मम्) प्रतापयुक्त (सुरुचम्) अच्छे प्रकार प्रदीप्त और रुचिकारक (अग्निम्) विद्युत् रूप अग्नि को प्राप्त होते हैं वैसे (ताभिः) उन रक्षाओं से (अंशाय) भाग के लिये (कारम्) जिसमें क्रिया करते हैं उस विषय को (सु, जिन्वथः) उत्तमता से प्राप्त होते हैं (उ) तो कार्य्यसिद्धि करने के लिये (आ, गतम्) सदा आवें, इस हेतु से मैं (ईळे) आपकी स्तुति करता हूँ ॥ १ ॥

भावार्थ

इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। हे मनुष्यो ! जैसे प्रकाशयुक्त सूर्य्यादि और अन्धकारयुक्त भूमि आदि लोक सब घर आदिकों के चिनने और आधार के लिये होते और बिजुली के साथ सम्बन्ध करके सबके धारण करनेवाले होते हैं, वैसे तुम भी प्रजा में वर्त्ता करो ॥ १ ॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

तत्रादौ द्यावाभूमिगुणा उपदिश्यन्ते।

अन्वय

हे अश्विना सर्वविद्याव्यापिनावध्यापकोपदेशकौ भवन्तौ यथा यामन् पूर्वचित्तये इष्टये द्यावापृथिवी याभिरूतिभिर्भरे घर्मं सुरुचमग्निं प्राप्नुतस्तथा ताभिरंशाय कारं सु जिन्वथः कार्य्यसिद्धय आगतमित्यहमीळे ॥ १ ॥

पदार्थ

(ईळे) (द्यावापृथिवी) प्रकाशभूमी (पूर्वचित्तये) पूर्वैः कृतचयनाय (अग्निम्) विद्युतम् (घर्मम्) (प्रतापस्वरूपम्) (सुरुचम्) सुष्ठु दीप्तं रुचिकारकम् (यामन्) यान्ति यस्मिंस्तस्मिन्मार्गे (इष्टये) इष्टसुखाय (याभिः) वक्ष्यमाणाभिः (भरे) संग्रामे (कारम्) कुर्वन्ति यस्मिंस्तम् (अंशाय) भागाय (जिन्वथः) प्राप्नुतः। जिन्वतीति गतिकर्मा०। निघं० २। १४। (ताभिः) (उ) वितर्के (सु) शोभने (ऊतिभिः) रक्षाभिः (अश्विना) विद्याव्यापनशीलौ (आ) (गतम्) आगच्छतम् ॥ १ ॥

भावार्थ

अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। हे मनुष्या यथा प्रकाशाऽप्रकाशयुक्तौ सूर्य्यभूमिलोकौ सर्वेषां गृहादीनां चयनायाधाराय च भवतो विद्युता सहैतौ संबन्धं कृत्वा सर्वेषां धारकौ च वर्त्तेते यथा यूयमपि प्रजासु वर्त्तध्वम् ॥ १ ॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

प्रभु का छोटा रूप बनना

पदार्थ

१. मैं (पूर्वचित्तये) = सृष्टि के प्रारम्भ में दिये गये वेदज्ञान को प्राप्त करने के लिए अथवा चेतना के पूर्ण विकास के लिए (द्यावापृथिवी ईळे) = द्युलोक व पृथिवीलोक का उपासन करता हूँ । मस्तिष्क द्युलोक और शरीर पृथिवी है । इनका उपासन यही है कि शरीर को द्रढ़ बनाया जाए और मस्तिष्क को ज्ञानदीप्त । शरीर व मस्तिष्क के ठीक होने पर ही हम चेतना के पूर्ण विकासवाले होते हैं और वेदज्ञान के पात्र बनते हैं ।

२. (अग्निम् ईळे) = मैं उस अग्रणी परमात्मा का उपासन करता हूँ जो (घर्मम्) = [घृ - दीप्ति] तेज से दीप्त हैं , तेज ही हैं और (सुरुचम्) = उत्तम ज्ञानदीप्तिवाले हैं - ज्ञान के पुञ्ज हैं । इस धर्म व सुरुच परमात्मा के उपासन से मेरा शरीर तेजस्वी तथा मस्तिष्क ज्ञानदीप्त बनेगा । ऐसा बनकर मैं (यामन्) = इस जीवन - मार्ग में (इष्टये) = इष्ट प्राप्ति के लिए समर्थ होऊँगा ।

३. हे (अश्विना) = प्राणापानो ! आप (ताभिः ऊतिभिः) = उन रक्षणों से (उ) = निश्चयपूर्वक (सु - आगतम्) = उत्तमता से हमें प्राप्त होओ (याभिः) = जिन रक्षणों से (भरे) = इस जीवन - संग्राम में (कारम्) = क्रियाशील पुरुषों को (अंशाय) = उस प्रभु का छोटा रूप बनने के लिए (जिन्वथः) = प्रेरित करते हो । प्राणापान की साधना का परिणाम यह होता है कि शरीर निरोग बनता है , मन निर्मल होता है और बुद्धि दीप्त होती है ।

इस साधना से ही काम , क्रोध व लोभ के किले नष्ट हो जाते हैं और जीव पवित्र जीवनवाला होकर प्रभु का ही छोटा रूप प्रतीत होने लगता है । यह प्रभु का अंश - छोटा रूप बनता वही है जो ‘कार’ अत्यन्त क्रियाशील होता है । अकर्मण्य ने किसी भी प्रकार की क्या उन्नति करनी ? आरुरुक्षोर्मुनर्योगं कर्म कारणमुच्यते - योग पर आरूढ़ होने की कामनावाले मुनि के लिए कर्म ही साधन है ।

भावार्थ

भावार्थ - शरीर व मस्तिष्क को ठीक बनाकर हम चेतनता का पूर्ण विकास करें । प्रभु के उपासन से तेजस्वी व ज्ञानदीप्त बनें । प्राणसाधना से उन्नति करते हुए प्रभु का छोटा रूप बनने के लिए यत्नशील हों ।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The attributes of the heaven and earth are taught in the first Mantra.

Prose order · अन्वय

O Ashivinau (Teachers and preachers who pervade all sciences are experts in all sciences) I praise you for the achievement of all desirable happiness in the world, as the hot and bright shining Agni (electricity) is praised for its attributes As an active man is invited for the discharge of the share of his duty, so I invite you sincerely. Please come for the accomplishment of the noble task with all your protection, in the battle of life.

Word meanings · पदार्थ

(अग्निम्) विद्युतम् = Electricity.

(इष्टये) इष्टसुखाय = For desirable happiness.

(जिन्वथ:) प्राप्नुतः जिन्वतीति गतिकर्मा (निघ० २.१४)

= Attain.

(अश्विना) विद्याव्यापनशीलौ-अध्यापकोपदेशकौ

= The teachers and preachers-experts in all sciences.

(अशुङ्-व्याप्तौ)

Meaning · भावार्थ

O men, as the sun and the earth support the whole world and uphold it when united with electricity, so you should also do likewise, supporting and sustaining all people.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ