Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 1.112.2 · Commentaries

← Return to the mantra

यु॒वोर्दा॒नाय॑ सु॒भरा॑ अस॒श्चतो॒ रथ॒मा त॑स्थुर्वच॒सं न मन्त॑वे । याभि॒र्धियोऽव॑थः॒ कर्म॑न्नि॒ष्टये॒ ताभि॑रू॒ षु ऊ॒तिभि॑रश्वि॒ना ग॑तम् ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

अब पढ़ाने और उपदेश करनेवालों के विषय में अगले मन्त्र में कहा है ।

पदार्थ

हे (अश्विना) पढ़ाने और उपदेश करानेहारे विद्वानो ! (सुभराः) जो अच्छे प्रकार धारण वा पोषण करते कि जो अति आनन्द के सिद्ध करानेहारे हैं, वा (असश्चतः) जो किसी बुरे कर्म और कुसङ्ग में नहीं मिलते वे सज्जन (मन्तवे) विशेष ज्ञानने के लिये जैसे (वचसं, न) सबने प्रशंसा के साथ विख्यात किये हुए अत्यन्त बुद्धिमान् विद्वान् जन को प्राप्त होवें वैसे (युवोः) आप लोगों के (रथम्) जिस विमान आदि यान को (आ, तस्थुः) अच्छे प्रकार प्राप्त होकर स्थिर होते हैं उसके साथ (उ) और (याभिः) जिनसे (धियः) उत्तम बुद्धियों को (कर्मन्) काम के बीच (इष्टये) हुए सुख के लिये (अवथः) राखते हैं (ताभिः) उन (ऊतिभिः) रक्षाओं के साथ तुम (दानाय) सुख देने के लिये हम लोगों के प्रति (सु, आ, गतम्) अच्छे प्रकार आओ ॥ २ ॥

भावार्थ

इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। हे मनुष्यो ! जो तुमको उत्तम बुद्धि की प्राप्ति करावें उनकी सब प्रकार से रक्षा करो, जैसे आप लोग उनका सेवन करें वैसे ही वे लोग भी तुमको शुभ विद्या का बोध कराया करें ॥ २ ॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

अथाध्यापकोपदेशकविषयमाह ।

अन्वय

हे अश्विना सुभरा असश्चतो जना मन्तवे वचसं न युवोर्यं रथमातस्थुस्ते नो याभिर्धियः कर्मन्निष्टयेऽवथस्ताभिरूतिभिश्च युवां दानाय स्वागतमस्मान् प्रतिश्रेष्ठतयाऽऽगच्छतम् ॥ २ ॥

पदार्थ

(युवोः) युवयोः (दानाय) सुखवितरणाय (सुभराः) ये सुष्ठु भरन्ति पुष्णन्ति वा (असश्चतः) असमवेताः (रथम्) रमणसाधनं यानम् (आ) (तस्थुः) तिष्ठन्ति (वचसम्) सर्वैः स्तुत्या परिभाषितं मनुष्यम् (न) इव (मन्तवे) विज्ञातुम् (याभिः) (धियः) प्रज्ञाः (अवथः) रक्षथः (कर्मन्) कर्मणि (इष्टये) इष्टसुखाय (ताभिः) (उ) (सु) (ऊतिभिः) (अश्विना) विद्यादिदातारावध्यापकोपदेशकौ (आ) समन्तात् (गतम्) प्राप्नुतम् ॥ २ ॥

भावार्थ

अत्रोपमालङ्कारः। हे मनुष्या ये युष्मान् प्रज्ञां प्रापयेयुस्तान् सर्वथा सुरक्षय। यथा भवन्तो तेषां सेवनं कुर्युस्तथैव तेऽपि युष्मान् शुभां विद्यां बोधयेयुः ॥ २ ॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

इष्ट स्थान पर पहुँचना

पदार्थ

१. हे (अश्विना) = प्राणापानो ! (युवोः) = आपके (दानाय) = नीरोगता , निर्मलता व बुद्धि की तीव्रता - रूप दानों की प्राप्ति के लिए (सुभराः) = उत्तमता से अपना पालन - पोषण करनेवाले लोग (असश्चतः) = संसार के विषयों में आसक्त न होते हुए (रथम् आतस्थुः) = इस शरीररूपी रथ पर आरूढ़ होते हैं , शरीर के अधिष्ठाता बनते हैं । इसको अपने वश में रखते हुए ये प्राणसाधना के द्वारा सब उत्तमताओं को प्राप्त करते हैं ।

ये शरीररूप रथ पर उसी प्रकार अधिष्ठित होते हैं (न) = जैसे कि (मन्तवे) = ज्ञान - प्राप्ति के लिए (वचसम्) = न्याय्य - ज्ञानवचनों से युक्त विद्वान् को प्राप्त होते हैं । वस्तुतः ये शरीर व मस्तिष्क दोनों का भरण करते हैं । प्राणसाधना यदि मुख्यरूप से इनके शरीर को नीरोग बनानेवाली होती है तो ज्ञानियों का सम्पर्क इनकी ज्ञानवृद्धि का कारण बनता है ।

२. हे प्राणापानो ! (ताभिः ऊतिभिः) = उन रक्षणों से (उ) = निश्चयपूर्वक (सु - आगतम्) = हमें उत्तमता से प्राप्त होओ । (याभिः) = जिनसे (धियः) = ज्ञानी पुरुषों को (कर्मन्) = कर्मों में (इष्टये) = इष्ट - प्राप्ति के लिए (अवथः) = आप रक्षित करते हो । प्राणसाधना से ज्ञान का विकास तो होता ही है , ये ज्ञानी पुरुष सदा कर्मों में प्रवृत्त रहते हैं और इष्ट - प्राप्ति के लिए समर्थ होते हैं ।

भावार्थ

भावार्थ - प्राणसाधना का पूरा लाभ तभी होता है जब हम शरीर आदि के उत्तम भरण का ध्यान करें और विषयों में आसक्त न हों । यह प्राणसाधना हमें ज्ञानी व कर्मनिष्ठ बनाएगी । यह ज्ञान और कर्मनिष्ठता हमें इष्ट स्थान पर पहुंचाते हैं ।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The duties of the teachers and the preachers are taught in the 2nd Mantra.

Prose order · अन्वय

O teachers and preachers who are givers of knowledge, persons who uphold and sustain people well, who are free from evils and are earnest, sit with you in your Car and listen to you attentively, as disciples listen to the words of an admirable teacher for instruction. Please come to us gracefully for giving us delight with all your protections, with which you preserve intellect in every noble deed.

Word meanings · पदार्थ

(अश्विना) विद्यादातारौ अध्यापकोपदेशकौ

= Teachers and preachers who are givers of knowledge.

(असश्चतः) असमेता दुर्व्यसनेभ्यः

= Free from all vices.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ