Ṛgveda 1.160.3 · Commentaries
स वह्निः॑ पु॒त्रः पि॒त्रोः प॒वित्र॑वान्पु॒नाति॒ धीरो॒ भुव॑नानि मा॒यया॑ । धे॒नुं च॒ पृश्निं॑ वृष॒भं सु॒रेत॑सं वि॒श्वाहा॑ शु॒क्रं पयो॑ अस्य दुक्षत ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।
पदार्थ
हे मनुष्यो ! (पवित्रवान्) जिसके बहुत शुद्ध कर्म वर्त्तमान (पित्रोः) तथा जो वायु और आकाश के (पुत्रः) सन्तान के समान वर्त्तमान है (सः) वह (वह्निः) पदार्थों की प्राप्ति करानेवाला अग्नि (भुवनानि) लोकों को (पुनाति) पवित्र करता है। जो (धेनुम्) गौ के समान वर्त्तमान वाणी (सुरेतसम्) सुन्दर जिसका बल जो (वृषभम्) सब लोकों को रोकनेवाला (पृश्निम्) सूर्य है उस (शुक्रम्) शीघ्रता करनेवाले को और (पयः) दूध को (च) और (विश्वाहा) सब दिनों को पवित्र करता है, जिसको (धीरः) ध्यानवान् पुरुष (मायया) उत्तम बुद्धि से जानता है (अस्य) उस अग्नि की उत्तेजना से अभीष्ट सिद्धि को तुम (दुक्षत) पूरी करो ॥ ३ ॥
भावार्थ
जैसे सूर्य समस्त लोकों को धारण करता और पवित्र करता है, वैसे सुपुत्र कुल को पवित्र करते हैं ॥ ३ ॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
पुनस्तमेव विषयमाह ।
अन्वय
हे मनुष्या पवित्रवान् पित्रोः पुत्र इव वर्त्तमानः स वह्निर्भुवनानि पुनाति। यो धेनुं सुरेतसं वृषभं पृश्निं शुक्रम्पयश्च विश्वाहा पुनाति। यं धीरो मायया जानात्यस्य सकाशादभीष्टसिद्धिं यूयं दुक्षत ॥ ३ ॥
पदार्थ
(सः) (वह्निः) वोढा (पुत्रः) अपत्यमिव (पित्रोः) वाय्वाकाशयोः (पवित्रवान्) बहूनि पवित्राणि कर्माणि विद्यन्ते यस्य सः (पुनाति) पवित्रीकरोति (धीरः) ध्यानवान् (भुवनानि) लोकान् (मायया) प्रज्ञया (धेनुम्) गामिव वर्त्तमानां वाणीम् (च) (पृश्निम्) सूर्यम् (वृषभम्) सर्वलोकस्तम्भकम् (सुरेतसम्) सुष्ठुबलम् (विश्वाहा) सर्वाणि दिनानि (शुक्रम्) आशुकरम् (पयः) दुग्धम् (अस्य) वह्नेः (दुक्षत) प्रदुग्ध। अत्र वाच्छन्दसीति भषभावः ॥ ३ ॥
भावार्थ
यथा सूर्य्यः सर्वाँल्लोकान् धरति पवित्रयति तथा सुपुत्राः कुलं शुन्धन्ति ॥ ३ ॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
‘धेनु, पृश्नि, सुरेतस्, वृषभ'
पदार्थ
१. गतमन्त्र के अनुसार द्यावापृथिवी की उत्तमता से (वपुष्मान्) = बननेवाला (सः) वह (वह्निः) = अपने कर्त्तव्यभार का उत्तमता से वहन करनेवाला होता है। (पित्रोः पुत्रः) = यह माता-पिता का सच्चा पुत्र होता है। द्यावापृथिवी दोनों के गुणों को लिये हुए होता है। द्युलोक के प्रकाश और पृथिवी की दृढ़ता से यह सम्पन्न होता है। (पवित्रवान्) = यह पवित्र जीवनवाला होता है। 'ब्रह्म और क्षत्र' के मेल में अपवित्रता सम्भव नहीं। (धीरः) = यह धीर-ज्ञानी पुरुष (भुवनानि) = सब लोकों व व्यक्तियों का (मायया) = ज्ञान से पुनाति पवित्र करनेवाला होता है । २. (धेनुं च पृश्निम्) = ओषधिरसों से आप्यायित करनेवाली इस पृथिवी को [धेट् आप्यायने, पृश्नि = the earth] तथा (सुरेतसं वृषभम्) = उत्तम शक्तिवाले, वृष्टि आदि से पृथिवी का सेचन करनेवाले धुलोक को यह (विश्वाहा) = सदा (अस्य शुक्रम्) = इसके [शुच्] दीप्त व शुद्ध करनेवाले (पयः) = ज्ञानदुग्ध को (दुक्षत) = अपने में पूरित करता है।
'धेनु, पृश्नि' आप्यायित करनेवाली पृथिवीमाता के ओषधिरसों का तथा द्युलोकस्थ सूर्यादि की रश्मियों का अथवा वृष्टिजल का यह सेवन करता है।
भावार्थ
भावार्थ - द्यावापृथिवी का सच्चा पुत्र ओषधिरसों का तथा सूर्यरश्मियों व वृष्टिजलों का प्रयोग करता हुआ अपने जीवन को शुक्र- दीप्त बनाता है ।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
English · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Change commentarySubject of the mantra · मन्त्रविषय
Ashvinau (father and mother) are praised.
Prose order · अन्वय
O men the fire that is the cause of many fine acts (like the Yajna), which is like the sun of the air and the sky, purifies all worlds. It is a man of meditation that knows with his wisdom the nature of noble speech. The sweet words are like a milch cow, like a m ty sun that is the support of all worlds, like the milk that makes man strong soon and purifies them. It is by meditating upon that Almighty God, that you can get your noble desires fulfilled.
Meaning · भावार्थ
As the sun upholds and purifies all worlds, so good sons purify the whole family.
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ