Ṛgveda 1.161.4 · Commentaries
च॒कृ॒वांस॑ ऋभव॒स्तद॑पृच्छत॒ क्वेद॑भू॒द्यः स्य दू॒तो न॒ आज॑गन् । य॒दावाख्य॑च्चम॒साञ्च॒तुरः॑ कृ॒तानादित्त्वष्टा॒ ग्नास्व॒न्तर्न्या॑नजे ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।
पदार्थ
हे (चकृवांसः) कर्म करनेवाले (ऋभवः) मेधावि सज्जनो ! (यः) जो (दूतः) दूत (नः) हमारे प्रति (आ, अजगन्) बार-बार प्राप्त होवे (स्थः) वह (क्व) कहाँ (अभूत्) उत्पन्न हुआ है (तत्, इत्) उस ही को विद्वानों के प्रति आप लोग (अपृच्छत) पूछो। जो (त्वष्टा) सूक्ष्मता करनेवाला (यदा) जब (चमसान्) मेघों को (अवाख्यत्) विख्यात करे तब वह (चतुरः) चार पदार्थों को अर्थात् वायु, अग्नि, जल और भूमि को (कृतान्) किये हुए अर्थात् पदार्थ विद्या से उपयोग में लिये हुए जाने (आत्) और (इत्) वही (ग्नासु) गमन करने योग्य भूमियों के (अन्तः) बीच यानों को (नि, आनजे) चलावे ॥ ४ ॥
भावार्थ
जो विद्वानों के समीप में उत्तम शिक्षा और विद्या को पाकर समस्त सिद्धान्तों के उत्तरों को जान कार्य्यों में अत्युत्तम योग करते हैं, वे बुद्धिमान् होते हैं ॥ ४ ॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
पुनस्तमेव विषयमाह ।
अन्वय
हे चकृवांस ऋभवो यो दूतो न आजगन् स्य सः क्वाभूदिति तदित्तमेव विदुषः प्रति भवन्तोऽपृच्छत। यस्त्वष्टा यदा चमसानवाख्यत्तदा स चतुरः कृतान् विजानीयादात्स इत् ग्नास्वन्तर्यानानि न्यानजे ॥ ४ ॥
पदार्थ
(चकृवांसः) कर्त्तारः (ऋभवः) मेधाविनः। ऋभुरिति मेधाविना०। निघं० ३। १५। (तत्) (अपृच्छत) पृच्छन्तु (क्व) कस्मिन् (इत्) एव (अभूत्) भवति (यः) (स्यः) (दूतः) (नः) अस्मान् (आ) (अजगन्) पुनः पुनः प्राप्नोति (यदा) (अवाख्यत्) प्रख्यापयेत् (चमसान्) मेघान् (चतुरः) वाय्वग्निजलभूमीः (कृतान्) (आत्) (इत्) (त्वष्टा) तनूकर्त्ता (ग्नासु) गन्तुं योग्यासु भूमिषु (अन्तः) मध्ये (नि) (आनजे) अस्येच्चालयेत् ॥ ४ ॥
भावार्थ
ये विद्वत्सनीडे सुशिक्षा विद्यां च प्राप्य सर्वसिद्धान्तोत्तराणि विज्ञाय कार्येषु संप्रयुञ्जते ते मेधाविनो जायन्ते ॥ ४ ॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
जीवन-परिष्कार
पदार्थ
१. गतमन्त्र में वर्णित कर्त्तव्यों को (चकृवांसः) = पालन करनेवाले (ऋभवः) = 'ऋभु, विश्वा और वाज' - ज्ञानदीप्त, ऐश्वर्यसम्पन्न, त्यागी (तत् अपृच्छत) = यह बात पूछते हैं कि (यः स्यः) = जो वह (दूतः) = प्रभु का सन्देश देनेवाला अग्नि (नः आजगन्) = हमें प्राप्त हुआ था (क्व इत् अभूत्) = वह कहाँ है ? ताकि हम उससे चर्चा करके यह जान सकें कि हमने कर्त्तव्यों को कहाँ तक निभाया है और हमें और क्या करना है ?
उससे ज्ञान प्राप्त करके हम अपने कर्त्तव्यों को पूर्ण करनेवाले बनें । २. इन कर्त्तव्यों को पूर्ण करने पर (यदा) = जब (त्वष्टा) = संसार का निर्माता - ज्ञानदीप्त प्रभु हमसे (कृतान्) = किये (चतुरः चमसान्) = चार चम्मचों को (अवाख्यत्) = देखता है, अर्थात् 'हमने इस जीवन को चारों आश्रमों में चलते हुए एक को चार भागों में बाँट-सा दिया है' – इस बात के देखने पर (आत् इत्) = शीघ्र ही वे निर्माता प्रभु (ग्नासु) = वेदवाणियों के (अन्तः) = अन्दर (नि आनजे) = हमारे जीवनों को निश्चय से अलंकृत करते हैं।
जब एक व्यक्ति कर्तव्य मार्ग पर चलने का प्रयत्न करता है तब प्रभु भी उसके सहायक बनते हैं और इसके जीवन को वेदवाणियों से परिष्कृत कर डालते हैं।
भावार्थ
भावार्थ- जब हम अपने जीवन को चारों आश्रमों में चलाने का संकल्प कर लेते हैं तब प्रभु हमारे जीवन को अलंकृत कर देते हैं।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
English · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Change commentarySubject of the mantra · मन्त्रविषय
The old theme is further developed.
Prose order · अन्वय
o wisemen ! you do noble deeds. I put to you some questions. Who is the communicator of truth that comes to us? Ask enlightened persons about him. When an analyzing scientist investigates about the clouds then he should know about four elements — air, fire, water and earth. It is after getting the knowledge of these four elements, that he is able to manifest good carriers on earth.
Meaning · भावार्थ
Those who utilize the knowledge and good education, they received it from the enlightened persons. They also get the answer of all questions regarding the fundamental principles, and become great geniuses.
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ