Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 1.171.2 · Commentaries

← Return to the mantra

ए॒ष वः॒ स्तोमो॑ मरुतो॒ नम॑स्वान्हृ॒दा त॒ष्टो मन॑सा धायि देवाः । उपे॒मा या॑त॒ मन॑सा जुषा॒णा यू॒यं हि ष्ठा नम॑स॒ इद्वृ॒धासः॑ ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

पदार्थ

हे (देवाः) कामना करते हुए (मरुतः) विद्वानो ! जिससे (एषः) यह (वः) तुम्हारा (नमस्वान्) सत्कारात्मक (हृदा) हृदयस्थ विचार से (तष्टः) विधान किया (स्तोमः) सत्कारात्मक स्तुति विषय (मनसा) मन से (धायि) धारण किया जाय (हि) उसी को (मनसा) मन से (जुषाणाः) सेवते हुए (यूयम्) तुम लोग (उप, आ, यात) समीप आओ और (नमसः) अन्नादि ऐश्वर्य की (इत्) ही (ईम्) सब ओर से (वृधासः) वृद्धि को प्राप्त वा उसको बढ़ानेवाले (स्थ) होओ ॥ २ ॥

भावार्थ

जो धार्मिक विद्वानों के शील को स्वीकार करते हैं, वे प्रशंसित होते हैं ॥ २ ॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

पुनस्तमेव विषयमाह ।

अन्वय

हे देवा मरुतो येनैष नमस्वान् हृदा तष्टः स्तोमो मनसा धायि तं हि मनसा जुषाणाः सन्तो यूयमुपा यात नमस इदीं वृधासः स्थ ॥ २ ॥

पदार्थ

(एषः) (वः) युष्माकम् (स्तोमः) स्तुतिविषयः (मरुतः) विद्वांसः (नमस्वान्) सत्कारात्मकः (हृदा) हृदयस्थेन (तष्टः) (विहितः) (मनसा) अन्तःकरणेन (धायि) ध्रियेत (देवाः) कामयमानाः (उप) (ईम्) सर्वतः (आ) (यात) समन्तात्प्राप्नुत (मनसा) चित्तेन (जुषाणाः) सेवमानाः (यूयम्) (हि) किल (स्थ) भवथ। अत्रान्येषामपीति दीर्घः। (नमसः) अन्नाद्यैश्वर्यस्य (इत्) एव (वृधासः) वर्द्धमाना वर्द्धयितारो वा ॥ २ ॥

भावार्थ

ये धार्मिकाणां विदुषां शीलं स्वीकुर्वन्ति ते प्रशंसिता भवन्ति ॥ २ ॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

श्रद्धा व इच्छापूर्वक किया गया स्तवन

पदार्थ

१. हे (मरुतः) = प्राणसाधक पुरुषो ! (एषः) = यह (वः स्तोमः) = तुम्हारा स्तवन (नमस्वान्) = नमस्वाला है। तुम नम्रतापूर्वक प्रभुस्तवन में प्रवृत्त होते हो । यह (हृदा तष्ट:) = हृदय से बनाया गया है। यह स्तवन हृदय के अन्तस्तल से [from the bottom of the heart] स्फुरित हुआ है। (मनसा धायि) = मन से धारण किया गया है। श्रद्धा व प्रबल इच्छा के साथ यह स्तुति की गई है। २. प्रभु कहते हैं कि (देवा:) = हे देववृत्ति के पुरुषो! (मनसा जुषाणा:) = मन से इस स्तवन का सेवन करते हुए तुम (ईम्) = निश्चय से (उप आयात) = मुझे समीपता से प्राप्त होओ। (यूयम्) = तुम (इत्) = निश्चयपूर्वक (हि) = ही (नमसः वृधासः) = नमन की वृत्ति के बढ़ानेवाले स्थ हो।

तुम अधिक और अधिक नमन की वृत्ति को अपने में बढ़ाते हो- इस नमन की वृत्ति द्वारा मेरे समीप आते जाते हो।

भावार्थ

भावार्थ - प्राणसाधक पुरुष नम्रतापूर्वक प्रभु का स्तवन करते हुए अधिकाधिक प्रभु के समीप आते जाते हैं ।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The attributes of the holy scholars.

Prose order · अन्वय

O Maruts (holy scholars) ! this my reverential praise is for you. It emanated in my heart and is here offered to you. Please accept it gladly. O mighty learned person ! you desire the welfare of all and come to us with intent mind to receive these glorifications. Verily you augment food and other kinds of wealth.

Meaning · भावार्थ

Those who emulate the character and conduct of the righteous, and learned persons, are admired everywhere.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ