Ṛgveda 1.174.9 · Commentaries
त्वं धुनि॑रिन्द्र॒ धुनि॑मतीर्ऋ॒णोर॒पः सी॒रा न स्रव॑न्तीः । प्र यत्स॑मु॒द्रमति॑ शूर॒ पर्षि॑ पा॒रया॑ तु॒र्वशं॒ यदुं॑ स्व॒स्ति ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
अब प्रकारान्तर से राजधर्म विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।
पदार्थ
हे (इन्द्र) सूर्य के समान वर्त्तमान (धुनिः) शत्रुओं को कंपानेवाले ! (त्वम्) आप बिजुलीरूप सूर्यमण्डलस्थ अग्नि जैसे (धुनिमतीः) कंपते हुए (अपः) जलों को वा बिजुलीरूप जठराग्नि जैसे (स्रवतीः) चलती हुई (सीराः) नाड़ियों को (न) वैसे प्रजाजनों को (प्राणोः) प्राप्त हूजिये। हे (शूर) शत्रुओं की हिंसा करनेवाले ! (यत्) जो आप (समुद्रम्) समुद्र को (अति, पर्षि) अतिक्रमण करने उतरि के पार पहुँचते हो सो (यदुम्) यत्नशील और (तुर्वशम्) जो शीघ्र कार्यकर्त्ता अपने वश को प्राप्त हुआ उस जन को (स्वस्ति) कल्याण जैसे हो वैसे (पारय) समुद्रादि नद के एक तट से दूसरे तट को झटपट पहुँचवाइये ॥ ९ ॥
भावार्थ
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। जैसे शरीरस्थ बिजुलीरूप अग्नि नाड़ियों में रुधिर को पहुँचाती है और सूर्यमण्डल जल को जगत् में पहुँचाता है, वैसे प्रजाओं में सुख को प्राप्त करावें और दुष्टों को कंपावें ॥ ९ ॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
अथ प्रकारान्तरेण राजधर्मविषयमाह ।
अन्वय
हे इन्द्र धुनिस्त्वं विद्युदग्निर्धुनिमतीरपः स्रवन्तीः सीरा न प्रजाः प्रार्णोः। हे शूर यद्यस्त्वं समुद्रमति पर्षि स यदुन्तुर्वशं स्वस्ति पारय ॥ ९ ॥
पदार्थ
(त्वम्) (धुनिः) कम्पकः (इन्द्र) सूर्य्यवद्वर्त्तमान (धुनिमतीः) कम्पयुक्ताः (ऋणोः) प्राप्नुयाः (अपः) जलानि (सीराः) नाडीः (न) इव (स्रवन्तीः) गच्छन्तीः (प्र) (यत्) यः (समुद्रम्) (अति) (शूर) शत्रुहिंसक (पर्षि) सिक्तमुदकम् (पारय) तीरे प्रापय। अत्रान्येषामपीति दीर्घः। (तुर्वशम्) यस्तूर्णकारी वशंगतस्तं मनुष्यम् (यदुम्) यत्नशीलम् (स्वस्ति) सुखम् ॥ ९ ॥
भावार्थ
अत्रोपमालङ्कारः। यथा शरीरस्था विद्युन्नाडीषु रुधिरं गमयति सूर्यो जलं च जगति प्रापयति तथा प्रजासु सुखं गमयेद्दुष्टान् कम्पयेत् ॥ ९ ॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
समुद्र के पार
पदार्थ
१. हे (इन्द्र) = शत्रुओं को दूर भगानेवाले प्रभो ! (त्वं धुनिः) = आप हमारे काम-क्रोधादि शत्रुओं को कम्पित करनेवाले हैं। आप (सीराः न स्त्रवन्तीः) = नदियों की भाँति निरन्तर बहनेवाले (धुनिमती:) = काम-क्रोधादि को कम्पित करनेवाले (अपः) = कर्मों को (ऋणो:) = [अगमय:] प्राप्त कराइए । हम आपकी कृपा से (स्वभावतः) = इस प्रकार अपने नियत कर्मों को करनेवाले हों, जैसे नदियाँ स्वाभाविक रूप में बहती चलती हैं।
यह निरन्तर कर्मों में लगे रहना हमें वासनाओं का शिकार होने से बचाता है। क्रियाशीलतारूप वज्र को हाथ में लेकर हम इन शत्रुओं को कम्पित करनेवाले होते हैं । २. हे शूर हमारी वासनाओं को शीर्ण करनेवाले प्रभो! आप (यत्) = जब (समुद्रम्) = [कामो हि समुद्रः -अनन्तत्वात्] इस कामसमुद्र के (अतिपर्षि) = हमें पार ले जाते हैं तो (तुर्वशम्) = त्वरा से इनको वश में करनेवाले (यदुम्) = यत्नशील पुरुष को (स्वस्ति) = मङ्गल के लिए (प्रपारया) = प्रकृष्टतया पार ले जाते हैं।
'अत्रा जहाम अशिवा ये असन्' – सब अशिवों को हम यहाँ इस पार ही छोड़ जाते हैं और 'शिवान् वयमुत्तरेमाभि वाजान्' परले पार शिवशक्तियों को प्राप्त करनेवाले होते हैं। प्रभु उसी को इस काम-समुद्र से पार ले चलते हैं जो 'तुर्वश' (फुर्तीला) व 'यदु' (यत्नशील) बनता है ।
भावार्थ
भावार्थ- हम क्रियाशीलता के द्वारा कामादि शत्रुओं को कम्पित करके दूर करनेवाले हो।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
English · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Change commentarySubject of the mantra · मन्त्रविषय
The duties of a king are mentioned.
Prose order · अन्वय
O Indra! you are the Chief Commander of the army and full of splendor like the sun. You ary terrifier to your foes, like the thunderbolt in the solar world, which brings the stirring water. Approach your subjects. O destroyer of your foes! you have made comfortable arrangements and industrious naval force.
Meaning · भावार्थ
As the sun brings water to the world through rains, in the same manner, a king should convey happiness to his subjects and should make the wicked tremble before him.
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ