Ṛgveda 2.26.2 · Commentaries
यज॑स्व वीर॒ प्र वि॑हि मनाय॒तो भ॒द्रं मनः॑ कृणुष्व वृत्र॒तूर्ये॑ । ह॒विष्कृ॑णुष्व सु॒भगो॒ यथास॑सि॒ ब्रह्म॑ण॒स्पते॒रव॒ आ वृ॑णीमहे ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है।
पदार्थ
हे (वीर) शुभगुणों में व्याप्त होनेवाले विद्यार्थिजन तू (मनायतः) अपने को मनन का आचरण करते हुए (ब्रह्मणः) वेदादि शास्त्रों की (पतेः) पालना करनेवाले (मनायतः) अपने को मनन विचार का आचरण करनेवाले जन से विद्याओं को (प्र,विहि) अच्छे प्रकार प्राप्त हो धर्म का (यजस्व) सङ्ग कर (मनः) मन को (भद्रम्) कल्याणकारी (कृणुष्व) कर (सुभगः) सुन्दर ऐश्वर्यवाला हुआ (वृत्रतूर्ये) शत्रुओं का जहाँ वध होता उस सङ्ग्राम में (हविः) दान को (कृणुष्व) कर (यथा) जैसे तू (अससि) हो वैसे हम लोग (अवः) रक्षा को (आ,वृणीमहे) अच्छे प्रकार स्वीकार करें ॥२॥
भावार्थ
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। जो मनुष्य अपने मनों को अतिकल्याणकारी मार्ग में प्रवृत्त कर सब कार्यों को सिद्ध करते हैं, वे कृतकृत्य होते हैं ॥२॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
पुनस्तमेव विषयमाह।
अन्वय
हे वीर त्वं ब्रह्मणस्पतेर्मनायतो जनाद्विद्याः प्रविहि। धर्मं यजस्व भद्रं मनः कृणुष्व सुभगः सन् वृत्रतूर्ये हविः कृणुष्व यथा त्वमससि तथा वयमव आ वृणीमहे ॥२॥
पदार्थ
(यजस्व) सङ्गच्छस्व (वीर) शुभगुणेषु व्यापनशील (प्र) (विहि) प्राप्नुहि। अत्र वर्णव्यत्ययेन ह्रस्वम् (मनायतः) आत्मनो मन आचरतः (भद्रम्) कल्याणकरम् (मनः) (कृणुष्व) (वृत्रतूर्य्ये) शत्रुवधे (हविः) दानम् (कृणुष्व) (सुभगः) शोभनैश्वर्य्यः (यथा) (अससि) स्याः (ब्रह्मणः) (पतेः) (अवः) रक्षणम् (आ) (वृणीमहे) ॥२॥
भावार्थ
अत्रोपमालङ्कारः। ये मनुष्याः स्वकीयानि मनांसि कल्याणतमे मार्गे प्रवर्त्त्य सर्वाणि कार्य्याणि साध्नुवन्ति, ते कृतकृत्या भवन्ति ॥२॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
भद्रं मनः कृणुष्व
पदार्थ
१. प्रभु इस भक्त से कहते हैं कि हे वीर शत्रुओं को नष्ट करनेवाले ! (यजस्व) = तू यज्ञशील हो। (मनायतः) = अभिमन्यमान–अभिमानयुक्त–शत्रुओं के प्रति (प्रविहि) = प्रकर्षेण युद्ध के लिए जानेवाला हो । (मनः भद्रं कृणुष्व) = अपने मन को भद्र बना। २. (वृत्रतूर्ये) = वासना के हिंसन के निमित्त (हविः कृणुष्व) = सदा दानपूर्वक अदन करनेवाला बन । (यथा) = जिससे तू (सुभगः) = उत्तम सौभाग्यवाला अससि होता है। दानपूर्वक अदन से ही जीवन सुन्दर बनता है। अन्यथा यह जीवन असुर बन जाता है। असुर यज्ञ न करके सब स्वयं खा जाते हैं । ३. इस प्रकार दानपूर्वक अदन करते हुए हम (ब्रह्मणस्पतेः) = ज्ञान के स्वामी प्रभु के (अवः) = रक्षण की (आवृणीमहे) प्रार्थना करते हैं।
भावार्थ
भावार्थ- हम यज्ञशील हों। यज्ञशीलपुरुष ही प्रभुरक्षा का पात्र होता है।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
English · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Change commentarySubject of the mantra · मन्त्रविषय
The duties of the learned are further elaborated.
Prose order · अन्वय
O pupil | you are endowed with fine virtues and you should perform noble deeds. While leading your life in accordance with the Vedic dictates, you should get at the thorough knowledge from those who first conceive and then act thoughtfully. In the company of pious persons and keeping your mind pure, you should always conduct welfare activities. Thus nicely prosperous, you should give away the wealth at the site of the battle. Emulating your example, we seek and accept your protectives.
Meaning · भावार्थ
Those who dedicate themselves for the welfare of others, their all the desires are fulfilled.
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ