Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 2.38.5 · Commentaries

← Return to the mantra

नानौकां॑सि॒ दुर्यो॒ विश्व॒मायु॒र्वि ति॑ष्ठते प्रभ॒वः शोको॑ अ॒ग्नेः । ज्येष्ठं॑ मा॒ता सू॒नवे॑ भा॒गमाधा॒दन्व॑स्य॒ केत॑मिषि॒तं स॑वि॒त्रा ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है।

पदार्थ

हे मनुष्यो जहाँ (नाना) अनेक प्रकार के (दुर्य्यः) द्वारवान् (ओकांसि) घर हैं वा जहाँ (सवित्रा) सूर्य्यलोक के साथ (अग्नेः) बिजली आदि रूप अग्नि से (विश्वम्) समस्त (आयुः) जीवन को (वि,तिष्ठते) विशेषता से स्थिर करता है तथा (प्रभवः) उत्पत्ति और (शोकः) मरण भी होता है जहाँ (माता) जननी (सूनवे) सन्तान के लिये (ज्येष्ठम्) प्रशंसनीय (भागम्) भाग को और (अनु,अस्य) अनुकूल इस सन्तान को (इषितम्) इष्ट अभीष्ट चाहे हुये (केतम्) विज्ञान को (आ,अधात्) अच्छे प्रकार धारण करती उसमें वा इस जगत् में यथावत् वर्त्ताव करना चाहिये ॥५॥

भावार्थ

हे मनुष्यो ! जो तुम्हारे जन्म हुए तो मरण भी होगा इसके बीच सब तुओं में सुख देनेवाले घरों को बनाकर विद्यावृद्धि के लिये पाठशालायें बनाये, अपने कन्या और पुत्रों को विद्या और उत्तम शिक्षायुक्त कर पूर्ण आयु को भोग के यश का विस्तार करना चाहिये ॥५॥

Other wording in the collection

भावार्थ

हे मनुष्यो ! जो तुम्हारे जन्म हुए तो मरण भी होगा इसके बीच सब ऋतुओं में सुख देनेवाले घरों को बनाकर विद्यावृद्धि के लिये पाठशालायें बनाये, अपने कन्या और पुत्रों को विद्या और उत्तम शिक्षायुक्त कर पूर्ण आयु को भोग के यश का विस्तार करना चाहिये ॥५ ॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

पुनस्तमेव विषयमाह।

अन्वय

हे मनुष्या यत्र नाना दुर्य्य ओकांसि सन्ति यत्र सवित्रा सदाग्नेर्विश्वमायुर्वितिष्ठते प्रभवः शोकश्च भवति यत्र माता सूनवे ज्येष्ठं भागमन्वस्येषितं केतमाधात्तस्मिन् वाऽस्मिन् जगति यथावद्वर्त्तितव्यम् ॥५॥

पदार्थ

(नाना) अनेकानि (ओकांसि) समवेतानि गृहाणि (दुर्य्यः) द्वारवन्ति (विश्वम्) सर्वम् (आयुः) जीवनम् (वि) तिष्ठते (प्रभवः) उत्पत्तिः (शोकः) मरणम् (अग्नेः) विद्युदादिरूपात् (ज्येष्ठम्) प्रशस्यम् (माता) जननी (सूनवे) सन्तानाय (भागम्) भजनीयम् (अधात्) (अनु) (अस्य) सन्तानस्य (केतम्) विज्ञानम् (इषितम्) इष्टम् (सवित्रा) सूर्येण सह ॥५॥

भावार्थ

हे मनुष्या यदि भवतां जन्मानि जातानि तर्हि मरणमपि भविष्यत्यत्र सर्वर्त्तुसुखानि गृहाणि विधाय विद्यावृद्धये पाठशाला निर्माय स्वकन्याः पुत्राँश्च विद्यासुशिक्षायुक्तान् कृत्वा पूर्णमायुर्भुक्त्वा यशो विस्तार्यम् ॥५॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

अग्निहोत्र

पदार्थ

१. सूर्योदय के होने पर (नाना ओकांसि) = पृथक्-पृथक् घरों में (दुर्यः) = प्रत्येक घर का हित करनेवाला (अग्नेः प्रभवः शोकः) = अग्नि से उत्पन्न होनेवाला तेज (विश्वम् आयु:) = सम्पूर्ण जीवन में अर्थात् आजीवन (वितिष्ठते) = स्थित होता है। इस वाक्य में निम्न बाते स्पष्ट हैं-[क] अग्निहोत्र प्रत्येक घर में होना चाहिए। [ख] यह अग्निहोत्र की अग्नि का तेज घर के लिए रोगकृमि विनाश द्वारा अत्यन्त हितकर है। [ग] अग्निहोत्र जन्मभर करना ही चाहिए 'जरया ह्येवास्मान्मुच्यते मृत्युना वा' । २. इस अग्निहोत्र के होने से (माता) = पृथिवी-यह भूमिमाता (सूनवे) = अपने इस यज्ञशील पुत्र के लिए (ज्येष्ठं भागम्) = श्रेष्ठ सेवनीय अन्न को [भज सेवायाम्] (आधात्) = धारण करती है और (अनु) = इस सेवनीय अन्न के (पश्चात् सवित्रा) = इस कर्मों में प्रेरक सूर्य देव से (अस्य केतम्) = इस का ज्ञान (इषितम्) = प्रेरित किया जाता है, अर्थात् सूर्य इसके मस्तिष्क को उज्ज्वल बनाता है।

भावार्थ

भावार्थ- सूर्योदय होने पर जब घर-घर में अग्निहोत्र होते हैं तो पृथिवी में उत्तम अन्न उत्पन्न होता है और सूर्य हमारी बुद्धि को बढ़ानेवाला होता है।

अन्य संदर्भ

सूचना- यहाँ सूर्य का बुद्धि के साथ सम्बन्ध स्पष्ट है।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The importance of the sun is emphasized.

Prose order · अन्वय

O men ! you should deal with one another properly in this world. There are various dwellings with many doors and where with the help of the sun and fire in the form of electricity etc. all the symptoms of life are maintained. In this world of birth and death, the mother imparts the best and the most acceptable knowledge to her issues.

Meaning · भावार्थ

O men ! on having birth, you will have to pass away from the world one day or the other. You should build houses that are pleasant and are comfortable during all the seasons. You should establish schools for imparting of the knowledge to turn your sons and daughters well-educated and cultured to live up to the ripe old age (at least one hundred years) and should earn good reputation.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ