Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 3.27.1 · Commentaries

← Return to the mantra

प्र वो॒ वाजा॑ अ॒भिद्य॑वो ह॒विष्म॑न्तो घृ॒ताच्या॑ । दे॒वाञ्जि॑गाति सुम्न॒युः ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

अब पन्द्रह ऋचावाले सत्ताईसवें सूक्त का प्रारम्भ है। उसके प्रथम मन्त्र से विद्वानों को क्या करना चाहिये, इस विषय को कहते हैं।

पदार्थ

हे मनुष्यो ! जो (वः) आप लोगों के (अभिद्यवः) चारों ओर से प्रकाशमान (हविष्मन्तः) बहुत सी देने योग्य वस्तुओं से युक्त (वाजाः) विज्ञान आदि पदार्थ (घृताच्या) जल को प्राप्त होनेवाली रात्रि के सहित वर्त्तमान हैं उनसे युक्त जो (सुम्नयुः) अपने सुख का अभिलाषी (देवान्) विद्वानों की (प्र, जिगाति) उत्तम प्रकार स्तुति करता है, उन विद्वानों और स्तुतिकारक उस पुरुष को आप लोग प्राप्त होओ ॥१॥

भावार्थ

जैसे दिन में पदार्थ सूखते और रात्रि में गीले होते हैं, उसी प्रकार जो अपने पदार्थ हैं, वे औरों के और जो औरों के हैं, वे अपने हैं, इस प्रकार सुख की इच्छा से विद्वानों का सङ्ग करना चाहिये ॥१॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

अथ विद्वद्भिः किं कार्यमित्याह।

अन्वय

हे मनुष्यो ये वोऽभिद्यवो हविष्मन्तो वाजा घृताच्या सह वर्त्तन्ते तैर्युक्तो यः सुम्नयुर्देवान् प्रजिगाति तांस्तं च यूयं प्राप्नुत ॥१॥

पदार्थ

(प्र) (वः) युष्माकम् (वाजाः) विज्ञानाद्यः पदार्थाः (अभिद्यवः) अभितः प्रकाशमानाः (हविष्मन्तः) बहूनि हवींषि देयानि वस्तूनि विद्यन्ते येषु ते (घृताच्या) या घृतमुदकमञ्चति प्राप्नोति तथा रात्र्या (देवान्) (जिगाति) स्तौति (सुम्नयुः) य आत्मनः सुम्नं सुखमिच्छुः ॥१॥

भावार्थ

यथा दिवसे पदार्थाः शुष्का भवन्ति तथैव रात्रावार्द्रा जायन्ते तथैव ये स्वकीयाः पदार्थास्तेऽन्येषां येऽन्येषां ते स्वकीयाः सन्तीति सुखेच्छया विद्वत्सङ्गः कर्त्तव्यः ॥१॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

शक्ति, ज्ञान व त्याग

पदार्थ

[१] प्रभु उपासकों से कहते हैं कि (वः) = तुम्हारे (वाजा:) = बल (अमिद्यवः) = प्रकाश की ओर चलनेवाले हैं, अर्थात् तुम्हारी शक्ति ज्ञानप्राप्ति के लिए सहायक हो। शक्ति स्वयं अपने में साध्य न होकर ज्ञान के लिए साधनभूत हो। ये बल (घृताच्या) = मलों के क्षरण व ज्ञानदीप्ति द्वारा [घृत + अञ्च्, घृ क्षरणदीप्त्योः] (हविष्मन्तः) = त्याग की वृत्तिवाले हों, अर्थात् तुम शक्तियों को प्राप्त करके शरीर को रोगों से रहित रखते हुए तथा मस्तिष्क को ज्ञानदीप्त बनाते हुए हृदयों में त्याग की वृत्तिवाले बनो।

तुम सदा दानपूर्वक अदन करनेवाले हों-यज्ञशेष के सेवन की वृत्तिवाले बनो। [२] (सुम्नयुः) = [सुम्न- happiness] आनन्द की कामनावाला व्यक्ति (देवान् जिगाति) = दिव्यगुणों की ओर गति करता है, अर्थात् जो भी जीवन को वास्तविक आनन्द से परिपूर्ण करना चाहता है, वह उत्तम गुणों से जीवन को अलंकृत करने का प्रयत्न करता है। सब से प्रथम यह आवश्यक है कि – [क] शक्ति का सम्पादन किया जाए [वाजा:] ।

बिना शक्ति के गुण निराधार रहते हैं शक्ति के साथ ही गुणों का होना सम्भव है। शक्ति को प्राप्त करके, [ख] हम ज्ञान के संचयी बनें [अभि द्यव:] ज्ञान ही हमारे जीवन को पवित्र करता है। [ग] इस ज्ञान को प्राप्त करके हम त्याग की वृत्तिवाले हों। [हविष्मन्तः] त्याग के अभाव में ज्ञान का क्या महत्त्व है ? त्याग से ही तो हम परमात्मा को प्राप्त करेंगे।

भावार्थ

भावार्थ- हम 'शक्ति, ज्ञान व त्याग' के उपासक हों। इनको प्राप्त करना ही हमारा लक्ष्य हो।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

What should the enlightened persons do is told.

Prose order · अन्वय

O men! you should approach the person who is desirous of attaining true happiness, is blessed with knowledge and other qualities shining from all sides. It possess many worth-giving articles for the one, who sits for meditation at night and glorifies God.

Meaning · भावार्थ

As the things are dry in the day time, they are wet at night. In the same manner, those persons who desire to attain happiness should seriously consider sharing of their own articles with others. Exactly it is vice versa also; but it should be rare and when absolutely necessary to use or share others' articles. They should invariably have the association of the scholars.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ