Ṛgveda 3.54.19 · Commentaries
दे॒वानां॑ दू॒तः पु॑रु॒ध प्रसू॒तोऽना॑गान्नो वोचतु स॒र्वता॑ता । शृ॒णोतु॑ नः पृथि॒वी द्यौरु॒तापः॒ सूर्यो॒ नक्ष॑त्रैरु॒र्व१॒॑न्तरि॑क्षम् ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं।
पदार्थ
हे (पुरुध) बहुतों को धारण करनेवाले (देवानाम्) विद्वानों के (दूतः) सत्य और असत्य समाचार के देनेवाले (प्रसूतः) उत्पन्न आप (सर्वताता) सबको ही (अनागान्) अपराध से रहित (नः) हम लोगों को भूमि आदि की विद्याओं का (वोचतु) उपदेश दीजिये और (नक्षत्रैः) कारणरूप से नहीं नाश होनेवालों के साथ (उरु) व्यापक (अन्तरिक्षम्) आकाश के सदृश नहीं हिलना (सूर्य्यः) सूर्य्य के समान विद्या का प्रकाश (पृथिवी) भूमि के सदृश क्षमा और (द्यौः) बिजुली के सदृश विद्या (उत) और (आपः) जलों के सदृश शान्ति (नः) हम लोगों को प्राप्त हो और हम लोगों के वचनों को (शृणोतु) सुनो ॥१९॥
भावार्थ
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। धर्म्मसभा के अधिकृत लोगों के आधीन में वर्त्तमान उपदेश देनेवाले सबको सत्य और असत्य का उपदेश देकर धर्मात्मा करें और उनके प्रश्नों को सुनके समाधान करें और पृथिवी आदिकों के समीप से क्षमा आदि गुणों का ग्रहण करके अन्यों को ग्रहण करा पाखण्ड का नाश और धर्म को प्राप्त कराके सबको श्रेष्ठ करें ॥१९॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
पुनस्तमेव विषयमाह।
अन्वय
हे पुरुध देवानां दूतः प्रसूतो भवान्त्सर्वताता नागान्नः पृथिव्यादिविद्या वोचतु। नक्षत्रैस्सहोर्वन्तरिक्षं सूर्य्यः पृथिवी द्यौरुतापो नः प्राप्नोतु अस्माकं वचांसि शृणोतु ॥१९॥
पदार्थ
(देवानाम्) विदुषाम् (दूतः) सत्याऽसत्यसमाचारदाता (पुरुध) यः पुरून् दधाति तत्सम्बुद्धौ (प्रसूतः) उत्पन्नः (अनागान्) अनपराधिनः (नः) अस्मान् (वोचतु) उपदिशतु (सर्वताता) सर्वानेव (शृणोतु) (नः) अस्मान् (पृथिवी) भूमिरिव क्षमा (द्यौः) विद्युदिव विद्या (उत) (आपः) जलानीव शान्तिः (सूर्य्यः) सवितेव विद्याप्रकाशः (नक्षत्रैः) कारणरूपेणाविनश्वरैः (उरु) व्यापकम् (अन्तरिक्षम्) आकाशमिवाऽक्षोभता ॥१९॥
भावार्थ
अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। ये धर्मसभाऽधिकृतानां प्रेष्या उपदेशका सर्वान्त्सत्याऽसत्ये उपदिश्य धर्मात्मनः सम्पादयन्तु तेषां प्रश्नाञ्छ्रुत्वा समादधतु पृथिव्यादीनां सकाशात् क्षमादिगुणान् गृहीत्वाऽन्यान् ग्राहयित्वा पाखण्डं विनाश्य धर्मं प्रापय्य सर्वाञ्छिष्टान् कुर्वन्तु ॥१९॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
निष्पाप जीवन
पदार्थ
[१] (देवानां दूत:) = देवों का सन्देशवाहक वह प्रभु, देवों के लिए सन्देश को प्राप्त करानेवाला वह प्रभु (पुरुध) = अनेक प्रकार से (प्रसूत:) = हृदयों में प्रेरणा देनेवाला [प्रकृतं सूतं यस्य] है। वह (न:) = हमें (सर्वताता) = सब शक्तियों के विस्तार के निमित्त (अनागान् वोचतु) = इस प्रकार उपदेश करें कि हमारा जीवन निष्पाप बने । [२] (पृथिवी) = यह पृथिवी, (द्यौः) = द्युलोक (उत) = और (आपः) = जल, (सूर्यः) = सूर्य, (नक्षत्रैः) = नक्षत्रों के साथ (उरु अन्तरिक्षम्) = यह विशाल अन्तरिक्ष (नः) = हमारी (शृणोतु) = इस प्रार्थना को सुनें।
सारा संसार हमारे लिए इस प्रकार अनुकूल हो कि हम प्रभु - प्रेरणा को सुनते हुए जीवन को निष्पाप बना पाएँ। इस निष्पाप जीवन में पृथिवी की तरह हम दृढ़ शरीरवाले बनें, द्युलोक की तरह दीप्त मस्तिष्कवाले हों, जलों की तरह रसमयी वाणीवाले हों, सूर्य की तरह ('पश्य सूर्यस्य श्रोमाणं यो न तन्द्रयते चरन्') आलस्यशून्य गतिवाले होकर चमकें, नक्षत्रों की तरह अपने मार्ग पर आक्रमण करनेवाले हों और अन्ततः इस विशाल अन्तरिक्ष की तरह अपने हृदयान्तरिक्ष को विशाल बनाएँ ।
भावार्थ
भावार्थ- हम प्रभु प्रेरणा को सुनते हुए जीवनों को निष्पाप बनाने का प्रयत्न करें।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
English · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Change commentarySubject of the mantra · मन्त्रविषय
The duties of the enlightened persons are highlighted.
Prose order · अन्वय
O upholder or sustainer of many ! you are the messenger of the enlightened persons and tell the story of truth and untruth with the consequences and morals. Give instructions to us who are sinless, about the science of the earth and other objects. Along with constellations which are imperishable in their causal form, let us attain forgiveness like the earth, vidya (knowledge) shining like the electricity, freedom from restlessness like the firmament, the light of knowledge like the sun and peace like water. Listen to our words of prayer.
Meaning · भावार्थ
It is the duty of the preachers appointed by the authorities of the Dharma Sabha to make all persons righteous by preaching what is truth and untruth. They should solve their problems after hearing them properly. Let them take forgiveness and other virtues from the earth and prompt others to do likewise, destroying all sort of hypocrisy, leading men to Dharma (righteousness) and thus make all happy.
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ