Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 3.55.6 · Commentaries

← Return to the mantra

श॒युः प॒रस्ता॒दध॒ नु द्वि॑मा॒ताऽब॑न्ध॒नश्च॑रति व॒त्स एकः॑ । मि॒त्रस्य॒ ता वरु॑णस्य व्र॒तानि॑ म॒हद्दे॒वाना॑मसुर॒त्वमेक॑म् ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

0

पदार्थ

हे मनुष्यो ! जो (परस्तात्) दूसरे देश में (शयुः) व्याप्त होकर शयन करनेवाला (द्विमाता) दो वायु और आकाश माता हैं जिस अग्नि के वह (अबन्धनः) जो बन्धनरहित वह (वत्सः) पुत्र के सदृश वर्त्तमान (एकः) सहायरहित (नु, चरति) शीघ्र चलता है (अध) इसके अनन्तर जो (देवानाम्) विद्वानों का (महत्) बड़ा (एकम्) सहायरहित तेज (असुरत्वम्) फेंकनापन (ता) वे (व्रतानि) सत्यभाषण आदि कर्म (मित्रस्य) मित्र और (वरुणस्य) सबमें उत्तम और संसार के प्रबन्ध करनेवाले परमात्मा के हैं, ऐसा जानना चाहिये ॥६॥

भावार्थ

हे मनुष्यो ! जो कुछ इस संसार में सूर्य्य आदि वस्तु और जो इस संसार में अनेक प्रकार की रचना हैं और जो विचित्ररूप स्वाद आदि वर्त्तमान है और सब अपने-अपने मण्डल में घूमते हैं, प्रलय से प्रथम नहीं नष्ट होते हैं, वे ये परमात्मा के कर्म हैं, यह जानना चाहिये ॥६॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

0

अन्वय

हे मनुष्या यः परस्ताच्छयुर्द्विमाताऽबन्धनो वत्स इवैको नु चरत्यध यद्देवानान्महदेकमसुरत्वं चरति ता व्रतानि मित्रस्य वरुणस्य परमात्मनः सन्तीति वेद्यम् ॥६॥

पदार्थ

(शयुः) योऽभिव्याप्य शेते (परस्तात्) परस्मिन् देशे (अध) अथ (नु) (द्विमाता) द्वे वाय्वाकाशौ मातरौ यस्याऽग्नेः सः (अबन्धनः) यो बध्नाति तद्भिन्नः (चरति) गच्छति (वत्सः) पुत्रइव वर्त्तमानः (एकः) असहायः (मित्रस्य) सृहृदः (ता) तानि (वरुणस्य) सर्वोत्तमस्य जगत्प्रबन्धकस्य (व्रतानि) सत्यभाषणादीनि कर्माणि। व्रतमिति कर्मना०। निघं० २। १। (महत्) (देवानाम्) विदुषाम् (असुरत्वम्) प्रक्षेप्तृत्वम् (एकम्) असहायं तेजः ॥६॥

भावार्थ

हे मनुष्या यत्किञ्चिदत्र जगति सूर्य्यादि वस्तु या अत्र विविधा रचनाः सन्ति यच्च विचित्ररूपं स्वादादिकं वर्त्तते सर्वे स्वस्वपरिधौ भ्रमन्ति प्रलयात्प्राक् न विनश्यन्ति तानीमानि परमात्मनः कर्माणि सन्तीति वेदितव्यम् ॥६॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

'तदु सर्वस्य अस्य बाह्यतः'

पदार्थ

[१] वह प्रभु गतमन्त्र के अनुसार 'आक्षित्' हैं, ब्रह्माण्ड के सारे पदार्थों में हैं, परन्तु (परस्तात्) = इस ब्रह्माण्ड से परे भी (शयुः) = वे निवास करते हैं 'एतावान् अस्य महिमा अतो ज्यायाँश्च पूरुष: ' 'अत्यतिष्ठद् दशांगुलम्' । (अध) = अब (नु) = निश्चय से (द्विमाता) = वे प्रभु द्यावापृथिवी दोनों के-निर्माता हैं, अथवा चराचर का निर्माण करनेवाले हैं। वे (एक:) = अद्वितीय (अबन्धन:) = सबका भरण करते हुए भी इसमें न फँसे हुए 'असक्तं सर्वभृच्चैव' (वत्सः) = वेदज्ञान का उच्चारण करनेवाले प्रभु (चरति) = सर्वत्र गति कर रहे हैं ।

[२] (ता) = वे सब दृश्यमान सूर्यादि पिण्डों के (व्रतानि) = निर्माणरूप कार्य उस (मित्रस्य) = सबके प्रति स्नेह करनेवाले (वरुणस्य) = पाप से रोकनेवाले प्रभु के हैं। प्रभु ने ही इन सबको बनाया है। प्रभु ही वस्तुत: सूर्यादि द्वारा दीप्ति दे रहे हैं। सूर्यादि सब पिण्डों में प्रभु की ही शक्ति काम कर रही है। इन सूर्यादि देवों का प्राणशक्ति संचार का कार्य अद्भुत व महान् है।

भावार्थ

भावार्थ- प्रभु ब्रह्माण्ड से परे भी हैं। सबका धारण करते हुए भी असक्त हैं। सूर्यादि द्वारा प्रभु ही दीप्ति दे रहे हैं ।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The subject of Agni further proceeds.

Prose order · अन्वय

O men ! the Agni (sun) has two mothers (origins) in the form of air and either (Akasha). It exists in distant and moves like a Child without any limitation. It follows the great might of the divine powers. These all are the great deeds, like truth etc., of God, Who is the friend of all and directs the world in the best way. This fact all of you should keep in mind.

Meaning · भावार्थ

O men! what ever objects are in the world, like the sun and other luminaries and whatever is the manifold creation, it does not perish altogether before dissolution. All these are the great acts of God-the Supreme Being.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ