Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 1.28.3 · Commentaries

← Return to the mantra

यत्र॒ नार्य॑पच्य॒वमु॑पच्य॒वं च॒ शिक्ष॑ते । उ॒लूख॑लसुताना॒मवेद्वि॑न्द्र जल्गुलः ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

अब अगले मन्त्र में यह विद्या कैसे ग्रहण करनी चाहिये, इस विषय का उपदेश किया है॥

पदार्थ

हे (इन्द्र) इन्द्रियों के स्वामी जीव ! तू (यत्र) जिस कर्म में घर के बीच (नारी) स्त्रियाँ काम करनेवाली अपनी संगी स्त्रियों के लिये (उलूखलसुतानाम्) उक्त उलूखलों से सिद्ध की हुई विद्या को (अपच्यवम्) (उपच्यवम्) (च) अर्थात् जैसे डालना निकालनादि क्रिया करनी होती है, वैसे उस विद्या को (शिक्षते) शिक्षा से ग्रहण करती और कराती हैं, उसको (उ) अनेक तर्कों के साथ (जल्गुलः) सुनो और इस विद्या का उपदेश करो॥३॥

भावार्थ

यह उलूखलविद्या जो कि भोजनादि के पदार्थ सिद्ध करनेवाली है, गृहसम्बन्धि कार्य करनेवाली होने से यह विद्या स्त्रियों को नित्य ग्रहण करनी और अन्य स्त्रियों को सिखाना भी चाहिये। जहाँ पाक सिद्ध किये जाते हों, वहाँ ये सब उलूखल आदि साधन स्थापन करने चाहिये, क्योंकि इनके विना कूटना-पीसना आदि क्रिया सिद्ध नहीं हो सकती॥३॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

अथेयं विद्या कथं ग्राह्येत्युपदिश्यते॥

अन्वय

हे इन्द्र ! त्वं यत्र नारीकर्मकारीभ्य उलूखलसुतानामपच्यवमुपच्यवं च शिक्षते तद्विद्यामुपादत्ते, तत्र तदेतत्सर्वमु इदेव जल्गुलः शृण्वेता उपदिश च॥३॥

पदार्थ

(यत्र) यस्मिन् कर्मणि (नारी) नरस्य पत्नी गृहमध्ये (अपच्यवम्) त्यागम् (उपच्यवम्) प्रापणम्। च्युङ् गतावित्यस्य प्रयोगौ (च) तत् क्रियाकरणशिक्षादेः समुच्चये (शिक्षते) ग्राहयति (उलूखलसुतानाम्) उलूखलेनोत्पादितानाम् (अव) जानीहि (इत्) एवं (उ) जिज्ञासने (इन्द्र) इन्द्रियाधिष्ठातर्जीव (जल्गुलः) शृणूपदिश च। सिद्धिः पूर्ववत्॥३॥

भावार्थ

उलूखलादिविद्याया भोजनादिसाधिकाया गृहसम्बन्धिकार्यकारित्वादेषा स्त्रीभिर्नित्यं ग्राह्याऽन्याभ्यो ग्राहयितव्या च। यत्र पाकक्रिया साध्यते तत्रैतानि स्थापनीयानि नैतैर्विना कुट्टनपेषणादिक्रियाः सिध्यन्तीति॥३॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

अपच्यव और उपच्यव

पदार्थ

१. (यत्र) - जिस सोम के होने पर (नारी) - एक प्रगतिशील स्त्री (अपच्यवम्) - हृदय से 'अप' दूर मस्तिष्क में जाने का (च) - और (उपच्यवम्) - हृदय में परमेश्वर के समीप उपस्थित होने का (शिक्षते) - अभ्यास करती है । उन (उलूखलसुतानाम्) - हृदयान्तरिक्ष में उत्पन्न हुए - हुए सोमकणों को (अव इत् उ) - स्वकीयत्वेन जानकर ही हे (इन्द्र) - जितेन्द्रिय पुरुष ! (जल्गुलः) - तू भक्षण कर ।

२. 'अपच्यव' - मस्तिष्क की ओर जाता है और 'उपच्यव' हृदय की ओर आता है । ज्ञान प्राप्त करना ही मस्तिष्क की ओर जाना है और भक्तिप्रवण होना ही हृदय की ओर आना है । ज्ञान व भक्ति दोनों का विकास सोम के होने पर ही सम्भव है । इस दृष्टिकोण से सोमपान का विशेष महत्व है

३. नारी शब्द का प्रयोग इसलिए है कि स्त्री को भी ज्ञान व भक्ति दोनों का अपने में समन्वय करने का प्रयास करना है । इस स्थान पर नारी शब्द इसलिए भी अधिक उपयुक्त हो जाता है कि नारी ने ही बाह्य सोमलता के रस का अभिषव करते हुए उलूखल से दूर व समीप अपने हाथ को बारम्बार लाना है ।

भावार्थ

भावार्थ - स्त्रियों को भी रक्षण के द्वारा ज्ञान व भक्ति का विकास करना चाहिए ।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

How is this knowledge to be gained is taught in the third Mantra.

Prose order · अन्वय

O master of the senses, where the housewife learns and practices giving and collecting the substances ground in the mortar and teaches others to do so, there you also hear about all this art and having learnt, teach it to others.

Word meanings · पदार्थ

(अपच्यवम्) त्यागम् = Giving in charity.

( उपच्यवम् ) प्रापणम् = Acquiring or collecting.उभौ च्युङ् गतौ इत्यस्य प्रयोगौ । (शिक्षते) ग्राहयति = Teaches.(इन्द्र) इन्द्रियाधिष्ठातजींब = O soul, the master of senses. ( जल्गुल:) शृणु उपदिश च-सिद्धिः प्रथममन्त्रोक्तवत् = Hear and teach.

Meaning · भावार्थ

This art of the use of mortar which is essential for cooking and other domestic works must be learnt by house wives and be taught to others. Where cooking is done, mortar, pestle etc. should be placed there because without them powdering and grinding etc. is not possible.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ