Ṛgveda 4.50.2 · Commentaries
धु॒नेत॑यः सुप्रके॒तं मद॑न्तो॒ बृह॑स्पते अ॒भि ये न॑स्तत॒स्रे । पृष॑न्तं सृ॒प्रमद॑ब्धमू॒र्वं बृह॑स्पते॒ रक्ष॑तादस्य॒ योनि॑म् ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
अब कौन प्रशंसा के योग्य होते हैं, इस विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥
पदार्थ
हे (बृहस्पते) बड़ी वाणी के पालन करनेवाले (ये) जो (मदन्तः) आनन्द देते हुए (धुनेतयः) धर्मात्मा जनों के कम्पानेवालों को कम्पानेवाले (सुप्रकेतम्) उत्तम तीक्ष्ण बुद्धिवाले (पृषन्तम्) विद्यादि उत्तम गुणों को सींचते हुए (सृप्रम्) उत्तम गुणों को प्राप्त (अदब्धम्) नहीं हिंसित (ऊर्वम्) हिंसा करनेवाले जन का (ततस्रे) नाश करते हैं और (नः) हम लोगों को (अभि) चारों ओर से नाश करते हैं, उनका निवारण करके आप उनका निवारण करो। हे (बृहस्पते) बड़ी वस्तुओं के पालन करनेवाले ! जिनके रोकने से (अस्य) इस विद्याव्यवहार के (योनिम्) कारण की आप (रक्षतात्) रक्षा करें ॥२॥
भावार्थ
हे मनुष्यो ! जो लोग डाकू और चोरादिकों का निवारण कर धार्मिक विद्वानों को सुख दे कर अङ्ग और उपाङ्गों के सहित विद्या के व्यवहार को बढ़ावें, उनका आप लोग सत्कार करें ॥२॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
अथ के प्रशंसनीया भवन्तीत्याह ॥
अन्वय
हे बृहस्पते ! ये मदन्तो धुनेतयः सुप्रकेतं पृषन्तं सृप्रमदब्धमूर्वं जनं ततस्रे नोऽस्माँश्चाभि ततस्रे तान्निवार्य तांस्त्वं निवारय। हे बृहस्पते ! येषां निरोधेनास्य योनिं भवान् रक्षतात् ॥२॥
पदार्थ
(धुनेतयः) ये धुनान् धर्मात्मनां कम्पकान् कम्पयन्ति ते (सुप्रकेतम्) सुष्ठु प्रकृष्टः केतः प्रज्ञा यस्य तमध्यापकम् (मदन्तः) आनन्दयन्तः (बृहस्पते) बृहत्या वाचः पालक (अभि) (ये) (नः) अस्मान् (ततस्रे) उपक्षयन्ति (पृषन्तम्) विद्यादिशुभगुणान् सिञ्चन्तम् (सृप्रम्) प्राप्तशुभगुणम् (अदब्धम्) अहिंसितम् (ऊर्वम्) हिंसकम् (बृहस्पते) बृहतां पालक (रक्षतात्) (अस्य) विद्याव्यवहारस्य (योनिम्) कारणम् ॥२॥
भावार्थ
हे मनुष्या ! ये दस्युचोरादीन्निवार्य्य धार्म्मिकान् विदुषः सुखयित्वा साङ्गोपाङ्गं विद्यावृद्धिव्यवहारं वर्धयेयुस्ते युष्माभिः सत्कर्त्तव्याः स्युः ॥२॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
स्वाध्याय व दोषनिवारण
पदार्थ
[१] हे (बृहस्पते) = ज्ञान के स्वामिन् प्रभो! (ये) = जो (नः) = हमारे में से (धुनेतयः) = [ धुना ईतिर्येषां] शत्रुओं को कम्पित करनेवाली गतिवाले, (सुप्रकेतं मदन्तः) = उत्कृष्ट ज्ञान के साथ आनन्द का अनुभव करते (अभिततस्त्रे) = प्रातः सायं दोनों समय दोषों को अपने से दूर फेंकते हैं [reject, cast], (अस्य) = हमारे में से इस मनुष्य के (योनिम्) = इस बुराइयों के अमिश्रण व अच्छाइयों के मिश्रण के प्रयत्न की (रक्षतात्) = आप रक्षा करें।
[२] यह योनि ही (पृषन्तम्) = सब सुखों का सेचन करनेवाली है। (सृप्रम्) = इसे निरन्तर अग्रगति करानेवाली है। (अदब्धम्) = अहिंसित है- इसे हिंसित नहीं होने देती और (ऊर्वम्) = विशाल है। इस प्रातः-सायं दोषनिराकरण के कार्य से ही इसका जीवन सुखसिक्त, अग्रगतिवाला, अहिंसित तथा विशाल बनता है।
भावार्थ
भावार्थ- हम प्रातः सायं स्वाध्याय में आनन्द लेते हुए दोष-निराकरण के लिए यत्नशील हों। प्रभु कृपा करेंगे और हमारा यह कार्य हमारे लिए सुखवर्षक- उन्नतिकारक, अहिंसक व हमें विशाल बनानेवाला होगा।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
English · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Change commentarySubject of the mantra · मन्त्रविषय
Who are praiseworthy is told.
Prose order · अन्वय
O king ! you are protector of the great Vedic speech. Remove all those who harass the righteous persons and give joy to the right persons. Those undesirable persons sometimes try to mitigate the power of teachers endowed with much knowledge, who sprinkle knowledge and other virtues, and are virtuous, uninjured (spotless) and destroyer of the wicked. Thus you may be able to protect the cause of the dealing (spread) of knowledge.
Meaning · भावार्थ
O men! you should always honor the persons who promote the cause of the spread of knowledge in all the branches. You do it by removing thieves and robbers etc. and delighting the righteous scholars.
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ