Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 4.50.3 · Commentaries

← Return to the mantra

बृह॑स्पते॒ या प॑र॒मा प॑रा॒वदत॒ आ त॑ ऋत॒स्पृशो॒ नि षे॑दुः । तुभ्यं॑ खा॒ता अ॑व॒ता अद्रि॑दुग्धा॒ मध्वः॑ श्चोतन्त्य॒भितो॑ विर॒प्शम् ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥

पदार्थ

हे (बृहस्पते) बड़े राज्य के पालन करने (ते) आपकी (या) जो (परमा) उत्तम नीति है उससे (ऋतस्पृशः) सत्य का स्पर्श करनेवाले आपके (अद्रिदुग्धाः) मेघ से पूर्ण (खाताः) खोदे गये (मध्वः) मधुर आदि गुणवाले जल से युक्त (अवताः) कूप (तुभ्यम्) आपके लिये (अभितः) सब प्रकार से (श्चोतन्ति) सींचते हैं और (विरप्शम्) महान् संसार को (आ, निषेदुः) सब ओर से स्थित करें (अतः) इससे उनका हम लोग (परावत्) गुणयुक्त सत्कार करें ॥३॥

भावार्थ

हे मनुष्यो ! आप लोग वृद्ध विद्वान् राजा लोगों के समीप से अनादि काल से सिद्ध नीति को ग्रहण करके मेघों के सदृश प्रजाओं को सुख से सींचो ॥३॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

पुनस्तमेव विषयमाह ॥

अन्वय

हे बृहस्पते ! ते या परमा नीतिरस्ति तयर्तस्पृशस्तेऽद्रिदुग्धाः खाता मध्वोऽवतास्तुभ्यमभितः श्चोतन्ति विरप्शमा निषेदुरतस्तान् वयं परावत् सत्कुर्य्याम ॥३॥

पदार्थ

(बृहस्पते) बृहतो राष्ट्रस्य पालक (या) (परमा) उत्कृष्टा नीतिः (परावत्) परा गुणा विद्यन्ते यस्मिन् (अतः) अस्मात् (आ) (ते) तव (ऋतस्पृशः) सत्यस्पर्शस्य (नि) (सेदुः) निषीदेयुः (तुभ्यम्) (खाताः) खनिताः (अवताः) कूपाः (अद्रिदुग्धाः) मेघेन पूर्णाः (मध्वः) मधुरादिगुणयुक्तजलोपेताः (श्चोतन्ति) सिञ्चन्ति (अभितः) सर्वतः (विरप्शम्) महान्तं संसारम् ॥३॥

भावार्थ

हे मनुष्या ! भवन्तो वृद्धानां विदुषां राज्ञां सकाशात् सनातनीं नीतिं गृहीत्वा मेघवत्प्रजाः सुखेन सिञ्चन्तु ॥३॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

यज्ञशीलता से स्वर्गप्राप्ति

पदार्थ

[१] हे (बृहस्पते) = सर्वोच्च दिशा के अधिपते! परमात्मन् ! (या) = जो (ते) = आपके (परावत् परमा) = सुदूर से सुदूर देश से भी उत्कृष्ट स्थान हैं, उनमें (ऋतस्पृशः) = [ऋतं = यज्ञ] यज्ञों के सम्पर्कवाले यज्ञशील पुरुष (आनिषेदुः) = आसीन होते हैं । पृथ्वीलोक से ऊपर अन्तरिक्षलोक है, अन्तरिक्ष से ऊपर घुलक है। यह द्युलोक ['दिवो नाकस्य पृष्ठात्'] स्वर्गलोक का पृष्ठ है। इस स्थान पर यज्ञशील पुरुष ही पहुँचते हैं ।

[२] (तुभ्यम्) = तेरी प्राप्ति के लिए (अद्रिदुग्धाः) = उपासना द्वारा अपने अन्दर पूरित हुए हुए (मध्वः) = सोमकण (अभितः विरप्शम्) = दोनों ओर महान् शब्दराशि को [रप् व्यक्तायां वाचि] (श्चोतन्ति) = क्षरित करते हैं। अपरा विद्या की शब्दराशि ही प्रकृतिविद्या है और पराविद्या की शब्दराशि आत्मविद्या है। जब सोमकणों का हम रक्षण करते हैं, तो ये दोनों ही विद्याएँ हमें प्राप्त होती हैं।

एक इहलोक को सुन्दर बनाती है, तो दूसरी परलोक को ['अभितः '] शब्द इसी भाव का द्योतक है। ये सोमकण (खाताः अवता:) = खोदे गये कुओं के समान हैं। ये कुएँ जलराशि को प्राप्त कराते हैं और ये सोमकण ज्ञान की जलराशि को प्राप्त करानेवाले हैं।

भावार्थ

भावार्थ- यज्ञशील बनकर हम स्वर्ग में स्थित होते हैं। शरीर में सुरक्षित सोमकण हमें ज्ञानजलराशि को प्राप्त कराते हैं। उसमें स्नान करके हम प्रभु को प्राप्त करनेवाले होते हैं ।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The qualities of admirable persons are told.

Prose order · अन्वय

O protector of the vast State ! let us honor your good policy, as a result of which there are ponds and wells which have been bored and are full of the sweet water of the clouds. That water flows down the fields around the State. Let us honor your policy like that of a virtuous person, as you are truthful.

Meaning · भावार्थ

O men ! you should follow the policy of old and experienced rulers and delight all the people like the clouds.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ