Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 4.56.2 · Commentaries

← Return to the mantra

दे॒वी दे॒वेभि॑र्यज॒ते यज॑त्रै॒रमि॑नती तस्थतुरु॒क्षमा॑णे । ऋ॒ताव॑री अ॒द्रुहा॑ दे॒वपु॑त्रे य॒ज्ञस्य॑ ने॒त्री शु॒चय॑द्भिर॒र्कैः ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥

पदार्थ

हे मनुष्यो ! (अर्कैः) सत्कार करने योग्य (शुचयद्भिः) पवित्रता को कहते हुए (यजत्रैः) मिलने योग्य (देवेभिः) श्रेष्ठ गुणों वा विद्वानों से जो (देवी) प्रकाशमान (अमिनती) नहीं हिंसा करनेवाले (ऋतावरी) बहुत सत्य से युक्त (अद्रुहा) नहीं द्रोह करने योग्य (देवपुत्रे) विद्वान् जन पुत्र जिनके वे (यज्ञस्य) संसार के व्यवहार के (नेत्री) चलानेवाले (उक्षमाणे) सब प्राणियों को सुखों से सींचते हुए (यजते) मिलने योग्य सूर्य्य और भूमि (तस्थतुः) स्थित होते हैं, उनको जान के जो व्यवहारों में संयुक्त करता है, वही भाग्यशाली होता है ॥२॥

भावार्थ

जो मनुष्य पृथिवी से लेके प्रकृति अर्थात् प्रधानपर्य्यन्त पदार्थों को उनके गुण, कर्म्म, स्वभाव से यथावत् जान के कार्य्य की सिद्धि के लिये सम्प्रयोग करते हैं, वे सदा ही भाग्यशाली होते हैं ॥२॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

पुनस्तमेव विषयमाह ॥

अन्वय

हे मनुष्या ! अर्कैः शुचयद्भिर्यजत्रैर्देवेभिर्विद्वद्भिर्ये देवी अमिनती ऋतावरी अद्रुहा देवपुत्रे यज्ञस्य नेत्री उक्षमाणे यजते द्यावापृथिवी तस्थतुर्विज्ञायैते यो यजते स एव भाग्यशाली जायते ॥२॥

पदार्थ

(देवी) देदीप्यमाने (देवेभिः) दिव्यैर्गुणैर्विद्वद्भिर्वा (यजते) सङ्गन्तव्ये (यजत्रैः) सङ्गन्तव्यैः (अमिनती) अहिंसके (तस्थतुः) तिष्ठतः (उक्षमाणे) सर्वान् प्राणिनः सुखैः सिञ्चमाने (ऋतावरी) बह्वृतं सत्यं विद्यते ययोस्ते (अद्रुहा) अद्रोग्धव्ये (देवपुत्रे) देवा विद्वांसः पुत्रा ययोस्ते (यज्ञस्य) संसारव्यवहारस्य (नेत्री) नयनकर्त्र्यौ (शुचयद्भिः) शुचिमाचक्षाणैः (अर्कैः) सत्कर्त्तव्यैः ॥२॥

भावार्थ

ये मनुष्या पृथिवीमारभ्य प्रकृतिपर्यन्तान् पदार्थान् यथावद् विज्ञाय कार्यसिद्धये सम्प्रयुञ्जते ते सदैव भाग्यशालिनो भवन्ति ॥२॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

ऋतावरी अद्रुहा

पदार्थ

[१] गतमन्त्र में वर्णित द्यावापृथिवी [मस्तिष्क व शरीर] (देवेभिः) = दिव्यगुणों से (देवी) = प्रकाशमय होते हुए (यजत्रैः) = यष्टव्य [ यज पूजायाम्] पूजनीय बातों से (यजते) = आदरणीय होते हैं मस्तिष्क अपनी ज्ञानप्राप्ति के कारण तथा शरीर तेजस्विता के कारण। अमिनती हमारा हिंसन न करते हुए ये (उक्षमाणे) = परस्पर सिक्त होते हुए (तस्थतुः) = स्थिरता को प्राप्त होते हैं । वीर्यसेचन ही शरीररूप पृथिवी को दृढ़ और मस्तिष्करूप द्युलोक को ज्ञानदीप्त करता है।

[२] ये द्यावापृथिवी (शुचयद्भिः अर्कैः) = हमारे जीवनों को पवित्र करनेवाले इन मन्त्रों से [ज्ञान-वचनों से] (ऋतावरी) = ऋतवाले होते हैं- यज्ञादि उत्तम कर्मों में प्रवृत्त होते हैं। (अद्रुहा) = परस्पर द्रोहरहित होते हैं- शरीर मस्तिष्क का व मस्तिष्क शरीर का ध्यान करता है। ये दोनों (देवपुत्रे) = दिव्यगुणों को जन्म देनेवाले होते हैं - देव इनके पुत्र होते हैं। ये (यज्ञस्य नेत्री) = जीवनयज्ञ का उत्तम प्रणयन करते हैं ।

भावार्थ

भावार्थ- हमारे मस्तिष्क व शरीर परस्पर मिलकर उन्नत होते हुए हमारे जीवन-यज्ञ का सुन्दर प्रणयन करते हैं ।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The same subject of attributes of heaven is continued.

Prose order · अन्वय

O men ! a learned person knows the bright heaven and earth along with the purifying and adorable (worthy of association) enlightened persons. He confers happiness on all, and who are full of much truth, are free from malice and leaders of the world. Inviolable, and having truthful wise men as their sons, he unites them and utilizes well, and thus becomes very luckily.

Meaning · भावार्थ

Those persons are ever fortunate who having known thoroughly the attributes and properties of all things from earth to matter utilize them for the accomplishment of works.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ