Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 5.12.4 · Commentaries

← Return to the mantra

के ते॑ अग्ने रि॒पवे॒ बन्ध॑नासः॒ के पा॒यवः॑ सनिषन्त द्यु॒मन्तः॑ । के धा॒सिम॑ग्ने॒ अनृ॑तस्य पान्ति॒ क आस॑तो॒ वच॑सः सन्ति गो॒पाः ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

फिर विद्वद्विषय को कहते हैं ॥

पदार्थ

हे (अग्ने) राजन् ! (ते) आपके (रिपवे) शत्रु के लिये (के) कौन (बन्धनासः) बन्धक और (के) कौन आपके राज्य के (पायवः) पालन करनेवाले (के) कौन (द्युमन्तः) कामना करनेवाले वा प्रकाशयुक्त (सनिषन्त) विभाग करते हैं, और हे (अग्ने) विद्या और विनय के प्रकाशक कौन (धासिम्) अन्न की (पान्ति) रक्षा करते हैं (के) कौन (अनृतस्य) असत्य व्यवहार के (आसतः) निन्द्य (वचसः) वचन से (गोपाः) रक्षा करनेवाले (सन्ति) हैं ॥४॥

भावार्थ

हे विद्वन् ! राजन् ! आप को चाहिये कि इस प्रकार का कर्म्म करें, जिससे शत्रुओं का नाश, प्रजा का पालन होवे, यह इस का उत्तर है ॥४॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

पुनर्विद्वद्विषयमाह ॥

अन्वय

हे अग्ने ! ते रिपवे के बन्धनासः के ते राज्यस्य पायवः के द्युमन्तः सनिषन्त। हे अग्ने ! के धासिं पान्ति केऽनृतस्यासतो वचसो गोपाः सन्ति ॥४॥

पदार्थ

(के) (ते) तव (अग्ने) राजन् (रिपवे) (बन्धनासः) बन्धकाः (के) (पायवः) पालकाः (सनिषन्त) विभजन्ते (द्युमन्तः) कामयमानाः प्रकाशवन्तो वा (के) (धासिम्) अन्नम् (अग्ने) विद्याविनयप्रकाशक (अनृतस्य) असत्यव्यवहारस्य (पान्ति) रक्षन्ति (के) (असतः) निन्द्यात् (वचसः) वचनात् (सन्ति) (गोपाः) ॥४॥

भावार्थ

हे विद्वन् राजन् ! त्वयैवं कर्मानुष्ठेयं येन रिपूणां विनाशः प्रजापालनं सम्भवेदस्योत्तरम् ॥४॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

प्रभु के व्यक्ति कौन हैं ?

पदार्थ

[१] हे (अग्ने) = अग्रणी प्रभो ! (के ते) = कौन व्यक्ति हैं, जो तेरे हैं ? उत्तर - (रिपवे) = काम-क्रोध आदि शत्रुओं के लिये जो (बन्धनासः) = बन्धन करनेवाले होते हैं । वस्तुतः प्रभु के व्यक्ति वे ही हैं जो कि काम-क्रोध आदि में फँसते नहीं। प्रभु उपासना का यदि यह भी परिणाम न हो, तो उपासना निरर्थक ही हो जाए। [२] (के) = प्रभु-भक्त कौन हैं ? उत्तर - जो (पायवः) = रक्षण करनेवाले होते हुए (द्युमन्तः) = ज्योतिर्मय जीवनवाले बनकर (सनिषन्त) = दीनों के लिये धनों का विभाग करते हैं।

दीनों पर दया करनेवाला ही प्रभु-भक्त होता है। प्रभु-भक्त कभी अकेले खाने का विचार भी नहीं कर सकता। [३] हे (अग्ने) = प्रभो ! कौन तेरे हैं ? उत्तर - (अनृतस्य) = अमृत के (धासिम्) = धारक मनुष्य को अमृत से छुड़ाकर सन्मार्गदर्शन के द्वारा जो (पान्ति) = पाप से बचाते हैं। [४] (के) = कौन तेरे उपासक हैं? जो (असतः वचसः) = असत्य वचन से (गोपा:) = बचानेवाले, रक्षा करनेवाले (सन्ति) = हैं असत्य से छुड़ाकर जो सत्य के लिये प्रेरित करते हैं वे ही प्रभु-भक्त हैं।

ये प्रभु-भक्त स्वयं 'ऋतं वदिष्यामि, सत्यं वदिष्यामि' का व्रत ग्रहण करते हैं और औरों को भी अनृत से छुड़ाकर ऋत की ओर तथा असत्य से छुड़ाकर सत्य की ओर ले चलते हैं। ब्रह्म का प्रकाश जीवन में ऋत और सत्य के रूप में ही होता है।

भावार्थ

भावार्थ- प्रभु-भक्त [क] काम-क्रोध आदि में नहीं फँसता, [ख] अकेला नहीं खाता, [ग] अनृत मार्ग से, अशुभ अव्यवस्थित कर्मों से मनुष्यों को बचाता है, [घ] असत्य से हटाकर सत्य की ओर ले चलता है।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

The duty of the highly educated persons is told.

Prose order · अन्वय

O learned king ! you should know well these things. (1) Who are the imprisoners of your enemies ? (2) Who are the protectors of your kingdom or State ? (3) Who are the persons desiring the welfare of all or enlightened, who divide work and wealth among all ? O illuminator of Vidya (true knowledge) and humility, Who protect food and who are the persons who defend or support false conduct ?

Meaning · भावार्थ

O learned king! you should perform such the way by your foes may be destroyed and the subjects may be well- sustained or cherished.

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ