Ṛgveda 5.34.8 · Commentaries
सं यज्जनौ॑ सु॒धनौ॑ वि॒श्वश॑र्धसा॒ववे॒दिन्द्रो॑ म॒घवा॒ गोषु॑ शु॒भ्रिषु॑ । युजं॒ ह्य१॒॑न्यमकृ॑त प्रवेप॒न्युदीं॒ गव्यं॑ सृजते॒ सत्व॑भि॒र्धुनिः॑ ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
फिर पूर्वोक्त विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥
पदार्थ
हे मनुष्यो ! जो (धुनिः) कंपनेवाला (मघवा) अत्यन्त श्रेष्ठ बहुत धन से युक्त (इन्द्रः) राजा और (यत्) जो (सुधनौ) धर्म्म से उत्पन्न हुए श्रेष्ठ धन से तथा (विश्वशर्धसौ) सम्पूर्ण बल से युक्त (जनौ) दो जनों को (सम्, अवेत्) अच्छे प्रकार प्राप्त होवे और (शुभ्रिषु) उत्तम गुणवाले (गोषु) धेनु और पृथिवी आदिकों में (हि) जिससे (युजम्) युक्त (अन्यम्) अन्य को (अकृत) करता है और (प्रवेपनी) चलती हुई (गव्यम्) गौओं के लिये हितकारक (ईम्) जल को (सत्त्वभिः) पदार्थों से (उत्, सृजते) उत्पन्न करता है, वह सुख करनेवाला होता है ॥८॥
भावार्थ
राजा को चाहिये कि अपने राज्य में उत्तम धनी, विद्वान् तथा अध्यापक और उपदेशकों की उत्तम प्रकार रक्षा करके उनसे व्यवहार धन और विद्या की उन्नति करे ॥८॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
पुनः पूर्वोक्तविषयमाह ॥
अन्वय
हे मनुष्या ! यो धुनिर्मघवेन्द्रो यत्सुधनौ विश्वशर्धसौ जनौ समवेच्छुभ्रिषु गोषु हि युजमन्यमकृत प्रवेपनी सती गव्यमीं सत्त्वभिरुत्सृजते स सुखकरो जायते ॥८॥
पदार्थ
(सम्) (यत्) यौ (जनौ) (सुधनौ) धर्मेण जातश्रेष्ठधनौ (विश्वशर्धसौ) समग्रबलयुक्तौ (अवेत्) प्राप्नुयात् (इन्द्रः) राजा (मघवा) परमपूजितबहुधनः (गोषु) धेनुपृथिव्यादिषु (शुभ्रिषु) शुभगुणेषु (युजम्) युक्तम् (हि) यतः (अन्यम्) (अकृत) करोति (प्रवेपनी) गच्छन्ती (उत्) (ईम्) उदकम् (गव्यम्) गोभ्यो हितम् (सृजते) (सत्त्वभिः) पदार्थैः (धुनिः) कम्पकः ॥८॥
भावार्थ
राज्ञा स्वराज्य उत्तमान् धनिनो विदुषोऽध्यापकोपदेशकाँश्च संरक्ष्यैतैर्व्यवहारधनविद्योन्नतिः कार्य्या ॥८॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
सुधनौ विश्वशर्धसौ
पदार्थ
१. (यत्) = जब (इन्द्रः) = परमैश्वर्यशाली प्रभु (जनौ) = घर के मुख्य पति-पत्नीरूप व्यक्तियों को (सुधनौ) = उत्तम मार्ग से कमाये धनवाला तथा (विश्वशर्धसौ) = अन्तः प्रविष्ट बलवाला (सम् अवेत्) = जानता है तो (मघवा) = परमैश्वर्यशाली प्रभु (हि) = निश्चय से (अन्यम्) = अपने इस मित्र रूप जीव को (शुभ्रिषु गोषु) = ज्ञानदीप्त व तेजस्विता से चमकती हुई इन्द्रियों के होने पर (हि युजं अकृत) = निश्चय से अपने साथ मेलवाला बनाता है, अर्थात् प्रभु प्राप्ति के लिए आवश्यक है कि हम 'सुधन व विश्वशर्धस्' बनें ।
उत्तम धन को विषयों में व्यथित न करते हुए हम सबल बने रहें । तृतीय मन्त्र के शब्दों में 'कवासख मघवा' न बन जाएँ। २. (प्रवेपनी) = वेपनवाला– शत्रु प्रकृष्ट कम्पक अस्त्रोंवाला [वेपन- Weapon] (धुनिः) = शत्रुकम्पक प्रभु इस अपने साथी के लिए (ईम्) = निश्चयपूर्वक (सत्वभिः) = शक्तियों के साथ (गव्यम्) = इन्द्रियों के समूह को उत्सृजते देता है। यदि हम सुधन होकर प्रभु से दूर नहीं होंगे तो क्यों न उत्कृष्ट शक्तिशाली इन्द्रियों को प्राप्त करेंगे ?
भावार्थ
भावार्थ- हम उत्तम मार्ग से धनों को कमाएँ, अपने अन्दर शक्तियों को व्याप्त करें। शुद्ध इन्द्रियोंवाले बनकर प्रभु के मित्र बनें। प्रभु कृपा से इन्द्रियों को अधिकाधिक उत्कृष्ट बना पाएँ ।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
English · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Change commentarySubject of the mantra · मन्त्रविषय
The same subject of a king's attributes continues.
Prose order · अन्वय
O men ! a king is terrifier of the wicked and is endowed with honored abundant wealth meets two (types of. Ed.) leading persons who are very rich and powerful and tries to keep them united. He makes them companions for the protection of the cows and lands and cultivation of noble virtues. His wife is also active and energetic, arranges, pure drinking water and nourishing animal foods for the cows.
Meaning · भावार्थ
A king should have in his kingdom good and wealthy persons, scholars, teachers and preachers and make the State advanced with their help in business, wealth and education.
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ