Ṛgveda 5.43.4 · Commentaries
दश॒ क्षिपो॑ युञ्जते बा॒हू अद्रिं॒ सोम॑स्य॒ या श॑मि॒तारा॑ सु॒हस्ता॑ । मध्वो॒ रसं॑ सु॒गभ॑स्तिर्गिरि॒ष्ठां चनि॑श्चदद्दुदुहे शु॒क्रमं॒शुः ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥
पदार्थ
हे मनुष्यो ! जैसे (सुगभस्तिः) सुन्दर किरणें जिसकी वह सूर्य्य और (अंशुः) किरण (चनिश्चदत्) प्रसन्न करता है और (मध्वः) मधुर आदि गुणों से युक्त (सोमस्य) ऐश्वर्य्य के सम्बन्धी (गिरिष्ठाम्) मेघ में वर्त्तमान (अद्रिम्) मेघ को (रसम्) रस को और (शुक्रम्) जल को (दुदुहे) दुहता है, वैसे जो (दश) दश संख्यावाली (क्षिपः) प्रेरणा करते हैं जिनसे वे अङ्गुलियाँ और (या) जो (शमितारा) शान्ति से यज्ञकर्म्म के करनेवाले और (सुहस्ता) अच्छे हाथोंवाले (बाहू) भुजाओं को (युञ्जते) युक्त करते हैं, उनसे धर्मसम्बन्धी कार्य्यों को करो ॥४॥
भावार्थ
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। जैसे मनुष्य आदि प्राणी अङ्गुलियों से पदार्थों को ग्रहण करते और त्यागते हैं, वैसे ही सूर्य्य किरणों से भूमि के नीचे से जल को ग्रहण करके फेंकता अर्थात् वृष्टि करता है, ऐसा जानो ॥४॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
पुनस्तमेव विषयमाह ॥
अन्वय
हे मनुष्या ! यथा सुगभस्तिरंशुश्चनिश्चदत् सन् मध्वः सोमस्य गिरिष्ठामद्रिं रसं शुक्रं दुदुहे तथा या दश क्षिपो या शमितारा सुहस्ता बाहू युञ्जते ताभिर्धर्म्याणि कृत्यानि कुरुत ॥४॥
पदार्थ
(दश) दशसंख्याकाः (क्षिपः) क्षिपन्ति प्रेरयन्ति याभिस्ता अङ्गुलयः। क्षिप इत्यङ्गुलिनामसु पठितम्। (निघं०२.५) (युञ्जते) (बाहू) भुजौ (अद्रिम्) मेघम् (सोमस्य) ऐश्वर्य्यस्य (या) यौ (शमितारा) शान्त्या यज्ञकर्मकर्त्तारौ (सुहस्ता) शौभनौ हस्तौ ययोस्तौ (मध्वः) मधुरादिगुणयुक्तस्य (रसम्) (सुगभस्तिः) शोभना गभस्तयः किरणा यस्य सूर्यस्य सः। (गिरिष्ठाम्) गिरौ मेघे स्थितम्। गिरिरिति मेघनामसु पठितम्। (निघं०१.१) (चनिश्चदत्) आह्लादयति (दुदुहे) दोग्धि (शुक्रम्) उदकम् (अंशुः) किरणः ॥४॥
भावार्थ
अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः । यथा मनुष्यादयः प्राणिनोऽङ्गुलिभिः पदार्थान् गृह्णन्ति त्यजन्ति तथैव सूर्य्यः किरणैर्भूमेस्तलाज्जलं गृहीत्वा प्रक्षिपतीति वेद्यम् ॥४॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
सोमरक्षण के साधन व फल
पदार्थ
[१] (दश क्षिपः) = दसों इन्द्रियों के विषयों को अपने से परे फेंकनेवाले, इन्द्रियों को विषयों में न फँसने देनेवाले, पुरुष (बाहू) = अपनी दोनों भुजाओं को (युञ्जते) = यज्ञादि उत्तम कर्मों में लगाते हैं। उन भुजाओं को जो (सोमस्य शमितारा) = सोम शक्ति को शान्त रखनेवाली हैं, कार्यों में लगे रहने से सोम शक्ति में वासनाओं का उबाल नहीं आता और जो भुजाएँ सुहस्ता-कुशलता से कार्यों को करनेवाली हैं, अनाड़ीपन से नहीं।
ये विषयों को अपने से परे फेंकनेवाले पुरुष (अद्रिम्) [युञ्जते] = उस आदरणीय प्रभु का अपने साथ मेल करते हैं, प्रभु की उपासना में प्रवृत्त होते हैं। यह 'प्रभु का उपासन' व 'कर्मों में लगे रहना' ही इन्हें सोमरक्षण के योग्य बनाता है। [२] सुगभस्तिः = यह उत्तम बाहुओंवाला, उत्तमता से कार्यों में प्रवृत्त पुरुष अंशुः ज्ञानरश्मियों का पुञ्ज बनता हुआ, निरन्तर स्वाध्याय में प्रवृत्त होता हुआ गिरिष्ठाम्- ज्ञान की वाणियों में स्थित होनेवाले, ज्ञानाग्नि का ईंधन बनकर, ज्ञानाग्नि की दीप्ति से इन ज्ञान वाणियों को प्राप्त करानेवाले, मध्वः रसम्=-मधुरता के रस भूत मधुरता को जन्म देनेवाले शुक्रम्-सोम को [वीर्य को] चनिश्चदत् आह्लादित होता हुआ दुदुहे-अपने में प्रपूरित करता है।
शरीर में पूरित यह शुक्र जीवन को 'ज्ञानदीप्त, मधुर व आनन्दयुक्त' करता है ।
भावार्थ
भावार्थ- सोमरक्षण का साधन है 'प्रभु स्मरणपूर्वक कार्यों में लगे रहना' । सोमरक्षण का फल है 'ज्ञानदीप्ति, मधुरता, उल्लास व आनन्द'। -
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
English · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Change commentarySubject of the mantra · मन्त्रविषय
The duties of enlightened ones are stated.
Prose order · अन्वय
O men ! the rays of the sun gladden and draw upwards the sap of Soma and water which is clothed under the cloud. In the same manner, ten fingers, jointed with two arms are engaged in doing Yajna and other good deeds peacefully. Good hands remain always engaged in doing noble actions with them.
Meaning · भावार्थ
You should know as men and other living beings hold and leave articles with the help of their fingers, in the same manner the sun draws water from the surface of the earth and throws it down on earth in the form of the rains.
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ