Ṛgveda 7.31.4 · Commentaries
व॒यमि॑न्द्र त्वा॒यवो॒ऽभि प्र णो॑नुमो वृषन् । वि॒द्धि त्व१॒॑स्य नो॑ वसो ॥
Hindi · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
फिर राजा और प्रजाजन परस्पर कैसे वर्तें, इस विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥
पदार्थ
हे (वसो) वसाने (वृषन्) बल रखने और बल के देनेवाले (इन्द्र) विद्या और ऐश्वर्ययुक्त राजा वा अध्यापक ! (त्वायवः) आपकी कामना करनेवाले (वयम्) हम लोग आपको (अभि, प्र, णोनुमः) सब ओर से अच्छे प्रकार निरन्तर प्रणाम करें आप (नः) हमको (तु) तो (अस्य) इस राज्य के रक्षा करनेवाले (विद्धि) जानो ॥४॥
भावार्थ
जैसे धार्मिक प्रजाजन धार्मिक राजा की कामना करते और उस को नमते हैं, वैसे ही राजा इस धार्मिकी प्रजा की कामना करे और निरन्तर नमे ॥४॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati
Change commentaryमन्त्रविषय
पुना राजप्रजाजनाः परस्परं कथं वर्तेरन्नित्याह ॥
अन्वय
हे वसो वृषन्निन्द्र ! त्वायवो वयं त्वामभि प्र णोनुमस्त्वं नस्त्वस्य राज्यस्य रक्षितॄन् विद्धि ॥४॥
पदार्थ
(वयम्) (इन्द्र) विद्यैश्वर्ययुक्त राजन्नध्यापक वा (त्वायवः) त्वां कामयमानः (अभि) (प्र) (नोनुमः) भृशन्नमेम (वृषन्) बलवन् बलप्रद (विद्धि) विजानीहि (तु) (अस्य) (नः) अस्मान् (वसो) वासयितः ॥४॥
भावार्थ
यथा धार्मिक्यः प्रजा धार्मिकं राजानं कामयन्ते नमस्यन्ति तथैव राजैता धार्मिकीः प्रजाः कामयेत सततं नमस्येत् ॥४॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryमन्त्रविषय
राजा से विनय
पदार्थ
पदार्थ- हे (इन्द्र) = ऐश्वर्यवन्! हे (वृषन्) = बलवन् ! सुखदातः ! हे (वसो) = बसने बसानेवाले! (वयम्) = हम (त्वायवः) = तुझे चाहते हुए, (अभि प्र नोनुमः) = खूब स्तुति करते हैं (अस्य तु नः विद्धि) = तू हमारी इस अभिलाषा को जान ।
भावार्थ
भावार्थ- राजा को चाहनेवाली सुप्रजा अपनी रक्षा, उन्नति और राष्ट्र की समृद्धि के लिए राजा से विनय करे। राजा को भी पितृवत् प्रजा की प्रार्थना को सुनना, स्वीकारना चाहिए ।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ