Ṛgveda 8.37.4 · Commentaries
स॒स्थावा॑ना यवयसि॒ त्वमेक॒ इच्छ॑चीपत॒ इन्द्र॒ विश्वा॑भिरू॒तिभिः॑ । माध्यं॑दिनस्य॒ सव॑नस्य वृत्रहन्ननेद्य॒ पिबा॒ सोम॑स्य वज्रिवः ॥
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
मन्त्रविषय
'सर्वलोकस्थापक' प्रभु
पदार्थ
हे (शचीपते) = सब कर्मों व प्रज्ञानों के स्वामिन्! (इन्द्र) = सर्वशक्तिमन् शत्रुविद्रावक प्रभो ! (त्वम् एकः इत्) = आप अकेले ही (विश्वाभिः ऊतिभिः) = सब रक्षणों के द्वारा (सस्थावाना) = समान रूप से अपने-अपने स्थान में स्थित इन द्युलोक व पृथिवीलोक को (यवयसि) = पृथक् पृथक् स्वस्थान में स्थित रखते हैं। अवशिष्ट मन्त्र भाग मन्त्र संख्या एक पर देखिए ।
भावार्थ
भावार्थ- सर्वज्ञ सर्वशक्तिमान् प्रभु ही सब लोकों को पृथक्-पृथक् स्वस्थान में स्थापित करते हैं ।