Ṛgveda 8.100.9 · Commentaries
स॒मु॒द्रे अ॒न्तः श॑यत उ॒द्ना वज्रो॑ अ॒भीवृ॑तः । भर॑न्त्यस्मै सं॒यतः॑ पु॒रःप्र॑स्रवणा ब॒लिम् ॥
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
मन्त्रविषय
[ प्रभु प्राप्ति के तीन उपाय ] समुद्र में प्रभु का शयन
पदार्थ
[१] वह प्रभु (समुद्रे अन्तः) [स+मुद् ] = प्रसादयुक्त हृदय में, (मनः) प्रसादवाले व्यक्ति में (शयते) = शयन करता है। प्रभु का निवास प्रसन्न हृदय में ही तो होता है। वह (वज्रः) = क्रियाशील प्रभु (उद्ना) = शरीरस्थ रेतःकण रूप जलों के द्वारा (अभीवृतः) = आभिमुख्येन वृत होता है, रेतःकणों का रक्षक पुरुष ही प्रभु का वरण कर पाता है। [२] (अस्मै) = इस प्रभु की प्राप्ति के लिये (संयतः) = संयमवाले पुरुष, (पुरः प्रस्रवणा:) = आगे और आगे गतिवाले पुरुष (बलिं भरन्ति) = उत्तम कर्मों के उपहार को प्राप्त कराते हैं।
भावार्थ
भावार्थ- प्रभु प्राप्ति का उपाय यह है कि - [क] हम मन को प्रसादयुक्त [निर्मल] करें, [ख] शरीर में रेत : कणों का रक्षण करें, [ग] कर्त्तव्य कर्मों को करने के द्वारा प्रभु का अर्चन करें।