Ṛgveda 9.44.3 · Commentaries
अ॒यं दे॒वेषु॒ जागृ॑विः सु॒त ए॑ति प॒वित्र॒ आ । सोमो॑ याति॒ विच॑र्षणिः ॥
Hindi · Aryamuni
Change commentaryFor reference only
पदार्थ
(जागृविः सुतः अयम् सोमः) स्वयंसिद्ध जागरूक यह परमात्मा (विचर्षणिः) सबको देखता हुआ (आ याति) सर्वत्र व्याप्त है और (देवेषु) विद्वानों के (पवित्रे) हृदय में (एति) आर्विभूत होता है ॥३॥
भावार्थ
अन्य लोगों की जागृति नैमित्तिकी होती है अर्थात् स्वतःसिद्ध नहीं होती। एकमात्र परमात्मा की जागृति ही स्वतःसिद्ध है अर्थात् परमात्मा ही ज्ञानस्वरूप है, अन्य सब जीव पराधीन ज्ञानवाले हैं ॥३॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Hindi · Harisharan Siddhantalankar
Change commentaryFor reference only
मन्त्रविषय
'जागृवि - विचर्षणि' सोम
पदार्थ
(१) (अयम्) = यह सोम (सुतः) = उत्पन्न हुआ हुआ (देवेषु) = देववृत्ति के व्यक्तियों में (जागृविः) = सदा जागरणशील है यह शरीर में रोगों के आक्रमण को नहीं होने देता तथा मन को वासनाओं से आक्रान्त नहीं होने देता। (पवित्रे) = पवित्र हृदयवाले पुरुष में यह (आ एति) = शरीर में समन्तात् गतिवाला होता है । (२) यह (विचर्षणिः) = हमारा विशेषरूप से देखनेवाला, ध्यान करनेवाला (सोमः) = सोम (याति) = शरीर में गति करता है।
भावार्थ
भावार्थ-सोम सदा जागरुक रहकर हमारी रक्षा करता है।
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ
Sanskrit · Aryamuni
Change commentaryFor reference only
पदार्थ
(जागृविः सुतः अयम् सोमः) स्वयम्भूर्जागरूकोऽयं परमात्मा (विचर्षणिः) सर्वं पश्यन् (आ याति) सर्वत्र व्याप्तो भवति (देवेषु) विदुषां (पवित्रे) पवित्रहृदये (एति) आविर्भवति ॥३॥
Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ