Skip to contentसामग्री पर जाएँ
संस्कृत विद्याSanskrit Vidya

Ṛgveda 1.71.2 · Commentaries

← Return to the mantra

वी॒ळु चि॑द्दृ॒ळ्हा पि॒तरो॑ न उ॒क्थैरद्रिं॑ रुज॒न्नङ्गि॑रसो॒ रवे॑ण । च॒क्रुर्दि॒वो बृ॑ह॒तो गा॒तुम॒स्मे अहः॒ स्व॑र्विविदुः के॒तुमु॒स्राः ॥

Hindi · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

फिर किनकी कौन कैसे सेवा करें, इस विषय को अगले मन्त्र में कहा है ॥

पदार्थ

हम लोगों को चाहिये कि जो (पितरः) ज्ञानी मनुष्य (उक्थैः) कहे हुए उपदेशों से (नः) हम लोगों के (दृढा) दृढ़ (केतुम्) प्रज्ञा (वीळु) बल (स्वः) (चित्) और सुख को (उस्राः) किरण वा (गातुम्) पृथिवी के समान (अहः) तथा दिन और (बृहतः) बड़े (दिवः) द्योतमान पदार्थों के समान (विविदुः) जानते हैं वा (अङ्गिरसः) वायु (रवेण) स्तुतिसमूह से (अद्रिम्) मेघ को (रुजन्) पृथिवी पर गिराते हुए के समान (अस्मे) हम लोगों के दुःखों को (चक्रुः) नष्ट करते हैं, उनको सेवें ॥ २ ॥

भावार्थ

इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। मनुष्यों को चाहिये कि पूर्ण विद्यायुक्त विद्वानों का सेवन तथा विद्या बुद्धि को उत्पन्न करके धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष फलों का सेवन करें ॥ २ ॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Sanskrit · Swami Dayananda Saraswati

Change commentary
प्रमाण

मन्त्रविषय

पुनः कैः के कथं सेवनीया इत्युपदिश्यते ॥

अन्वय

अस्माभिर्ये पितर उक्थैर्नोस्मान् दृढं केतुं वीळु स्वश्चिदुस्रा गातुमिवाहर्बृहतो दिव इव विविदुः। अङ्गिरसो रवेणाद्रिं रुजन्निवास्मे दुःखनाशं चक्रुस्ते सेवनीयाः ॥ २ ॥

पदार्थ

(वीळु) बलम् (चित्) अपि (दृढा) दृढम्। अत्राकारादेशः। (पितरः) ज्ञानिनः (नः) अस्मान् (उक्थैः) परिभाषितोपदेशैः (अद्रिम्) मेघमिव (रुजन्) भञ्जन्ति (अङ्गिरसः) वायवः (रवेण) स्तुतिसमूहेन (चक्रुः) कुर्वन्ति (दिवः) द्योतकान् (बृहतः) महतः (गातुम्) पृथिवीम् (अस्मे) अस्माकम् (अहः) व्यापनशीलं दिनम् (स्वः) सुखम् (विविदुः) वेदयन्ति (केतुम्) प्रज्ञानम् (उस्राः) किरणाः ॥ २ ॥

भावार्थ

अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। मनुष्यैराप्तान् विदुषः संसेव्य विद्यां प्राप्य प्रज्ञामुत्पाद्य धर्मार्थकाममोक्षफलानि सेवनीयानि ॥ २ ॥

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

Hindi · Harisharan Siddhantalankar

Change commentary

मन्त्रविषय

अद्रि - भङ्ग

पदार्थ

१. (नः) = हममें से (पितरः) = अपना रक्षण करनेवाले, वासनाओं से अपने को आक्रान्त न होने देनेवाले और अतएव (अङ्गिरसः) = अङ्ग - प्रत्यङ्ग में रस के सञ्चारवाले व्यक्ति (वीळु चित्) = अत्यन्त शक्तिवाले भी (दूळ्हा) = दृढ़ (अद्रिम्) = पाँच पर्वोंवाले अविद्या - पर्वत को (उक्थैः) = स्तोत्रों से तथा (रवेण) = नाम के उच्चारण से (रुजन्) = भग्न व विदीर्ण कर देते हैं । अविद्या के पर्वत को नष्ट करना सुगम नहीं, तथापि प्रभु स्तवन व प्रभु - नामोच्चारण हमें इस प्रकार शक्ति प्राप्त कराता है कि हम इस पर्वत के विदारण में समर्थ होते हैं ।

ये विदारण करनेवाले व्यक्ति ही वस्तुतः पितर व अङ्गिरस हैं । २. अविद्या - पर्वत का विदारण करके ये पितर (अस्मे) = हमारे लिए (बृहतः दिवः) = वृद्धि के कारणभूत प्रकाश के (गातुम्) = मार्ग को (चक्रुः) = करते हैं । ज्ञान के प्रकाश में ये जीवन के मार्ग को स्पष्ट देखते हैं और उसी मार्ग पर चलते हैं । ३. ये मार्ग पर चलनेवाले लोग (अहः) = [अह व्याप्तौ] सर्वव्यापक प्रभु को (स्वः) = प्रकाश व सुख को, (केतुम्) = ज्ञान को तथा (उस्राः) = इन्द्रियरूप गौओं को (विविदुः) = प्राप्त करते हैं ।

मार्ग पर चलते - चलते अन्त में लक्ष्यस्थान पर पहुंचते ही हैं । यह लक्ष्यस्थान प्रभु ही हैं । इस मार्ग पर चलते हुए ये सुखी होते हैं - ‘मार्गस्थो नावसीदति’ मार्गस्थ दुःखी थोड़े ही होता है, मार्ग से भटकने पर ही काँटे चुभते हैं । मार्ग पर चलने से बुद्धि भ्रष्ट नहीं होती अपितु ज्ञानवृद्धि होती है तथा इन्द्रियाँ स्वस्थ बनी रहती हैं ।

भावार्थ

भावार्थ - अविद्या - पर्वत के विदारण का परिणाम यह होता है कि मार्ग पर चलते हुए हम अन्ततः प्रभु को पानेवाले बनते हैं ।

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ

English · Acharya Dharmadev Vidya Martand

Change commentary

Subject of the mantra · मन्त्रविषय

Who should be served and how is taught in the second Mantra.

Prose order · अन्वय

We must always serve those wise experienced men who give us good knowledge and thus make us happy by their noble instruction and advice, as the rays of the sun fallingon earth or the day help in getting knowledge of all objects. As the winds scatter the clouds, so they destroy our misery, therefore they should be always respected by us.

Word meanings · पदार्थ

(वीळु ) बलम् = Force or strength.

(अद्रिम्) मेघम् = Cloud.

(अंगिरसः) वायवः = Winds.

(उस्रा:) किरणा: = The rays of the sun.

Meaning · भावार्थ

Men should acquire Dharma (righteousness) Artha (Wealth) Kama (fulfilment of noble desires) and Moksha (emancipation) by serving wise enlightened persons who are true in mind, word and deed, should acquire knowledge from them and should develop intellect.

Notes · टिप्पणी

The following are the authorities from the Vedic Lexicon Nighantu etc. for the meanings given above by Rishi Dayananda.

वीळु इति बलनाम (निघ० २.९ )

अद्रिरिति मेघनाम (निघ० १.१० )

अंगिरसः इति पदनाम (निघ० ५.५) पद गतौ गतेस्त्रयोर्था:

ज्ञानं गमनं प्राप्तिश्च अत्र गतिशीलवायूनां ग्रहणम्

By taking the third meaning of the root a the word Agnirasah can be taken winds as active or moving.

उस्राः इति रश्मि नाम ( निघ० १.५ )

Choose another commentaryOpen this readingReport a problemसमस्या बताएँ