प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । हे मनुष्यो ! जैसे प्रकाशयुक्त सूर्य्यादि और अन्धकारयुक्त भूमि आदि लोक सब घर आदिकों के चिनने और आधार के लिये होते और बिजुली के साथ सम्बन्ध करके सबके धारण करनेवाले होते हैं, वैसे तुम भी प्रजा में वर्त्ता करो
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
O men, as the sun and the earth support the whole world and uphold it when united with electricity, so you should also do likewise, supporting and sustaining all people.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । हे मनुष्यो ! जो तुमको उत्तम बुद्धि की प्राप्ति करावें उनकी सब प्रकार से रक्षा करो, जैसे आप लोग उनका सेवन करें वैसे ही वे लोग भी तुमको शुभ विद्या का बोध कराया करें
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
The duties of the teachers and the preachers are taught in the 2nd Mantra.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
वे ही धन्य विद्वान् हैं जो प्रजाजनों को विद्या, अच्छी शिक्षा और सुख की वृद्धि होने के लिये प्रसन्न करते और उनके शरीर तथा आत्मा के बल को नित्य बढ़ाया करते हैं
Listen to the recitation · This mantraMore recordingsListen to the recitation · Complete hymnMeaning in Englishआङ्ग्ल भाषा में अर्थ · Acharya Dharmadev Vidya Martand
Acharya Dharmadev Vidya Martand
Blessed are those scholars who please the people for the multiplication of wisdom, good education and happiness.
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । मनुष्यों को योग्य है कि प्राण के समान प्रीति और संन्यासियों के समान उपकार करने से सबके लिये विद्या की उन्नति किया करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
जो मनुष्य विद्वानों की अच्छे प्रकार रक्षा कर, उनसे विद्याओं को प्राप्त हो, जलादि पदार्थों से शिल्पविद्या को सिद्ध करके बढ़ते हैं, वे सब सुखों को प्राप्त होते हैं
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
रक्षा करनेवाले और अधिष्ठाताओं के बिना योद्धा लोग शत्रुओं के साथ संग्राम में युद्ध करने और प्रजाओं के पालने को समर्थ नहीं हो सकते । जो प्रबन्ध से विद्वानों की रक्षा नहीं करते वे पराजय को प्राप्त होकर राज्य करने को समर्थ नहीं होते
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
सभा और सेना के पति को योग्य है कि अपनी विद्या और धर्म के आश्रय से प्रजाओं में विद्या और विनय का प्रचार करके अविद्या और अधर्म के निवारण से सब प्राणियों को अभयदान निरन्तर किया करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
मनुष्यों को यह अवश्य जानना चाहिये कि शरीर, आत्मा की पुष्टि और अच्छे प्रकार शिक्षा की हुई सेना के विना युद्ध में विजय और विजय के विना प्रजापालन, धन का संचय और राज्य की वृद्धि होने को योग्य नहीं है
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
जैसे सब शिल्पशास्त्रों में चतुर विद्वान् विमानादि यानों में कलायन्त्रों को रच के, उनमें जल विद्युत् आदि का प्रयोग कर, यन्त्र से कलाओं को चला, अपने अभीष्ट स्थान में जाना-आना करता है, वैसे ही सभा सेना के प्रति किया करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
व्यवहार करनेवाले मनुष्यों से विमानादि यानों के विना दूसरे देशों में जाना-आना नहीं हो सकता, इससे बड़ा लाभ नहीं हो सकता । इस कारण नाव-विमानादि की रचना अवश्य सदा करनी चाहिये
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
प्रजा और सेना के मनुष्यों को योग्य है कि सब विद्या में निपुण धार्मिक पुरुष को सभापति कर उसकी सब प्रकार रक्षा करके सबको भय देनेवाले दुष्ट डांकू को मारके आप सुखों को प्राप्त हों और सबको सुखी करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
मनुष्यों को उचित है कि सद्वैद्यों के द्वारा उत्तम ओषधियों के सेवन से रोगों का निवारण, बल और बुद्धि को बढ़ा, सेनाके अध्यक्ष और विस्तृत पुरुषार्थयुक्त शिल्पीजन की सम्यक् सेवा कर शरीर और आत्मा के सुखों को प्राप्त होवें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जैसे कोई शौर्य्यादि गुणों से शोभायमान राजा रक्षणीय की रक्षा करे और मारने योग्यों को मारे और जैसे अग्नि वन का दाह करे वैसे शत्रु की सेना को भस्म करे और शत्रुओं के बड़े-बड़े धनों को प्राप्त कराकर आनन्दित करावे, वैसे ही सभा और सेना के प्रति काम किया करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
जैसे विद्वान् विज्ञान से सब सुखों को सिद्ध करता है वैसे सब राजपुरुषों को अनेक साधनों से पृथिवी, नदी और समुद्र से आकाश के मध्य में शत्रुओं को जीत के सुखों को अच्छे प्रकार प्राप्त होना चाहिये
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
सुख पाने की इच्छा करनेवाले पुरुष और स्त्रियों को धर्म से सेवित ब्रह्मचर्य से पूर्ण विद्या और युवावस्था को प्राप्त होकर अपनी तुल्यता से ही विवाह करना योग्य है अथवा ब्रह्मचर्य ही में ठहर के सर्वदा स्त्री-पुरुषों को अच्छी शिक्षा करना योग्य है क्योंकि तुल्य गुणकर्मस्वभाववाले स्त्री-पुरुषों के विना गृहाश्रम को धारण करके कोई किञ्चित् भी सुख वा उत्तम सन्तान को प्राप्त होने में समर्थ नहीं होते, इससे इसी प्रकार विवाह करना चाहिये
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
राजपुरुषों को योग्य है कि दुःखों से पीड़ित प्राणियों और युवावस्थावाले स्त्री-पुरुषों की व्यभिचार से रक्षा करें और घोड़े आदि सेना के अङ्गों की रक्षा के लिये सब प्रिय वस्तु को धारण करें, प्रतिक्षण सम्हाल से सबको बढ़ाया करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
मनुष्यों को योग्य है कि युद्ध में शत्रुओं को मार अपने भृत्य आदि की रक्षा करके सेना के अङ्गों को बढ़ावें और स्त्री, बालकों, युद्ध के देखनेवाले और दूतों को कभी न मारें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
राजादि मनुष्यों को योग्य है कि शस्त्रास्त्र प्रयोगों को जान, दुष्ट शत्रुओं का निवारण करके जितने इस संसार में अधर्मयुक्त कर्म हैं उतनों का धर्म्मोपदेश से निवारण कर, नाना प्रकार की रक्षा का विधानकर, प्रजा का अच्छे प्रकार पालन करके परम आनन्द का भोग किया करें
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
कोई भी पुरुष आप्त विद्वानों के समागम के विना पूर्ण विद्यायुक्त वाणी और बुद्धि को प्राप्त नहीं हो सकता, न इन दोनों के विना शत्रुओं का जय और सब ओर से बढ़ती को प्राप्त हो सकता है
प्रमाणAuthoritative meaning · Hindiप्रमाण अर्थ · हिन्दी
Swami Dayananda Saraswati
इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । जैसे माता और पिता अपने-अपने सन्तानों, सखा मित्रों और प्राण शरीर को प्रसन्न करते हैं और समुद्र गम्भीरतादि, पृथिवी वृक्षादि और सूर्य प्रकाश को धारण कर और सब प्राणियों को सुखी करके उपकार को उत्पन्न करते हैं, वैसे पढ़ाने और उपदेश करनेहारे सब सत्य विद्या और अच्छी शिक्षा को प्राप्त कराके सबको इष्ट सुख से युक्त किया करें ॥ २५ ॥इस सूक्त में सूर्य पृथिवी आदि के गुणों और सभा सेना के अध्यक्षों के कर्त्तव्यों तथा उनके किये परोपकारादि कर्मों का वर्णन किया है, इससे इस सूक्त के अर्थ की पूर्व सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥यह सैंतीसवाँ वर्ग और एकसौ बारहवाँ सूक्त पूरा हुआ ॥ । इस अध्याय में दिन, रात्रि, अग्नि और विद्वान् आदि के गुणों के वर्णन से इस सप्तमाध्याय में कहे अर्थों की षष्ठाध्याय में कहे अर्थों के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥
Read a commentary